Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • रास बिहारी बोस: क्रान्तिकारी बंगाली
    रास बिहारी बोस: क्रान्तिकारी बंगाली Biography
  • ◆ जोहैनीज़ केपलर की जीवनी ◆
    ◆ जोहैनीज़ केपलर की जीवनी ◆ Biography
  • Spencer Abraham Quotes Quotes
  • कौन है कासिम सुलेमानी | जानिए अमेरिका ने क्यों मारा
    कौन है कासिम सुलेमानी | जानिए अमेरिका ने क्यों मारा Biography
  • फैशन ब्रांड के प्रमोटर ::: फैशन कम्युनिकेशन
    फैशन ब्रांड के प्रमोटर ::: फैशन कम्युनिकेशन Uncategorized
  • Discover Inspiring Norman Wisdom Quotes! Quotes
  • Discover Inspiring Vera Wang Quotes | Unleash Elegance & Wisdom Quotes
  • Dive into Paula Abdul’s Inspiring Quotes Quotes
पीरियड्स मे घबराए नही,बस रखे अपना ख़्याल :

पीरियड्स मे घबराए नही,बस रखे अपना ख़्याल :

Posted on December 7, 2019April 8, 2024 By admin

महिलाओं के जीवन का एक अहम पड़ाव है 40 से 50 वर्ष की उम्र जब उनमें मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) होता है। इसमें कई शारीरिक व मानसिक बदलाव होते हैं। तनाव, उदासी, बेचैनी, घबराहट, भ्रम, चिड़चिड़ापन, दुविधा की स्थिति, अनिद्रा और गुस्सा आने जैसे लक्षण होते हैं। हॉट फ्लशेज (अधिक गर्मी लगना, बुफारे आना), यूरिन में जलन, जननांग में संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में शक्कर से परहेज करना चाहिए।

मेनोपॉज की स्थिति में महिला को घबराने की जरूरत नहीं है। मेनोपॉज के दौरान किसी भी शारीरिक तकलीफ को नजरअंदाज न करें। 40 की उम्र के बाद करीब एक साल तक मासिक धर्म नहीं आता है तो इसे मेनोपॉज की अवस्था माना जाता है। मासिक धर्म धीरे-धीरे कम होता है। एक दो साल के भीतर पूरी तरह बंद हो जाता है। इसका कारण शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन की मात्रा का कम होना होता है। इस समय शक्कर खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसे खाने से हड्डियों में दर्द बढ़ता है। बीपी, थायरॉइड, मधुमेह वजन, पैपस्मीयर, मैमोग्राफी की जांच जरूरी है।

गुनगुने पानी से नहाना : शरीर में अधिक गर्मी को मेडिकली (हॉट फ्लशेज) कहते हैं। इससे बचाव के लिए मसालेदार और चटपटा भोजन खाने से बचना चाहिए। शराब, सिगरेट, चाय, कॉफी से परहेज करें। ढीले व सूती कपड़े पहनें। रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाएं। तनाव न लें।

संक्रमण से बचाव की दवा दी जाती है : मेनोपॉज के दौरान जननांग में संक्रमण का खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए ध्यान रखने की जरूरत होती है। संक्रमण होने पर क्रीम और कुछ एंटीबायोटिक दवाएं चलती हैं जिनसे आराम मिलता है। जननांग में संक्रमण होने पर पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए। महिला को ग्वार फली, भिंडी, आलू, मटर, चना और गोभी नहीं खानी चाहिए।

कुछ साल तक होती ऐसी परेशानी :ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां कमजोर होती हैं।

  • हल्की चोट पर भी हड्डी टूटने की अधिक आशंका हार्ट और ब्लड प्रेशर संबंधी तकलीफ बढ़ सकती है।
  • ऑस्टियो ऑर्थराइटिस से जोड़ो में दर्द रहना।
  • उम्र बढऩे के साथ मस्तिष्क शिथिल पड़ना ।
  • याददाश्त भी कम होने लगती है।
  • महिला को हमेशा घबराहट, झुंझलाहट होना।
  • भूख नहीं लगना और सेहत नहीं बनना।

ऐसे कम कर सकते हैं तकलीफ :

  • वो काम करें जो पसंद हो, खुद को व्यस्त रखें
  • योग के साथ ध्यान लगाएं और प्राणायाम करें
  • तनाव से दूर रहें, किसी चीज की चिंता न करें
  • कोई बात मन में न रखें, परिवार से साझा करें

एचआरटी सबसे बेहतर इलाज : मेनोपॉज के बाद शारीरिक तकलीफ से राहत देने के लिए हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थैरेपी (एचआरटी) देते हैं। एचआरटी से पहले पैपस्मियर और मैमोग्राफी टेस्ट कराने के बाद एचआरटी की डोज तय होती है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इस प्रक्रिया को पूरा करते हैं।

इन चीजों से पूरी होगी एस्ट्रोजन की कमी : एस्ट्रोजन की कमी को पूरा करने के लिए काले तिल, पिंड खजूर का बीज निकालकर मिक्सर में पीस लें। नींबू के आकार का लड्डू बनाकर रोज सुबह खाना चाहिए। शरीर में तकलीफ ज्यादा हो तो डॉक्टरी सलाह पर शाम को भी ले सकते हैं। इसे खाने का सबसे अच्छा समय नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी माह होता है। शतावरी एस्ट्रोजन से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

कोशिकाओं को जल्दी खत्म होने से बचाता है सोयाबीन : महिला को सोयाबीन अधिक खाना चाहिए। सोयाबीन शरीर की कोशिकाओं को जल्दी खत्म होने से बचाता है और खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रखता है। नियमित खानपान में गाजर, पालक, टमाटर, आंवला, पपीता और अखरोट शामिल करने चाहिए।

Health

Post navigation

Previous Post: बुख़ार मे पियें अमृत काढ़ा मिलेगा तुरंत लाभ :
Next Post: इंडोनेशिया का बोरोबुदुर मंदिर : जो सबसे पुराना बौद्ध मंदिर है

Related Posts

  • FSSAI का दावा,मसूर और मुंग दाल में हो सकता है जहर
    FSSAI का दावा,मसूर और मुंग दाल में हो सकता है जहर Health
  • अदरक के फायदे और नुकसान | Side Effects of Ginger
    अदरक के फायदे और नुकसान | Side Effects of Ginger Health
  • जानिए हरे प्याज खाने के फायदे ? इसके इस्तेमाल से स्वास्थ्य को मिलनेवाले अनगिनत फायदे जानिए Health
  • सोयाबीन है शरीर का एनर्जी बूस्टर | Benefit of Eating Soybean
    सोयाबीन है शरीर का एनर्जी बूस्टर | Benefit of Eating Soybean Health
  • ओवरी सिस्ट: इलाज से ज़्यादा जागरूकता
    ओवरी सिस्ट: इलाज से ज़्यादा जागरूकता Health
  • मस्से हटाने के आसान उपाए और घरेलू उपाए
    मस्से हटाने के आसान उपाए और घरेलू उपाए Health

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Best Quotes of M K Gandhi Life Quotes
  • ● ओशो :- सेक्स या अध्यात्मिक गुरु
    ● ओशो :- सेक्स या अध्यात्मिक गुरु Biography
  • पेट में कीड़े होने का कारण लक्षण और उपचार Health
  • गले के कैंसर के लक्षण, इलाज और इसकी जांचें …
    गले के कैंसर के लक्षण, इलाज और इसकी जांचें … Health
  • Benefit of Eating Gram in Hindi अगर आप अपना कॉलेस्ट्रॉल कम करना चाहते है तो खाए चना, जाने चना खाने फायदे Health
  • पालिताना का इतिहास (History of palitana in Hindi)
    पालिताना का इतिहास (History of palitana in Hindi) Tourist Place
  • Unlock Wisdom: Best Aeschylus Quotes! Quotes
  • ★ तम्बाकू है जान लेवा :: आज और अभी छोड़ें :—-
    ★ तम्बाकू है जान लेवा :: आज और अभी छोड़ें :—- Knowledge

Powered by PressBook News WordPress theme