Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • चस्मा हटाने के घरेलू उपाए | उतारे चश्मा कुछ ही दिनों मे
    चस्मा हटाने के घरेलू उपाए | उतारे चश्मा कुछ ही दिनों मे Health
  • Best Motivational Quotes
    Best Motivational Quotes Quotes
  • garmi se bachne ke gharelu upay गर्मी से बचने के घरेलू उपाए
    garmi se bachne ke gharelu upay गर्मी से बचने के घरेलू उपाए Home Remedies
  • Discover Inspiring Javier Bardem Quotes Quotes
  • Discover Inspiring Jeanette Winterson Quotes Quotes
  • Inspiring Travis Barker Quotes: Find Your Beat Quotes
  • जतिन मोहनदास सेनगुप्ता की जीवन परिचय
    जतिन मोहनदास सेनगुप्ता की जीवन परिचय Biography
  • ★ एलोरा गुफायें : यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल
    ★ एलोरा गुफायें : यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल Tourist Place
★ गुरुत्वाकर्षण के खोजकर्ता न्यूटन का जीवन परिचय ★

★ गुरुत्वाकर्षण के खोजकर्ता न्यूटन का जीवन परिचय ★

Posted on June 28, 2019January 19, 2021 By admin No Comments on ★ गुरुत्वाकर्षण के खोजकर्ता न्यूटन का जीवन परिचय ★

★ न्यूटन का प्रारंभिक जीवन ★

आइजैक न्यूटन का जन्म क्रिसमस को 25 दिसंबर 1642 को हुआ था। न्यूटन का जन्म उनके पिता की मृत्यु के तीन माह बाद हुआ, वे एक समृद्ध किसान थे उनका नाम भी आइजैक न्यूटन था। न्यूटन अपने जन्म के समय से पहले ही पैदा हो गए थे ।; उनकी माता हन्ना ऐस्क्फ़ का कहना था कि वह एक चौथाई गेलन जैसे छोटे से मग में समा सकता था।
जब न्यूटन तीन वर्ष के थे, उनकी मां ने दुबारा शादी कर ली और अपने नए पति रेवरंड बर्नाबुस स्मिथ के साथ रहने चली गई और अपने पुत्र को उसकी नानी मर्गेरी ऐस्क्फ़ की देखभाल में छोड दिया.छोटा आइजैक अपने सौतेले पिता को पसंद नहीं करता था और उसके साथ शादी करने के कारण अपनी मां के साथ दुश्मनी का भाव रखता था। जैसा कि 19 वर्ष तक की आयु में उनके द्वारा किये गए अपराधों की सूची में प्रदर्शित होता है: “मैंने माता और पिता स्मिथ के घर को जलाने की धमकी दी।

★ शिक्षा ★

जब ये 17 साल के हुए तो The King’s School, Grantham में इन्हें पढ़ने के लिए प्रवेश दिलाया। लेकिन इनका मन वहां पढाई में नहीं लगता था, क्यूंकि वहां गणित नहीं पढ़ाया जाता था। न्यूटन का मन शुरुआत से ही गणित विषय में बहुत लगता था। वे बचपन से ही आकाशीय पिंडों और ग्रहों की ओर आकर्षित रहते थे, और सूरज की किरणों को देखकर उन्हें आश्चर्य होता था। अक्टूबर 1659 को न्यूटन को स्कूल से निकाल दिया गया। इधर इनकी माँ के दूसरे पति का भी देहांत हो चुका था। इसी कारण माँ ने इन्हें खेती बाड़ी सँभालने को कहा। लेकिन न्यूटन का मन खेती बाङी में नहीं लगता था।

हेनरी स्टोक्स जो कि The King’s School के प्रिंसिपल थे उन्होंने न्यूटन की माँ से न्यूटन को फिर से स्कूल में दाखिला दिलाने को कहा जिससे वो आगे की पढाई कर सकें। इस बार न्यूटन ने हताश नहीं किया और बहुत जल्दी वो स्कूल के टॉपर विद्द्यार्थी बने। किंग्स स्कूल, ग्रान्थम(King’s School, Grantham)में उन्होंने बारह वर्ष से सत्रह वर्ष की आयु तक शिक्षा प्राप्त की। बचपन में वह पढ़ाई में कुछ खास अच्छे नहीं थे। एक बार स्कूल में एक लड़के ने न्यूटन को पीटा मगर न्यूटन जब गुस्से में आ गए तो उस लड़के को भाग के अपनी जान बचानी पड़ी। फिर 1659 में जब उन्हें स्कूल से निकाला गया तो वे अपनी माँ के पास आ गए।
वह मास्टर की डिग्री भी वहीं से लेना चाहते थे लेकिन वे प्लेग नामक बीमारी से ग्रसित हो गए जिसके कारण उन्हें अपने घर वूलस्ठोर्पे वापस लौटना पड़ा। न्यूटन अपने ही घर पर सन् 1666 से 1667 तक रहे और अपने प्रयोगों का प्रदर्शन अपने ही गांव में करने लगे और उसके बाद वह कैम्ब्रिज चले गए और उन्होंने वहां से मास्टर की डिग्री प्राप्त की।

