मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब साउथ अफ्रीका की जोजिबनी टूंजी ने जीता

ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब इस बार साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने जीता है। अमेरिका के अटलांटा में आयोजित रंगारंग समारोह में मिस साउथ अफ्रीका को यह ताज पहनाया गया। 90 देशों की सुंदरियों ने इसमें हिस्सा लिया और कई राउंड तक चली प्रतियोगिता में मिस साउथ अफ्रीका ने सबको मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया।

कौन है जोजिबिनी :

26 साल की जोजिबिनी लैंगिक भेदभाव के खिलाफ सक्रिय तौर पर खड़ी होने वाली एक्टिविस्ट के तौर पर भी जाना जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर लिंग संबंधी रूढ़ियों के खिलाफ कैंपेन भी चला चुकी हैं।

खुशी से छलके जोजिबनी के आंसू, जवाब से जीता सबका दिल :

जैसे ही जोजिबिनी के नाम की घोषणा हुई, वह खुशी के मारे रो पड़ीं। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी तालियों से उनका स्वागत किया। प्रतियोगित के सवाल-जवाब राउंड में अपने जवाब से उन्होंने जजों के साथ ही दर्शकों का भी दिल जीत लिया। सुंदरता का अर्थ क्या होता है के जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैं जिस स्किन कलर के साथ जिस देश में पैदा हुई वहां पारंपरिक अर्थों में मुझे सुंदर नहीं माना जाता था। मैं चाहती हूं कि यह खिताब जीतकर में लौटूं तो मेरे देश के बच्चे मुझे देखें और गर्व से भर जाएं। वो मुझमें अपना एक अक्स देखें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *