Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • जानिए राम सिंह कूका की जीवनी | स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह कुका
    जानिए राम सिंह कूका की जीवनी | स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह कुका Biography
  • कम लागत के लघु उद्योग  कैसे करे | कमाए लाखो का Income हरेक Month – Laghu Udyog Business Kaise Kare
    कम लागत के लघु उद्योग कैसे करे | कमाए लाखो का Income हरेक Month – Laghu Udyog Business Kaise Kare Uncategorized
  • PROPERTIES OF MATTER Uncategorized
  • CHAPTER 3 Atomic Structure – Uncategorized
  • आइये चले असम की शान माजुली द्वीप घूमने  :–
    आइये चले असम की शान माजुली द्वीप घूमने :– Tourist Place
  • Tribunals in Indian Polity: Complete Study Notes for SSC, State PCS & UPSC Uncategorized
  • Discover Eli Wallach’s Inspiring Quotes Quotes
  • ★  गाँधी जी के सहयोगी :– भूलाभाई देसाई
    ★ गाँधी जी के सहयोगी :– भूलाभाई देसाई Biography
हिडिम्बा देवी मंदिर मनाली

हिडिम्बा देवी मंदिर मनाली

Posted on April 1, 2019April 8, 2024 By admin

हिडिम्बा का नाम तो शायद सुना ही होगा। जी हां, महाभारत के महाबली भीम की पत्नी। कुल्लु राजवंश हिडिम्बा को कुलदेवी के रूप में मानता है। इस देवी का ऐतिहासिक मन्दिर हिमाचल प्रदेश में प्रमुख हिल स्टेशन मनाली से मात्र एक किलोमीटर दूर डूंगरी नामक स्थान पर स्थित है। जिसे देखने के लिए हर साल हजारों दर्शनार्थी आते हैं।

माता हिडिंबा मंदिर पर्यटन नगरी मनाली की शान है। यहां घूमने आने वाला हर सैलानी माता के दरबार में हाजरी लगाता है। माता के दर्शन के लिए प्रांगण में घंटों लंबी लाइन में खड़े होकर श्रद्धालु माता के आगे अपना शीश झुकाते हैं। मनाली मॉल से एक किलोमीटर दूर देवदार के घने व गगन चुंबी जंगलों के बीच स्थित लगभग 82 फुट ऊंचे पगौड़ा शैली के मंदिर का निर्माण कुल्लू के राजा बहादुर ङ्क्षसह ने सन 1553 में करवाया था। मंदिर के अंदर माता हिडिंबा की चरण पादुका हैं। मंदिर का निर्माण 1533 में कराया गया था। मंदिर में कभी जानवरों की बलि दी जाती थी, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। लेकिन आज भी मंदिर की दीवारों पर सैकड़ों जानवरों के सींग लटके हुए हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार:

हिडिंबा एक राक्षसी थी, जिसके भाई हिडंब का राज मनाली के आसपास के पूरे इलाके में था। हिडिंबा ने महाभारत काल में पांचों पांडवों में सबसे बलशाली भीम से शादी की थी। हिडिंबा ने प्रण लिया था कि जो उसके भाई हिडिंब को युद्ध में मात देगा। उससे वो शादी करेगी। अज्ञातवास के दौरान पांडव मनाली के जंगलों में भी आए थे और उसी समय यहां राक्षस हिडिंब से भीम से युद्ध किया था। भीम ने हिडिंब को युद्ध में हराकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद हिडिंबा ने भीम से शादी कर ली थी। लेकिन भीम से शादी करने के बाद राक्षसी हिडिंबा मानवी बन गई थी। महाभारत के युद्ध में घटोत्कच का नाम आता है। लोककथाओं के मुताबिक, वो हिडिंबा और भीम का ही बेटा था। मां के आदेश पर घटोत्कच ने युद्ध में अपनी जान देकर कर्ण के बाण से अर्जुन की जान बचाई थी। हिडिंबा राक्षसी की तब से ही लोग पूजा करने लगे थे।

