Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • वो कानून जो हर भारतीय को जनाना चाहिए :—–
    वो कानून जो हर भारतीय को जनाना चाहिए :—– Knowledge
  • ◆ क्या होता है 4K वीडियो ◆
    ◆ क्या होता है 4K वीडियो ◆ Knowledge
  • ★ फिल्मों के लेखक शकील बदायुनी का जीवन परिचय ★ Biography
  • ★ क्यूबा देश से जुड़े रोचक तथ्य और अनोखी जानकारी ★
    ★ क्यूबा देश से जुड़े रोचक तथ्य और अनोखी जानकारी ★ Interesting Story
  • 10 Inspiring Jim Walsh Quotes! Quotes
  • हवाई जहाज के आविष्कार राइट बंधुओं का जीवन परिचय
    हवाई जहाज के आविष्कार राइट बंधुओं का जीवन परिचय Biography
  • The First Parliamentary Forum in India: Complete Study Notes for UPSC, State PCS & SSC Uncategorized
  • इन कानूनी तरीकों से ख़ाली करवा सकते है घर ,मकानमालिक किराएदार से ।
    इन कानूनी तरीकों से ख़ाली करवा सकते है घर ,मकानमालिक किराएदार से । Knowledge

फास्ट फूड या जंक फूड के नुकसान | यंग इंडिया हो रहा है बीमार

Posted on December 2, 2019April 8, 2024 By admin

यंग इंडिया हो रहा है बीमार ! जी हाँ सही पढ़ रहे है आप । हमारे देश के युवा बीमार हो रहे है , नई पीढ़ी दिल की बीमारी से लड़ रही है । लड़ रहे है दिल मे जमा होते बढ़ते कोलस्ट्रोल से। लड़ रहे है हार्ट अटैक से।

हाल ही में हुए अध्ययन में पाया गया कि 19 साल से कम उम्र के करीब 23 प्रतिशत बच्चों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक पाया गया है। देशभर के शहरी इलाकों में 20 साल तक के बच्चों में एलडीएल का स्तर भी ज्यादा पाया गया है। ऐसे में यदि इसे नियंत्रित नहीं किया जाता है तो यह आगे चलकर हृदय रोग व अन्य गंभीर समस्याओं की वजह बन सकता है।

बिना किसी की कमी के कोई भी रोग नही होता है। बढ़ता कोलस्ट्रोल भी हमारे सही खाने पीने का नही होने का ही नतीजा है। हमारे नौजवान अपने खान पान मे देशी खानों की बजाय विदेशी खानों यानी ज्यादातर फ़ास्ट फूड्स पे ध्यान दे रहे है।

क्या है फ़ास्ट फूड्स : फ़ास्ट फूड्स यानी नाम से ही पता चलता है कि ये खाना बहुत तेजी से बनता है ,लेकिन दिक्कत की बात ये है कि ये खाना पचने मे बहुत समय लेता है । फ़ास्ट फूड्स मैदे से बनता है और ये मैदा हमारे पेट मे जाकर चिपक जाता है और धीरे धीरे पचता है।

मैदे से बनी चीज़े बहुत ऑयली हो जाती है यानी इनको तला जाता है तेल मे । और ज़्यादा तली भुनी चीज़ों मे ही तो कॉलस्ट्रॉल की मात्रा ज़्यादा होती है।
जैसे : चाउमीन, मोमोज, बर्गर, अंडा रोल, आदि ऐसी चीज़ें फ़ास्ट फूड्स कहलाती है।

क्या होता है कॉलस्ट्रॉल : कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा पदार्थ होता है जिसका निर्माण हमारे शरीर में लिवर करता है।

ये हमारे बॉडी मे होने वाली एक्टिविटी को करने मे मदद करता है। खराब खानपान या कुछ अन्य वजहों से शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाती है। शारीरिक गतिविधियों के अभाव में शरीर इसे पचा नहीं पाता है और यह वसा के रूप में शरीर में जमने लगता है। इससे रक्तसंचार प्रभावित होने लगता है व गंभीर रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

cholesterol ki samasya kaise pahchane in hindi कोलेस्ट्रॉल की समस्या कैसे पहचानें :

