कीवी पक्षी के बारे में रोचक तथ्य | कीवी पक्षी की रोचक जानकारी

यह पक्षी न्यूजीलैंड देश का मूल निवासी है। ना उड़ सकने वाले पक्षियों में यह सबसे छोटा पक्षी है। कीवी एक पक्षी है लेकिन यह उड़ नही पाता है। इसका वैज्ञानिक नाम एप्तेरिक्स है | पक्षी विशेषज्ञों ने इसे Apterygiformes आर्डर में शामिल किया है | कीवी पक्षी में कई अनेक अनोखी विशेषताएं पाई जाती है, इसका कारण यह है कि  न्यूजीलैंड का दीप समूह लाखों वर्षों तक बाकी दुनिया से अलग अछूता रहा, न्यूजीलैंड के चारों तरफ समुद्र है इसीलिए अन्य प्रकार के पशु और पक्षी  न्यूजीलैंड के जंगलों में नहीं आ पाए तथा न्यूजीलैंड के जंगलों में रहने वाले पशु और पक्षियों का बिल्कुल अलग ही तरह से विकास हुआ, न्यूजीलैंड में बहुत कम स्तनधारी प्राणी पाए जाते हैं इस वजह से भी यहां अजीब अजीब तरह के पशु और पक्षी विकसित हुए हैं.

न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला यह पक्षी वहां का राष्ट्रीय पक्षी है और वहां के निवासियों को विश्व के अन्य भागों में कीवी नाम से ही बुलाया जाता है। कीवी, एपटरीगिडे परिवार और एपट्रीक्स जेनस का विश्व में पाया जाने वाला सबसे छोटा जीवित और न उड़ने वाला पक्षी है। कीवी की कुल 5 जाति पाई जाती हैं, जिनमें से 2 को आईयूसीएन के द्वारा अपनी रेड डाटा बुक में असुरक्षित श्रेणी और 1 को एनडेंजर्ड और 1 को क्रिटिकली एनडेंजर्ड श्रेणी में रखा है। इन्हें सबसे ज्यादा नुकसान जंगलों के कटने और घातक कीटनाशकों के प्रयोग से हुआ है। बाकी नुकसान इन्हें शिकारी पक्षियों के द्वारा भी हुआ है, इसीलिए इनके संरक्षण के प्रयास बड़े पैमाने पर किये जा रहे हैं।

आइये आपको इस पक्षी से जुड़े रोचक तथ्य बताते है |

★ कीवी पक्षी की कुल 5 प्रजाति न्यूजीलैंड में पायी जाती है। इनमे से 2 प्रजाति विलुप्ति के कगार पर है।

★ इस पक्षी का मुख्य भोजन कीड़े मकोड़े है। यह छोटे बेरी फल और बीज भी खाता है।

★  कीवी पक्षी रात्रि को विचरण करते समय “Kee Wee Kee Wee” की आवाज निकालता है। इसी वजह से इसका नाम भी कीवी पड़ा है।

★ कीवी पक्षी के शरीर पर घनी फर्र होती है जिससे इसका शरीर ढका हुआ रहता है। इसके पंख भी इसकी फर्र के नीचे होते है।

★ यह पक्षी है लेकिन उड़ नही पाता है। इसका कारण इनके पंखों का अत्यधिक छोटा होना है। इसके पंख फर्र के पीछे छिपे रहते है।

★ कीवी पक्षी के पूंछ नही होती है। इसके मजबूत छोटे पैर होते जो तेज दौड़ने में काम आते है।

★ कीवी पक्षी केवल न्यूजीलैंड में ही मिलता है और यह इस देश का राष्ट्रीय पक्षी भी है। न्यूजीलैंड के निवासियों को कीवी भी कहते है। न्यूजीलैंड की जलवायु इन पक्षियों के अनुकूल होती है। अन्य प्रकार की जलवायु इनके अनुकूल नही है।

★ कीवी पक्षी के एक लम्बी चोंच भी होती है जो शिकार करने में काम आती है।

★  कीवी पक्षी की आंख उसका सबसे छोटा अंग होता है।

★  यह लगभग एक मुर्गे के समान आकार के होते है। सबसे बड़ा कीवी उत्तरी ब्रॉउन कीवी है जो 20 से 25 इंच का होता है। इसका वजन 2 किलोग्राम तक होता है।

★  सबसे छोटा कीवी लिटिल स्पॉटेड कीवी है जो 18 इंच तक आकार का होता है। इस कीवी का वजन 0.8 से 1.5 किलो तक होता है।

★  कीवी पक्षी का घोसला पेड़ो के खोखले तने में होता है। यह जमीन के अंदर बिल बनाकर भी रहता है।

★ नर और मादा कीवी जिंदगीभर के लिए रिश्ता बनाते है। ज्यादातर मादा कीवी अपने लिए नर को चुनती है।

★ . मादा कीवी पक्षी एक बार मे एक ही अंडा देती है। अंडा देने के लगभग 70 से 75 दिन बाद बच्चा निकलता है। साल में दो या तीन बार अंडे देती है। नर कीवी पक्षी ही अंडो को सेहता है। कुछ प्रजाति के कीवी में मादा या दोनों अंडो को सेहते है।

★ कीवी पक्षी का अंडा उसके वजन के लगभग 15 फीसदी होता है। यह कुछ चुनिंदा पक्षियों के समान होता है। इतना बड़ा अंडा मादा के शरीर मे होने पर इसका पेट जमीन को छू जाता है।

★ कीवी की सूंघने की शक्ति तेज होती है लेकिन इनको जरा कम दिखाई देता है। दिन में ये केवल 2 फुट तक ही देख पाते है जबकि रात को 7 फुट तक देख लेते है।

★ कीवी पक्षी दिन में सोता है और रात को जागता है। यह रात्रिचर प्राणी है। कीवी रात को ही भोजन की तलाश में निकलता है।

★ कीवी पक्षी का अस्तित्व आज संकट में है। जंगलो में अवैध कटाई हो रही है जिससे इनका आवास खत्म हो रहा है। कई बड़े पक्षी भी इनका शिकार कर लेते है।

★ कीवी पक्षी का जीवनकाल 20 से 25 साल होता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *