Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • Spencer Abraham Quotes Quotes
  • फिटकिरी  के फायदे और नुकसान
    फिटकिरी के फायदे और नुकसान Home Remedies
  • Salahuddin Ayubi biography in hindi
    Salahuddin Ayubi biography in hindi History
  • ★ सेंट पॉल शाऊल का जीवन परिचय ★
    ★ सेंट पॉल शाऊल का जीवन परिचय ★ Biography
  • Top Ten Shayari of Rahat Indori Uncategorized
  • ★ विलियम शेक्सपियर का जीवन परिचय ★
    ★ विलियम शेक्सपियर का जीवन परिचय ★ Biography
  • Explore the Wit of Bud Abbott | Famous Quotes Quotes
  • electricity tests Uncategorized
★ बहुत चमत्कारी है बादाम, रखेगा आपको डॉक्टर से दूर :——

★ बहुत चमत्कारी है बादाम, रखेगा आपको डॉक्टर से दूर :——

Posted on December 16, 2019April 8, 2024 By admin

भागम भाग ज़िन्दगी है, टाइम है नही की अच्छा खाएं , सही जीवन शैली नही है। आज कल के बदलते दौर मे हम ऐसा कुछ भी नही कर रहे है जो हमारे शरीर और जीवन को स्वस्थ बनाये रखे।

जहाँ हमारे जीवन के लिए अच्छे खाने-पीने के साथ-साथ खेल कूद भी बहुत जरूरी है। वही हमारे शरीर को कुछ ऐसे खाने की ज़रूरत होती है जो हमें आने वाली बीमारियों से भी बचाये, इन्हीं खान पान की चीज़ों मे जो सबसे ज्यादा खाया जाता है वो है सूखे मेवे । जी हाँ! सूखे मेवे यानी कि जिन्हें हम ड्राए फ्रूट्स भी कहते है।

ये हमारे और आपके शारीरिक व मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते है। उनमें से एक है बादाम (वो भी भीगे हुए) जिसका सेवन हर रोज किया जाए तो ये बहुत लाभदायक हो सकते है। बादाम खाने में मीठा और तीखा दोनों तरह का होता है। आपको बता दें कि मीठा वाला बादाम खाने में इस्तेमाल किया जाता है और तीखा वाला बादाम तेल बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। कुरकुरे और मीठे बादाम को या तो कच्चा खाया जाता है या फिर उसे किसी मीठे और स्वादिष्ट व्यंजन में स्वाद को बढाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

भीगे बादाम स्वादानुसार ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी कच्चे बादाम से काफी बेहतर होते हैं। बादाम अपने असीम स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। और सबसे ज्यादा ये याद्दाशत को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

बादाम आवश्यक विटामिन और मिनरल जैसी चीजों के गुणों से भरा हुआ है। आइये जानते है क्या क्या गुण पाए जाते है।

  • विटामिन ई ।
  • जिंक ।
  • कैल्शियम ।
  • ओमेगा -3 फैटी एसिड ।
  • प्रोटीन ।
  • ओमेगा 6 फैटी एसिड ।
  • फॉस्फोरस आदि ज्यादा मात्रा में होते हैं।

इन सभी पोषक त्तवों को अवशोषित करने के लिए, बदाम को खाने से पहले रात में जरूर भिगोना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम के भूरे रंग के छिलके में टनीन होता है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। एक बादाम को पानी में भीगोने से छिलका आसानी से उतर जाता है जो नट्स को पोषक तत्वों को रिहा करने की अनुमति देता है।

Benefits of Eating Almonds in Hindi

  • हर सुबह यदि आप 3-5 बादाम खाते हैं तो उससे आपको ये फायदे भी पहुंच सकते हैं-
  • अगर आप हफ्ते में पांच बार बादाम खाते हैं तो दिल का दौरा पड़ने का रिस्क 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
  • नियमित रूप से बादाम खाने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल में कमी आती है।
  • आपके नाश्ते में आप अगर बादाम शामिल करते हैं, तो इससे आपके दिमाग का भी विकास तो होता ही है।
  • जब बादाम को भिगोकर खाया जाता है तो यह आसानी से पच जाता है और पाचन की सम्पूर्ण क्रिया को सुचारू रूप से चलाता है और पेट को स्वस्थ रखता है।
  • गर्भवती महिलाओं को भीगे बादाम का सेवन जरुर करना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें और उनके होने वाले बच्चे को पूरा न्यूट्रीशन मिलता है जिससे दोनों स्वस्थ रहते हैं।
  • बादाम में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और विटामिन E की वजह से यह शरीर में मौजूद कोलेस्ट्राल को कम करता है और ब्लड में गुड कोलेस्ट्राल की मात्रा को को बढाता है।
  • भीगे बादाम में मौजूद प्रोटीन, पोटैशियम और मैग्नीशियम हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी होते हैं। इसके अलावा इसमें ढेर सारे एंटी-आक्सीडेंट गुण होने की वजह से यह हार्ट की खतरनाक बीमारियों को भी दूर करता है।
  • भीगे हुए बादाम में ज्यादा पोटैशियम और कम मात्रा में सोडियम होने की वजह से यह ब्लडप्रेशर के साथ और दूसरी हार्ट से जुडी समस्याओं को नियंत्रित करता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम की वजह से यह ब्लड के प्रवाह को भी सुचारू रूप से नियंत्रित करता है।
  • अगर आप मोटापे से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में भीगे हुए बादाम को शामिल करें। ऐसा करने से आपको देर तक भूख नहीं लगती है जिससे आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं।
  • भीगे हुए बादाम का सेवन करने से आपको कब्ज़ आदि की समस्या नहीं होती है क्योंकि बादाम में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जिसकी वजह से आपक पेट अच्छे से साफ़ होता है।
  • कई सारी स्टडी के अनुसार भीगे बादाम में प्री-बायोटिक गुण होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। प्री-बायोटिक गुण होने की वजह से यह आंतो में मौजूद गुड बैक्टीरिया के निर्माण को बढाता है जिससे ऐसी कोई बिमारी नहीं होती है जिसका असर आपकी आंतो पर पड़े।
  • स्किन से झुर्रियों को दूर करने के लिए कोई और चीजें इस्तेमाल करने के बजाय आपको भीगा हुआ बादाम खाना चाहिए क्योंकि यह एक नैचुरल एंटी-एजिंग फ़ूड माना जाता है। सुबह सुबह भीगे हुए बादाम का सेवन करने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं और आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है।

Health

Post navigation

Previous Post: जापान मे है भारत के देवी देवताओं के मंदिर :
Next Post: श्रीलंका मे है आज भी रामायण की यादें :

Related Posts

  • How to Improve Immune System In Hindi इम्यून सिस्टम कैसे बडए, तो बना लें इन चीजों से दूरी Health
  • विटामिन E के कमी के लक्षण कारण और निवारण
    विटामिन E के कमी के लक्षण कारण और निवारण Health
  • सेहत के राज मुन्नका के पास | मुनका खाने के फायदे | Benefit of Eating Kismis
    सेहत के राज मुन्नका के पास | मुनका खाने के फायदे | Benefit of Eating Kismis Health
  • बुख़ार को घरेलू उपाय से कैसे दूर भगाएं :-
    बुख़ार को घरेलू उपाय से कैसे दूर भगाएं :- Health
  • विश्व मधुमेह दिवस व मधुमेह लक्षण, कारण एवम घरेलु उपचार Diabetes Meaning, symptoms and World Diabetes Day 2019 in hindi
    विश्व मधुमेह दिवस व मधुमेह लक्षण, कारण एवम घरेलु उपचार Diabetes Meaning, symptoms and World Diabetes Day 2019 in hindi Health
  • Saunf Khane Ke Nuksan or Fayde in Hindi | सौंफ के फायदे और नुकसान
    Saunf Khane Ke Nuksan or Fayde in Hindi | सौंफ के फायदे और नुकसान Health

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • नींबू के फायदे और नुकसान | nimbu ke fayde in hindi
    नींबू के फायदे और नुकसान | nimbu ke fayde in hindi Health
  • State Information Commission Uncategorized
  • गोआ मीन्स  लेट्स पार्टी | best place to visit in goa
    गोआ मीन्स लेट्स पार्टी | best place to visit in goa Tourist Place
  • गर्मी को करे दूर आलू बुखारा ठंडा कूल कूल | Aalu Bukhara Se Hone Wale Fayde or Nuksan
    गर्मी को करे दूर आलू बुखारा ठंडा कूल कूल | Aalu Bukhara Se Hone Wale Fayde or Nuksan Health
  • अंतिम मुग़ल : बहादुर शाह ज़फ़र
    अंतिम मुग़ल : बहादुर शाह ज़फ़र Biography
  • दाद खाज खुजली ठीक करने के आयुर्वेदिक नुस्खे
    दाद खाज खुजली ठीक करने के आयुर्वेदिक नुस्खे Health
  • 🧬 Biological Classification of Animal Kingdom Uncategorized
  • Best John Abercrombie Quotes Quotes

Powered by PressBook News WordPress theme