Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • Discover Inspiring Len Wein Quotes Quotes
  • चेहरे और त्वचा पर दाग दब्बा हटाने के घरेलु उपाए
    चेहरे और त्वचा पर दाग दब्बा हटाने के घरेलु उपाए Home Remedies
  • अंतिम मुग़ल : बहादुर शाह ज़फ़र
    अंतिम मुग़ल : बहादुर शाह ज़फ़र Biography
  • पशु प्रशिक्षक कैसे बनें | Animal Trainer Kaise Bane
    पशु प्रशिक्षक कैसे बनें | Animal Trainer Kaise Bane Uncategorized
  • Best Condolence Message in Hindi | RIP Condolence message in hindi Uncategorized
  • एलोवेरा के त्वचा और बालों के अनेक फायदे  | एलोवेरा जूस : एक वंडर जूस
    एलोवेरा के त्वचा और बालों के अनेक फायदे | एलोवेरा जूस : एक वंडर जूस Health
  • कड़कनाथ चिकन पोल्ट्री फार्म :– एक अलग चिकन व्यवसाय Uncategorized
  • वेस्टइंडीज से जुड़ी ये बातें जानते हैं आप?  west-indies-fact-in-hindi
    वेस्टइंडीज से जुड़ी ये बातें जानते हैं आप? west-indies-fact-in-hindi Knowledge

Omg ये मेरा भारत: अनजाने अनसुने रोचक बातें

Posted on May 3, 2019January 29, 2021 By admin No Comments on Omg ये मेरा भारत: अनजाने अनसुने रोचक बातें

भारत विश्‍व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत है। इसके साथ ही यह अपने-आप को बदलते समय के साथ ढ़ालती भी आई है। आज़ादी पाने के बाद भारत ने बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत कृषि में आत्‍मनिर्भर बन चुका है और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है। विश्‍व का सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है जिसकी विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय की है और ये इसे विशिष्‍ट भौगोलिक पहचान देते हैं। उत्तर में बृहत् पर्वत श्रृंखला हिमालय से घिरा यह कर्क रेखा से आगे संकरा होता जाता है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिन्‍द महासागर इसकी सीमा निर्धारित करते हैं।

“Interesting Fact about India भारत के बारे मे रोचक तथ्य”

  • हिंदुस्तान’ नाम(Hindustan Name):-. ‘हिंदुस्तान’ नाम सिंधु और हिंदु को मिला कर बना है, जो कि हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में है। अधिकारिक संस्कृत नाम हिंदुस्तान का ‘भारत गणराज्य’ है। जिसे आज लोग केवल ‘भारत’ ही कहते हैं।
  • इंडिया’ नाम की उत्पत्ति:- ‘इंडिया’ नाम की उत्पत्ति इंड्यूस नाम की नदी से हुई है जो कि इंड्यूस वैली की घाटियों में बहा करती थी।
  • कितना बड़ा है भारत:-. भारत विश्व में सबसे बड़े आकार वाले देशों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है।
  • विश्वविद्यालय:-. 700 ईसा पूर्व में भारत का पहला विश्वविद्यालय तक्षिला खुला था जिसमें से पढ़े हुए हजारों छात्रों ने विश्व के कोने-कोने में देश की खुशबू फैलायी।
  • सबसे बड़ी डाक व्यवस्था:-. विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था केवल भारत के ही पास है।
  • वाराणसी :-. देश की पवित्र नगरी वाराणसी विश्व का सबसे पुराना शहर है।
  • सबसे पुरानी सभ्‍यता :- भारत की सभ्‍यता विश्‍व में सबसे पुरानी है, यहां तक की विश्‍व के कई प्राचीनम स्‍थान और इमारतें भारत में हैं। भारत के प्राचीन साम्राज्‍य मिश्र और मेसोपोटामिया से भी पहले के हैं।
  • सबसे बड़ी फिल्‍म इंडस्‍ट्री:-. विश्‍व की सबसे बड़ी फिल्‍म इंडस्‍ट्री भारत में हैं। ज्‍यादा फिल्‍में बॉलीवुड में बनती हैं, देश के अन्‍य कई स्‍टूडियों में भी फिल्‍मों का निर्माण होता है।
  • जंतर मंतर :-. जयपुर में सवाई राजा जयसिंह द्वारा 1724 में बनाई गई जंतर मंतर संसार की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाला है।
  • भास्कराचार्य ने:-. भास्कराचार्य ने खगोल शास्त्र के कई सौ साल पहले धरती द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्वी को 365.258756484 दिन का समय लगता है।
  • जीरो का निर्माण:- गणित में सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण नंबर ‘जीरो’ की अवधारणा भारत ने ही दुनिया को दी।
  • सबसे बड़ा मॉन्‍टेसरी स्‍कूल:- भारत में ही विश्‍व का सबसे बड़ा मॉन्‍टेसरी स्‍कूल है। वो है लखनऊ का सिटी मोन्‍टेसरी स्‍कूल, जिसमें विद्यार्थियों की संख्‍या लगभग 26000 है।
  • केले का सर्वाधिक निर्यात:-. विश्‍व में केले का सर्वाधिक निर्यात भारत ही करता है। दूसरे स्‍थान पर ब्राजील है।
  • दूध का उत्‍पादन:-. भारत में विश्‍व का सर्वाधिक उत्‍पादन किया जाता है।
  • शाकाहार:-. भारत में शाकाहारियों की संख्‍या विश्‍व में सर्वाधिक हैं।
  • भारत-पाकिस्तान के बीच मोहाली में हुए World-Cup के सेमी-फाइनल Match को दुनियाभर के करीबन 150 मिलियन लोगों ने देखा था।
  • दुनिया का सबसे ऊँचा Cricket Stadium भारत के हिमाचल प्रदेश में चायल नामक स्थान पर समुद्र तल 2444 मीटर उपर बना हुआ है।
  • भारत विश्व में सबसे ज्यादा क्रिकेट स्टेडियम वाला देश है। यहाँ हर राज्य में कम से एक Stadium तो मौजूद है ही जहाँ अंतररार्ष्ट्रीय मुकाबले होते हैं।
  • डाक व्यवस्था प्रणाली में भारत विश्व में 1st नम्बर पर आता है। भारत में कुल डाकघरों की संख्या 1,55,015 है। देश के ऐसे डाकघर में श्रीनगर के डल झील का डाकखाना भी शामिल है. यह तैरता हुआ डाकघर है और इसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी।
  • क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे अधिक बारिश होने वाली जगह भारत में स्थित है। फिलहाल मेघालय राज्य के खासी पहड़ियों पर स्थित मौसिनराम नामक जगह में इतनी भयंकर बारिश होती है ना कि एक आम आदमी इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। इससे पहले यह रिकॉर्ड मेघालय के ही चेरापूंजी के नाम था।
  • बस्तर (छत्तीसगढ़), भारत का एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ टिन पाया जाता है।
  • भारत में हर 12 साल में एक बार आयोजित होने वाले कुम्भ के मेले में सभी धर्मों के कुल इतने लोग शामिल होने आते हैं कि इसे ऊपर अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है, है न हैरानी वाली बात ? इस लिहाज से यह विश्व का सबसे बड़ा मेला है।
  • भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद उस समय राष्ट्रपति को मिलने वाली सैलरी में से सिर्फ आधी सैलरी ही लेते थे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद एक ऐसे इंसान थे जो कि अपने जीवनपर्यंत जमीन से जुड़े रहे अपने खांटीपन के लिए मशहूर यह शख्स राष्ट्रपति को दी जाने वाली तनख्वाह 10,000 का सिर्फ 50% यानि कि 5,000 रूपये ही लेते थे।
  • क्या आपको पता है कि भारत का पहला रॉकेट साईकिल पर ले जाया गया था। जी हाँ… आपने बिलकुल ठीक सुना भारत का जो पहला रॉकेट बनाया था वह इतना हल्का था कि उसे साईकिल के केरियर पर रखकर लॉन्चिंग स्टेशन पर पहुँचाया गया। लेकिन दूसरा जब भारत ने अपना दूसरा रॉकेट तैयार किया तो यह काफी बड़ा और भारी था इसीलिए इसे साईकिल पर ना लेजाकर बैलगाड़ी पर ले जाया गया।
  • सबसे पहले चन्द्रमा पर पानी भारत ने ही खोजा था। सितंबर, 2009 में भारत के चंद्रयान नामक सैटेलाइट ने चंद्रमा के मिनरलॉजी मैपर की मदद से चंद्रमा की सतह पर पहली बार पानी खोज निकाला था।
  • वैसे तो भारत में ज्यादातर लोग हिंदी भाषी हैं लेकिन भारत में अंग्रेजी बोलने वालों की भी कमी नहीं है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा अंग्रेजी भाषी (बोलने वाले लोग) भारत में ही रहते हैं।
  • यदि भारत में बोली जाने वाली भाषाओं की बात की जाये तो भारत में कोई 100 – 200 नहीं बल्कि पूरी 1,652 बोलियों और भाषाओं का प्रयोग किया जाता है।
  • दुनिया के किसी भी मुस्लिम देश की तुलना में Bharat में सबसे अधिक Masjid करीबन 3,00,000 मस्जिद हैं।
  • भारत, इंडोनेसिया के बाद सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है।
  • भारत का नाम Murder के मामले में सबसे ऊपर आता है। दुनिया में सबसे ज्यादा मर्डर भारत में (32,719 प्रतिवर्ष) किये जाते हैं।
  • एशिया महाद्वीप में हॉकी का खेल सबसे पहले भारत में खेला गया था।
  • दुनिया भर में लोकप्रिय दिमागी खेल शतरंज (Chess) का आविष्कार भी India में ही हुआ था।
  • अब तक सम्पन्न हुए सभी कबड्डी वर्ल्डकप भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम ने ही जीते हैं।
  • हीरा खनन की शुरुआत भारत में हुयी थी।
  • सन 1896 तक पूरे विश्व में सिर्फ भारत ही हीरों का एक मात्र स्रोत था।
  • चीनी का निर्माण पहली बार भारत में ही हुआ था।
  • शैम्पू का आविष्कार भी Bharat में ही हुआ था।
  • मापन की खोज भारत में ही की गयी थी।
  • Shirt के Buttons की खोज सर्वप्रथम Bharat में ही हुयी ।
  • भारत की लगभग 60 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से कृषि पर निर्भर है।
  • भारत देश के पूर्व प्रधनमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह तनख्वाह के रूप में सिर्फ एक रुपया लेते थे।

