Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • Best Motivational Quotes by Robert Penn Warren Quotes
  • सेलेनियम  के  फायदे  और  नुकसान
    सेलेनियम के फायदे और नुकसान Health
  • जोश मलीहाबादी का जीवन परिचय
    जोश मलीहाबादी का जीवन परिचय Biography
  • रविन्द्र नाथ टैगोर: राष्ट्र गान के रचयिता | Rabindranath Tagore Biography in Hindi
    रविन्द्र नाथ टैगोर: राष्ट्र गान के रचयिता | Rabindranath Tagore Biography in Hindi Biography
  • देश की पहली महिला डॉक्टर”: रुखम्बाई रावत
    देश की पहली महिला डॉक्टर”: रुखम्बाई रावत Biography
  • उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का जीवन परिचय :-
    उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का जीवन परिचय :- Biography
  • दिल्ली: दिल वालों का शहर | Delhi me Ghumne ki Jagah
    दिल्ली: दिल वालों का शहर | Delhi me Ghumne ki Jagah Tourist Place
  • Ashoka the great biography
    Ashoka the great biography Biography
श्रीलंका मे है आज भी रामायण की यादें :

श्रीलंका मे है आज भी रामायण की यादें :

Posted on December 17, 2019April 8, 2024 By admin

श्रीलंका मे कई स्‍थान है जहां आज भी रामायण काल के कई निशान मौजूद हैं, जो इस बात की प्रामाणिकता देते हैं‍ कि रामायण की कथा सत्‍य है

लंका पर कुबेर का राज्य था। लंका को जीतकर रावण ने उसको अपना नया निवास स्‍थान बनाया । रावण ने सुंबा और बाली द्वीप को जीतकर अपने शासन का विस्तार करते हुए अंगद्वीप, मलयद्वीप, वराहद्वीप, शंखद्वीप, कुशद्वीप, यवद्वीप और आंध्रालय पर विजय प्राप्त की थी। इसके बाद रावण ने लंका को अपना लक्ष्य बनाया

श्रीलंका में वह स्थान ढूंढ लिया गया है, जहां रावण की सोने की लंका थी। ऐसा माना जाता है कि जंगलों के बीच रानागिल की विशालकाय पहाड़ी पर रावण की गुफा है, जहां उसने तपस्या की थी। रावण के पुष्पक विमान के उतरने के स्थान को भी ढूंढ लिया गया है

श्रीलंका का इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर और वहां के पर्यटन मंत्रालय ने मिलकर रामायण से जुड़े ऐसे 50 स्थल ढूंढ लिए हैं जिनका पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व है और जिनका रामायण में भी उल्लेख मिलता है। श्रीलंका में वह स्थान ढूंढ लिया गया है, जहां रावण की सोने की लंका थी। अशोक वाटिका, राम-रावण युद्ध भूमि, रावण की गुफा, रावण के हवाई अड्डे, रावण का शव, रावण का महल और ऐसे 50 रामायणकालीन स्थलों की खोज करने का दावा ‍किया गया है। बाकायदा इसके सबूत भी पेश किए गए हैं

यहां हुआ था राम और रावण में युद्ध : श्रीलंका की रामायण रिसर्च कमेटी की जानकारी के अनुसार श्रीलंका में एक स्‍थान जिसे रामायण काल से जोड़ कर देखा जाता है। अनुसंधान में यहां पर भगवान हनुमान का श्रीलंका में प्रवेश के लिए उत्तर दिशा में मौजूद नागदीप पर पैरों के निशान भी मिलते हैं। इस स्थान की छानबीन में यह भी पाया गया कि राम व रावण के बीच यहीं पर भीषण युद्घ हुआ था। श्रीलंका में आज भी इस युद्घ-स्थान को युद्घगनावा नाम से जाना जाता है जहां पर रावण का भगवान राम ने वध किया था

लंका में यहां रुकी थी माता सीता : माता सीता का हरण करने के बाद रावण ने उन्हें अपने महल की अशोक वाटिका में रखा था। यह जगह आज भी श्रीलंका में मौजूद है। यहां पर सीता माता का एक प्राचीन मंदिर भी बनाया गया है। इस जगह को सेता एलीया के नाम से जाना जाता है। ये नूवरा एलिया नामक जगह के पास स्थित है। मंदिर के पास ही एक झरना भी है। माना जाता है कि इस झरने में सीता माता स्‍नना करती थीं। इस झरने के आसपास की चट्टानों पर हनुमान जी के पैरों के निशान भी मिलते हैं। यही वो पर्वत है जहां हनुमान जी ने पहली बार कदम रखा था। इसे पवाला मलाई कहते हैं। ये पर्वत लंकापुरा और अशोक वाटिका के बीच में है