★ न्यूटन का विज्ञान साहित्य पढ़ने मे रुचि ★

अपने अंकल रेव विलियम एस्क्फ के कहने पर जून 1661 में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज में अध्ययन के लिए प्रवेश लिया। पढ़ाई की फीस भरने और खाना खाने के लिए आइज़क न्यूटन कॉलेज में एक कर्मचारी की तरह काम भी करते थे। उस समय कॉलेज की शिक्षाएं अरस्तु पर आधारित थीं। लेकिन न्यूटन अधिक आधुनिक दार्शनिको के विचारों को पढ़ना चाहते थे। न्यूटन ने गैलिलियो ,कैपलर , देकार्त और युक्लिड की रचनाओ को ज्यादा पढ़ा था | ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने युक्लिड को इसलिए पढना शुरू किया था क्योंकि वो नक्षत्र विज्ञानं की एक पुस्तक के कुछ चित्रों को समझने में नाकाम रहे थे | हालांकि उन्होंने इस पुस्तक को एक तुच्छ पुस्तक समझकर अलग रख दिया था किन्तु अपने शिक्षक के समझाने पर इसे पुनः पढ़ा था |

★ करियर ★

न्यूटन अपने गणित के अध्यापक के काफी प्रिय थे। न्यूटन जिस कॉलेज से मास्टर की डिग्री प्राप्त कर रहे थे उस कॉलेज के प्रोफेसर ने दूसरी नौकरी के लिए प्रोफेसर के पद से इस्तीफा दे दिया, तभी उनके गणित के अध्यापक ने न्यूटन को उस पद को धारण करने के लिए कहा।
न्यूटन ने उनकी बात को स्वीकार किया और वह गणित के प्रोफेसर बन गए। न्यूटन अपने प्रयोगों को और आगे तक ले जाने के लिए और ज्यादा खोज करने के लिए प्रयत्न करने लगे और न्यूटन ने जो खोज की है वह कुछ इस प्रकार है-

★ न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण में प्रयोग ★

एक दिन न्यूटन एक पेड़ के नीचे बैठे थे और अचानक ऊपर से एक सेब गिरा तभी न्यूटन सोचने लगे यह सेब नीचे क्यों गिरा, ऊपर क्यों नहीं गया। वह काफी देर से बैठकर यही सोच रहे थे। बहुत देर तक सोचने और विचारने के बाद उन्होंने प्रयोग करके पता लगाया कि जो चीज ऊपर है वह नीचे आएगी।
जब तक गुरुत्वाकर्षण बल रहेगा तब तक वह चीज नीचे आएगी जब गुरुत्वाकर्षण बल खत्म हो जाएगा तो वो चीज वही तैरने लगेगी। इस प्रकार न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज की।

★ न्यूटन के और अन्य ख़ोज एवम शोध ★

सर आइज़ैक न्यूटन इंग्लैंड के एक वैज्ञानिक थे। जिन्होंने गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत की खोज की। वे एक महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिष एवं दार्शनिक थे। इनका शोध प्रपत्र “Philosophiae Naturalis Principia Mathematica” सन् १६८७ में प्रकाशित हुआ, जिसमें सार्वत्रिक गुर्त्वाकर्षण एवं गति के नियमों की व्याख्या की गई थी और इस प्रकार चिरसम्मत भौतिकी (क्लासिकल भौतिकी) की नींव रखी। उनकी फिलोसोफी नेचुरेलिस प्रिन्सिपिया मेथेमेटिका, 1687 में प्रकाशित हुई, यह विज्ञान के इतिहास में अपने आप में सबसे प्रभावशाली पुस्तक है, जो अधिकांश साहित्यिक यांत्रिकी के लिए आधारभूत कार्य की भूमिका निभाती है। इस कार्य में, न्यूटन ने सार्वत्रिक गुरुत्व और गति के तीन नियमों का वर्णन किया जिसने अगली तीन शताब्दियों के लिए भौतिक ब्रह्मांड के वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया। न्यूटन ने दर्शाया कि पृथ्वी पर वस्तुओं की गति और आकाशीय पिंडों की गति का नियंत्रण प्राकृतिक नियमों के समान समुच्चय के द्वारा होता है, इसे दर्शाने के लिए उन्होंने ग्रहीय गति के केपलर के नियमों तथा अपने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत के बीच निरंतरता स्थापित की, इस प्रकार से सूर्य केन्द्रीयता और वैज्ञानिक क्रांति के आधुनिकीकरण के बारे में पिछले संदेह को दूर किया। यांत्रिकी में, न्यूटन ने संवेग तथा कोणीय संवेग दोनों के संरक्षण के सिद्धांतों को स्थापित किया। प्रकाशिकी में, उन्होंने पहला व्यवहारिक परावर्ती दूरदर्शी बनाया. और इस आधार पर रंग का सिद्धांत विकसित किया कि एक प्रिज्म श्वेत प्रकाश को कई रंगों में अपघटित कर देता है जो दृश्य स्पेक्ट्रम बनाते हैं। उन्होंने शीतलन का नियम दिया और ध्वनि की गति का अध्ययन किया।

