सुंदरियों के देश फिलीपींस के बारे में कुछ रोचक बातें जो शायद ही आपको पता हों

विश्व के भूगोल में फिलीपींस देश का एक अलग ही स्थान है| इस देश में कई ऐसी बातें है जो इस देश को अन्य देशों से अलग करती है जैसे की भाषा, रहन सहन, वेश-भूषा, संस्कृति, धर्म, व्यवसाय| फिलीपींस जिसे आधिकारिक तौर फिलीपीन्स गणतंत्र कहा जाता है एशिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक द्वीपसमूह देश है।

आइये जानते है फिलीपींस देश से जुड़े कुछ ऐसे अनोखे तथ्य

  • फिलीपींस का नाम स्पेन के राजा फिलिप द्वितीय के नाम पर रखा गया था।
  • फिलीपींस ने 4 जुलाई 1946 में संयुक्त अमेरिका से स्वतंत्रता हासिल की थी।
  • फिलीपींस का कुल क्षेत्रफल 343,448 वर्ग कि.मी. (132,606 वर्ग मील) है। फिलीपींस की आधिकारिक भाषाएं फिलिपिनो और अंग्रेजी है।
  • फिलीपींस की मुद्रा का नाम पेसो है। विश्व बैंक के अनुसार 2016 में फिलीपींस की कुल जनसंख्या 10.33 करोड़ थी।
  • फिलीपींस में अधिकत्तर लोगो का धर्म ईसाई हैं।
  • फिलीपींस में सबसे महत्वपूर्ण जातीयसमूह विसायन, तागालोग और इलोकानो है।
  • फिलीपींस में एक उष्णकटिबंधीय समुद्री जलवायु है जो आमतौर पर गर्म और आर्द्र होती है।
  • फिलीपींस का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट अपो है, जिसकी ऊंचाई 9,692 मीटर है।
  • फिलीपींस की सबसे लंबी नदी कागायन नदी है, जिसकी लंबाई 350 कि.मी है।
  • फिलीपींस की सबसे बड़ी झील लागुना डी बे है जो 911.7 वर्ग कि.मी. के क्षेत्रफल में फैली है।
  • फिलीपींस के सैन फर्नांडो में 24 दिसंबर, 2002 को दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस लालटेन बनाया गया था जिसमे पांच मिलियन फिलीपीन पेसोस की लागत आई थी।
  • फिलीपींस का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माउंट मायोन है।
  • फिलीपींस दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा द्वीपों वाला द्वीपसमूह है.
  • फिलीपींस सेक्स टूरिज्म के लिए जाना जाता है। गरीबी की वजह से बड़ी संख्या में नाबालिक भी देह व्यापार का हिस्सा बन गए हैं। फिलीपींस में देह व्यापार गैरकानूनी है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *