Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • जानिए राम सिंह कूका की जीवनी | स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह कुका
    जानिए राम सिंह कूका की जीवनी | स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह कुका Biography
  • दिल्ली एनसीआर के टॉप 5 मॉल्स :
    दिल्ली एनसीआर के टॉप 5 मॉल्स : Tourist Place
  • दाद खाज खुजली ठीक करने के आयुर्वेदिक नुस्खे
    दाद खाज खुजली ठीक करने के आयुर्वेदिक नुस्खे Health
  • Acid, Base and Salt Acid, Base and Salt Acid, Base and Salt Uncategorized
  • च्यांग काई शेक का  Biography in Hindi | chiang kai shek biography in hindi
    च्यांग काई शेक का Biography in Hindi | chiang kai shek biography in hindi Knowledge
  • ★ काजीरंगा : एक सिंग वाले गेंडे का घर : kaziranga national park
    ★ काजीरंगा : एक सिंग वाले गेंडे का घर : kaziranga national park Tourist Place
  • ★ ठंड से बचने के कुछ अचूक उपाय :
    ★ ठंड से बचने के कुछ अचूक उपाय : Health
  • पेट में कीड़े होने का कारण लक्षण और उपचार Health
हार्डवेयर की शॉप खोलें, कमाए मोटा मुनाफ़ा : Hardware Ka Shop Kaise Khole

हार्डवेयर की शॉप खोलें, कमाए मोटा मुनाफ़ा : Hardware Ka Shop Kaise Khole

Posted on January 12, 2020April 8, 2024 By admin

दोस्तों! आजकल मार्किट मे आपको हर तरह की दुकानें मिल जाएंगी जैसे :– कपड़े, खिलौने, खाने पीने, बाल काटने और भी न जाने कितनी ही सर्विसेज और वस्तुओं की दुकानें आपको मिल जाएंगी। उसी तरह मार्किट मे हार्डवेयर की दुकान भी होती है। ये सब दुकानें आम जनता की ज़रूरतों और उनको सेवा देने के लिए होती है। ऐसी ही हार्डवेयर की दुकानें होती है। यहाँ आपको लोहे के सारे समान मिल जाते है।

★ हार्डवेयर के अंतर्गत आने वाले सामान : Hardware Shop Kaise Khole

हार्डवेयर की दुकान खोलने से पहले हमको ये जान लेना चाहिए की हार्डवेयर मे क्या क्या सामान आते है। चेन, रस्सी, स्टेपल, तार, पेच, पाइप, अलग-अलग प्रकार के हथोड़े, कील, प्‍लास, टेप और इत्यादि हार्डवेयर के सामान होते हैं, जिनका इस्तेमाल, कारपेंटर, मैकेनिक, घर बनाने वाले मिस्त्री द्वारा अधिक किया जाता है। आप हार्डवेयर की दुकान खोल कर ये सब सामान बेचे क्योंकि इस सब चीज़ों की ज़रूरत पब्लिक को आये दिन होती है जिससे आपको खूब मुनाफ़ा होगा।

★ कौशल और अनुभव :—–

आपको हार्डवेयर की दुकान खोलने के लिए ज़्यादा पढ़े लिखे होने की कोई ज़रूरत नही है। आपको ज़रूरत है कि बस हार्डवेयर के सामान की जानकारी और उनको कैसे रखा जाता है इस बारे मे आपको जानकारी होनी चाहिए। और अगर कोई अनुभव नही है तो किसी एक्सपर्ट के साथ रहके काम को सीख सकते है।

★ स्थान का चयन :—-

दुकान खोलने के लिए आपको किसी ऐसे जगह की चुनाव करना होगा जहाँ ज्यादा लोग बाग आते जाते हो, भीड़ भाड़ इलाका हो जिससे आपकी दुकान पे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की नज़र पड़े। अगर दुकान किसी ऎसे जगह वे है जहाँ ज़्यादा लोग न रहते है बिक्री थोड़ी मुश्किल हो जाती है। आपको दुकान के साइज पे भी ध्यान देने की ज़रूरत है यानी आपको दुकान बड़े कमरे की लेनी चाहिए क्योंकि ताकि आपको पाइप और सीढ़ी, जैसे हार्डवेयर सामानों को रखने में कोई दिक्कत ना हो.हार्डवेयर की दुकान में कई तरह के सामान रखे जाते हैं, जिसमें से कुछ सामान थोड़ी जगह घेरते हैं, तो कुछ सामानों को रखने के लिए अधिक जगह की जरूरत पड़ती है.

★ बजट और अन्य खर्चे :—-

हार्डवेयर की सामान्य दुकान खोलने में आपको कम से कम दो लाख रुपए का खर्चा आ सकता है. वहीं अगर आप काफी बड़ी दुकान खोलते हैं तो ये खर्चा चार लाख रुपए तक आ सकता है.साथ ही में जब आपकी हार्डवेयर की दुकान शुरू हो जाएगी तो आपको कई तरह के अन्य खर्चे भी समय समय पर उठाने पड़ेंगे, जैसे कि दुकान का किराया, दुकान की बिजली का खर्चा, कर्मचारियों की आय और इत्यादि. इसलिए आप इन खर्चों को भी अपने बजट में जोड़ लें. ताकि जब आप दुकान शुरू करें तो आपके द्वारा निर्धारित किया गया बजट कम ना पड़े.