कुल्लु राजवंश की कुलदेवी:

हिडिम्बा देवी के इस मंदिर से कुल्लु राजवंश की एक मान्यता है जिसके पीछे एक छोटी सी कहानी है। कहा जाता है कि विहंगम दास नाम का शख़्स एक कुमार के यहां नौकरी करता था। हिडिम्बा देवी ने विहंगम दास को एक दिन सपने में दर्शन दिए थे और उसे कुल्लु का राजा बनने का वरदान दिया था।

इस घटना के बाद विहंगम दास ने यहां के एक अत्याचारी राजा को मार गिराया था जिसके कारण वह कुल्लु राजवंश का सबसे पहला राजा बना था और आज भी कुल्लु राजघराने के लोग हिडिम्बा देवी को पूजते हैं।

काफी आकर्षक है मंदिर की बनावट

  • हिडिम्ब देवी मंदिर चारों ओर से देवदार के घने पेड़ों के बीच बना हुआ है।
  •  40 मीटर ऊंचे इस मंदिर का निर्माण केवल लकड़ी से किया गया है।
  •  इस मंदिर की बनावट शैली को पैगोडा बोला जाता है।
  • मनाली आने वाले टूरिस्ट इस मंदिर का दर्शन करने जरुर आते हैं।
  • बता दें कि मनाली शहर से इसकी दूरी करीब 1 किमी पर है।

Knowledge

Post navigation

Previous Post: हल्दी के फायदे कैसे रखे आपको रोगो से दूर | Haldi Khane ke Fayde or Nuksan
Next Post: हींग खाने के फायदे | जानिए हींग के गुड़ | Benefit of Eating Hing

Related Posts

  • ★ घरेलू हिंसा ::: सहे नही कहे, कानून है आपके संग:-
    ★ घरेलू हिंसा ::: सहे नही कहे, कानून है आपके संग:- Knowledge
  • कैसे करें बिजली की बचत? | Electricity Kaise Bachaye
    कैसे करें बिजली की बचत? | Electricity Kaise Bachaye Knowledge
  • आधार कार्ड से लोन कैसे ले | aadhar card se loan kaise le
    आधार कार्ड से लोन कैसे ले | aadhar card se loan kaise le Knowledge
  • ● क्या शेर और बाघ एक ही होते है  :
    ● क्या शेर और बाघ एक ही होते है : Knowledge
  • जानिए दुनिया का सबसे ऊचा हनुमान की मूर्ति का देश Trinidad and Tobago Knowledge
  • नागरिकता संशोधन विधेयक (बिल) 2019 क्या है ?
    नागरिकता संशोधन विधेयक (बिल) 2019 क्या है ? Knowledge

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Best Quote of M K Gandhi Life Quotes
  • देश की सबसे बड़ी और पुरानी बावड़ी : रानी की वाव
    देश की सबसे बड़ी और पुरानी बावड़ी : रानी की वाव Tourist Place
  • अनानास के फायदे और नुकसान  Benefit of Pineapple
    अनानास के फायदे और नुकसान Benefit of Pineapple Health
  • Organic Chemistry Uncategorized
  • किसी भी मामले में बैंक और बैंक कर्मचारी के खिलाफ शिकायत कैसे करें
    किसी भी मामले में बैंक और बैंक कर्मचारी के खिलाफ शिकायत कैसे करें Knowledge
  • बाल गंगाधरतिलक का जीवन परिचय
    बाल गंगाधरतिलक का जीवन परिचय Biography
  • पोलोनरुवा नगर : श्रीलंका के सबसे पुराने शहरों मे से एक
    पोलोनरुवा नगर : श्रीलंका के सबसे पुराने शहरों मे से एक Tourist Place
  • मदुरै का इतिहास और इससे RELATED कुछ रोचक तथ्ये
    मदुरै का इतिहास और इससे RELATED कुछ रोचक तथ्ये History

Powered by PressBook News WordPress theme