★ मृत्यु ★

न्यूटन की मृत्यु 20 मार्च 1727 को हुई थी और इन्हें वेस्टमिंस्टर एब्बे में दफनाया गया था। न्यूटन के कोई बच्चे नही थे जिससे इनकी संपत्ति को इनके रिश्तेदारों ने अपने अधिकार में कर लिया। न्यूटन की मृत्यु के बाद इनके शरीर में काफी ज्यादा मात्रा में पारा पाया गया था जो शायद उनके रासायनिक कार्यों को करने की वजह से था।
न्यूटन का स्मारक उनके ही कब्र के ऊपर बनाया गया है और इनकी मूर्ति पत्थर की है जिसको माइकल रिज्ब्रेक ने सफ़ेद और धूसर संगमरमर में बनाया है, और इसका डिजाइन वास्तुकार विलियम कैंट द्वारा बनाया गया है। उनका स्मारक दर्शाता है कि उनकी दाहिने कोहिनी कई महान पुस्तकों पर है और उनका बाया हाथ एक गणितीय सूची की और इशारा कर रहा है।

Biography

Post navigation

Previous Post: ज़िम्बाब्वे क राष्ट्पतिे रॉबर्ट मुगाबे का जीवन परिचय
Next Post: निदा फ़ाज़ली का जीवन परिचय :-

Related Posts

  • Pema Khandu biography in hindi | पेमा  खांडू के जीवनी
    Pema Khandu biography in hindi | पेमा खांडू के जीवनी Biography
  • जॉन डाल्टन का  जीवन परिचय
    जॉन डाल्टन का जीवन परिचय Biography
  • ★ कोलम्बस का जीवन परिचय एवं उपलब्धियां ★
    ★ कोलम्बस का जीवन परिचय एवं उपलब्धियां ★ Biography
  • ★ कन्हैया कुमार :— एक युवा  भाकपा नेता :–
    ★ कन्हैया कुमार :— एक युवा भाकपा नेता :– Biography
  • हैदर अली के बारे मे जानकारी
    हैदर अली के बारे मे जानकारी Biography
  • व्लादिमीर लेनिन कौन था | जानिए क्रन्तिकारी नेता  व्लादिमीर लेनिन के बारे में
    व्लादिमीर लेनिन कौन था | जानिए क्रन्तिकारी नेता व्लादिमीर लेनिन के बारे में Biography

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • ashwagandha ke fayde | अश्वगंधा के फायदे, नुकसान व सेवन कैसे करें
    ashwagandha ke fayde | अश्वगंधा के फायदे, नुकसान व सेवन कैसे करें Health
  • फूलों के देश चले,  चलो गुलमर्ग चले
    फूलों के देश चले, चलो गुलमर्ग चले Tourist Place
  • बालो से डैंड्रफ कैसे हटाए
    बालो से डैंड्रफ कैसे हटाए Home Remedies
  • बिहार के नायक Dr.मग़फ़ूर  अहमद  अजाज़ी के जीवन के रोचक तथ्ये
    बिहार के नायक Dr.मग़फ़ूर अहमद अजाज़ी के जीवन के रोचक तथ्ये Biography
  • Discover Inspiring Douglas Wood Quotes Quotes
  • Comptroller and Auditor General of India (CAG): Complete Polity Notes for UPSC, State PCS, SSC & Railway Uncategorized
  • हैदर अली के बारे मे जानकारी
    हैदर अली के बारे मे जानकारी Biography
  • मुल्तानी मिटटी के चेहरे और त्वचा के फायदे
    मुल्तानी मिटटी के चेहरे और त्वचा के फायदे Home Remedies

Powered by PressBook News WordPress theme