★ ज़रूरी परमिट और लाइसेंस प्राप्त करें :–

आप जिस राज्य में अपनी हार्डवेयर की दुकान खोल रहे हैं आपको उस राज्य की स्थानीय नगर पालिका से अपनी दुकान को शुरू करने से पहले लाइसेंस  प्राप्त करना होगा और साथ में ही अपनी दुकान को भारतीय दुकान और स्थापना अधिनियम के तहत पंजीकृत भी करवाना होगा. वहीं अगर आपको लाइसेंस लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है तो आप किसी वकील से मदद ले सकते हैं.

● आयकर के लिए रजिस्टर करवाएं :–

अपनी दुकान को शुरू करने से पहले आपको आयकर भरने से जुड़े हुए सभी प्रकार के पंजीकरण भी करवाने होंगे. वहीं अगर आपको आयकर किस तरह से भरा जाता है और इससे जुड़े हुए पंजीकरण कैसे करवाए जाते है. इसके बारे में जानकारी नहीं है तो आप किसी चार्टर्ड एकाउंटेंट की सहायता ले सकते हैं. याद रहे कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवाना हर दुकानदार के लिए अनिवार्य है और आप इसे जरूर करवा लें और अपना जीएसटी नंबर ले लें.

★ कैसे कमाएं अधिक मुनाफा :—-

हर उत्पाद की बिक्री पर अलग अलग प्रॉफिट मार्जिन कंपनियों द्वारा दिया जाता है और ये प्रॉफिट मार्जिन किन्हीं उत्पादों पर ज्यादा होता है और किन्ही उत्पादों पर कम दिया जाता है और इन उत्पादों पर मिलने वाला ये प्रॉफिट ही आपकी इनकम होगी.

आइये जानते है कि और भी क्या क्या तरीक़े है इस बिज़नेस मे प्रॉफ़िट कमाने के ।

● लोगों से करें संपर्क–

हार्डवेयर की दुकान पर कई प्रकार के टूल, बेचे जाते हैं और इन टूल का सबसे अधिक इस्तेमाल कारपेंटर, पेंटरों और मिस्त्री द्वारा किया जाते हैं, इसलिए अगर आप अपने सामान की अधिक बिक्री करना चाहते हैं, तो आप अपने एरिया के कारपेंटर और जो लोगों घर बनाने का कार्य करते हैं, उनसे संपर्क में रहें,. ताकि अगर उनको कभी भी इस प्रकार के सामान की जरूरत पड़े तो वो आप से ही इन्हें खरीदें, वहीं आप इन्हें ये सामान बेच कर पैसे कमा पाएं.

● वेबसाइट के जरिए –

आजकल अधिकतर लोगों द्वारा वेबसाइट के जरिए ही शॉपिंग की जाती है और ऐसे में अगर आप भी वेबसाइट के साथ अपने व्यापार को जोड़ लेंगे, तो आप अधिक से अधिक ग्राहकों तक अपना सामान पंहुचा सकेंगे. वहीं आप अपने दुकान के जरिए बेचे जाने वाले हार्डवेयर के सामानों को अपनी खुद की वेबसाइट शुरू करके भी बेच सकते हैं या फिर किसी अन्य शॉपिंग वेबसाइट के जरिए भी अपने हार्डवेयर के सामान को बेच सकते हैं.

● विज्ञापन के जरिए :—

ग्राहकों तक अपनी दुकान के बारे में जानकारी पहुंचाने के लिए, आप लोकल अखबार में अपने दुकान का विज्ञापन दे सकते हैं या फिर अपनी दुकान का बोर्ड सड़कों के किनारे भी लगा सकते हैं.

Hardware Shop Business Idea,  How to Start Hardware Business

Uncategorized

Post navigation

Previous Post: ★ टी बैग बनाने का बिज़नेस कैसे स्टार्ट करें : Tea Bag Business Idea
Next Post: साइबर क्राइम क्या है, कैसे बचा जाएं और क्या है दण्ड का प्रावधान :——-

Related Posts

  • Cabinet Committees (Mantrimandal Samitiyan): Detailed Notes for UPSC, SSC & State PCS Uncategorized
  • मंदिर पर फैसला आज : मंदिर  या मस्जिद
    मंदिर पर फैसला आज : मंदिर या मस्जिद Uncategorized
  • Light Test Uncategorized
  • 🧬 Biological Classification of Animal Kingdom Uncategorized
  • Municipal Corporation (Nagar Nigam): Complete Exam Guide Uncategorized
  • The Governor in Indian Polity: Articles, Powers, and MCQs for SSC, PCS & UPSC Uncategorized

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • ★  जापानी प्रधानमंत्री :— शिंजो आबे :—-
    ★ जापानी प्रधानमंत्री :— शिंजो आबे :—- Biography
  • अंडे  खाने के फायदे और नुकसान  कैसे रखता है आपको हेल्थी
    अंडे खाने के फायदे और नुकसान कैसे रखता है आपको हेल्थी Health
  • om prakash valmiki poetry Uncategorized
  • ★ घरेलू हिंसा ::: सहे नही कहे, कानून है आपके संग:-
    ★ घरेलू हिंसा ::: सहे नही कहे, कानून है आपके संग:- Knowledge
  • माँ भारती का सच्चा भगत: भगत सिंह
    माँ भारती का सच्चा भगत: भगत सिंह Knowledge
  • जानिए मौसमी फल खाने के फायदे और नुकसान | Mausami phal khane ke fayde
    जानिए मौसमी फल खाने के फायदे और नुकसान | Mausami phal khane ke fayde Health
  • Get Inspired: Charlie Watts Quotes | Rock Legends Quotes
  • सरदार पटेल के जीवन परिचय
    सरदार पटेल के जीवन परिचय Biography

Powered by PressBook News WordPress theme