Tourist Place

Post navigation

Previous Post: वायनाड : कण कण मे शांति
Next Post: दुबई के बारे में अनसुने रोचक तथ्य | दुबई: सपनों का शहर

Related Posts

  • Places to go for Honeymoon in North East India
    Places to go for Honeymoon in North East India Tourist Place
  • America के रोचक तथ्ये
    America के रोचक तथ्ये Knowledge
  • हनुमान मंदिर: पटना का आकर्षण
    हनुमान मंदिर: पटना का आकर्षण History
  • ★ जहाँ रानी पद्मावती ने किया जौहर :- चित्तौड़गढ़ किला :——
    ★ जहाँ रानी पद्मावती ने किया जौहर :- चित्तौड़गढ़ किला :—— Tourist Place
  • वैष्णो देवी चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है Tourist Place
  • ★ एलोरा गुफायें : यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल
    ★ एलोरा गुफायें : यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल Tourist Place

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • गुजरात की पावागढ़ पहाड़ी : जहाँ सती का गिरा वक्षस्थल
    गुजरात की पावागढ़ पहाड़ी : जहाँ सती का गिरा वक्षस्थल Tourist Place
  • ★ थॉमस जेफरसन जीवनी – संयुक्त राज्य अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति  ★
    ★ थॉमस जेफरसन जीवनी – संयुक्त राज्य अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति ★ Biography
  • Central Information Commission Uncategorized
  • Discover Inspiring Fay Wray Quotes | Embrace Wisdom Today! Life Quotes
  • IRCTC Agent बनने के अनेकों फायदे हैं जिनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार से है।
    IRCTC Agent बनने के अनेकों फायदे हैं जिनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार से है। Knowledge
  • हिस्ट्री ऑफ़ इंटरनेट
    हिस्ट्री ऑफ़ इंटरनेट Knowledge
  • घुटनो के दर्द को दूर करने के घरेलु नुस्के | Ghutno ke Dard ka Gharelu Illaz
    घुटनो के दर्द को दूर करने के घरेलु नुस्के | Ghutno ke Dard ka Gharelu Illaz Health
  • चीन से जुड़े कुछ अद्भुत और रोचक तथ्ये
    चीन से जुड़े कुछ अद्भुत और रोचक तथ्ये History

Powered by PressBook News WordPress theme