यहां गिरे थे माता सीता के आंसू : रावण जब सीता माता को हरण करके ले जा रहा था तब सीता माता अपने पति भगवान राम के पास जाने के लिए रावण से कह रही थीं। मगर, रावण उन्‍हें जबरन अपने साथ लंका ले जा रहा था। उस दौरान सीता माता के आंसू जिस-जिस स्‍थान पर गिरे वहां पर तलाब बन गया। श्रीलंका में भी एक ऐसा ही स्‍थान है जहां सीता माता के आंसू गिरे थे। तब से इस जगह को सीता अश्रु ताल कहा जाता है। श्रीलंका में कैंडी से लगभग 50 किलोमीटर दूर नम्बारा एलिया मार्ग पर यह तालाब मौजूद है। इसे कुछ लोग सीता टियर तालाब कहते हैं। जब लंका में गर्मी पड़ती है और सारे तलाब सूख जाते हैं तब भी यह तलाब नहीं सूखता। इस तलाब का पानी भी बहुत मीठा है

माता सीता ने यहां दी थी अग्नि परीक्षा : श्रीलंका में वेलीमड़ा नामक एक जगह है। यहां एक मंदिर डिवाउरूम्पाला है। कहा जाता है कि यहां पर माता सीता ने अग्नि परीक्षा दी थी। अगर आपने रमायण पढ़ी होगी तो आप जानते होंगे कि रावण की कैद से रिहा करवाने के बाद सीता माता कि पवित्रता पर सवाल उठाए गए थे। इसलिए उन्‍होंने अग्नि परीक्षा देकर इस बात का निश्चित किया था कि वह पवित्र हैं। आज भी स्थानीय लोग इस जगह पर सुनवाई करके न्याय करने का काम करते हैं। मान्यता है कि जिस तरह इस जगह पर देवी सीता ने सच्चाई साबित की थी उसी तरह यहां लिया गया हर फैसला सही साबित होता है

यहां उतरता था पुष्पक विमान : श्रीलंका में एक शहर है जिसका नाम सिन्हाला है। यहां एक वेरागनटोटा नाम की जगह है जिसका मतलब होता है विमान उतरने की जगह। कहते हैं कि यही वो जगह है जहां दशानन अपना पुष्पक विमान उतरता था। अगर आप इस स्‍थान को देखेंगे तो यह एक हैलपैड की तरह लगती। मगर असल में यह पहाड़ है जो उपर से पूरी तरह फ्लैट है

Tourist Place

Post navigation

Previous Post: ★ बहुत चमत्कारी है बादाम, रखेगा आपको डॉक्टर से दूर :——
Next Post: चेरापूंजी : जहाँ होती है सबसे ज्यादा भारत मे बारिश

Related Posts

  • पहाड़ों की ट्रेन : दार्जलिंग हिमालय रेलवे स्टेशन
    पहाड़ों की ट्रेन : दार्जलिंग हिमालय रेलवे स्टेशन Tourist Place
  • बब्बर शेरों के घर :- गिर वन्य जीव अभयारण्य
    बब्बर शेरों के घर :- गिर वन्य जीव अभयारण्य Tourist Place
  • दुबई के बारे में अनसुने रोचक तथ्य | दुबई: सपनों का शहर
    दुबई के बारे में अनसुने रोचक तथ्य | दुबई: सपनों का शहर Knowledge
  • क्या आप उस पर्वत के बारे में जानते है जहाँ बर्फ गिरने पर ऊँ नजर आता हैं…
    क्या आप उस पर्वत के बारे में जानते है जहाँ बर्फ गिरने पर ऊँ नजर आता हैं… Tourist Place
  • पालिताना का इतिहास (History of palitana in Hindi)
    पालिताना का इतिहास (History of palitana in Hindi) Tourist Place
  • काशी विश्वनाथ मंदिर:: जहाँ समाधि मे लीन है भोले नाथ
    काशी विश्वनाथ मंदिर:: जहाँ समाधि मे लीन है भोले नाथ Tourist Place

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Unleashing Wisdom: Murray Abraham Quotes Quotes
  • Unearth Wisdom: Best Robert T. Bakker Quotes Quotes
  • शीघ्रपतन (शीघ्र स्खलन) के लक्षण, कारण, इलाज Health
  • Places to go for Honeymoon in North East India
    Places to go for Honeymoon in North East India Tourist Place
  • Discover Inspiring Lee Ann Womack Quotes! Quotes
  • Discover Inspiring Fay Wray Quotes | Embrace Wisdom Today! Life Quotes
  • लौंग खाने के फायदे कैसे रखे कैसर से दूर | लौंग कैसे रखे बीमारी से दूर
    लौंग खाने के फायदे कैसे रखे कैसर से दूर | लौंग कैसे रखे बीमारी से दूर Health
  • ★ लिफ़ाफ़े का बिज़नेस कैसे करें :   lifafa Ka Business kaise Start Kare
    ★ लिफ़ाफ़े का बिज़नेस कैसे करें : lifafa Ka Business kaise Start Kare Uncategorized

Powered by PressBook News WordPress theme