इसके कोई लक्षण नहीं होने से यह परेशानी खुलकर सामने नहीं आ पाती है। इसलिए फैमिली हिस्ट्री व मोटापे की समस्या होने पर शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह से बच्चों की पहली जांच 2 वर्ष में, दूसरी 10-11 की उम्र में व तीसरी 17-18 वर्ष की आयु में करा लेनी चाहिए। भविष्य में किसी प्रकार के रोग की आशंका न हो, इसके लिए डॉक्टरी सलाह से 17-18 साल के बीच बच्चों की एक बार जांच करा लेना ठीक माना जाता है।

कितना होना चाहिए हमारी बॉडी मे कोलेस्ट्रॉल : शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच के लिए लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करते हैं। इसमें खासतौर पर एलडीएल (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन) व एचडीएल (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन) का स्तर देखते हैं। सामान्य रूप से शरीर में एलडीएल की अधिक मात्रा व्यक्ति में बीमारियों का कारण बनती है। इसलिए इसे बुरा कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। एलडीएल शरीर में 70 मिलिग्राम प्रति डेसीलीटर से अधिक नहीं होना चाहिए। वहीं एचडीएल रक्त वाहिनियां के अंदर से गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है, इसलिए इसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। इसकी अधिकता स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। यह 40 मिलिग्राम प्रति डेसीलीटर से कम नहीं होना चाहिए।

Health

Post navigation

Previous Post: ★ प्रम्बानन मंदिर : जहाँ विराजे साथ ही ब्रम्हा, विष्णु, महेश
Next Post: रोज़ ले 15 मिनट धूप, सेहत बनेगी भरपूर :

Related Posts

  • जानिए डेंगू के लक्षण | कैसे डेंगू के बुखार से बचे | Dengu ke Kya Symptom Hota hai
    जानिए डेंगू के लक्षण | कैसे डेंगू के बुखार से बचे | Dengu ke Kya Symptom Hota hai Health
  • सर्दी ज़ुखाम दूर करें एक्यूप्रेशर से
    सर्दी ज़ुखाम दूर करें एक्यूप्रेशर से Health
  • अपनाएं ये टिप्स,बच्चा खाना करेगा फ़िनिश :Bachcha Khana na khaye to kya kare
    अपनाएं ये टिप्स,बच्चा खाना करेगा फ़िनिश :Bachcha Khana na khaye to kya kare Health
  • घुटने में दर्द का घरेलू उपये : Ghutne ka Dard ka Gharelu Upay
    घुटने में दर्द का घरेलू उपये : Ghutne ka Dard ka Gharelu Upay Health
  • चेचक: पूरी जानकारी “रोग है न ही  कोई माता
    चेचक: पूरी जानकारी “रोग है न ही कोई माता Health
  • ★ बहुत चमत्कारी है बादाम, रखेगा आपको डॉक्टर से दूर :——
    ★ बहुत चमत्कारी है बादाम, रखेगा आपको डॉक्टर से दूर :—— Health

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • पोलोनरुवा नगर : श्रीलंका के सबसे पुराने शहरों मे से एक
    पोलोनरुवा नगर : श्रीलंका के सबसे पुराने शहरों मे से एक Tourist Place
  • Discover Inspiring Chely Wright Quotes! Quotes
  • ★ अंगदान या देहदान ,महादान ज़रूर करें
    ★ अंगदान या देहदान ,महादान ज़रूर करें Quotes
  • ★ खिलजी ने जला दिया था ये विश्वविद्यालय :—–
    ★ खिलजी ने जला दिया था ये विश्वविद्यालय :—– History
  • Amla Khane ke Fayde aur Nuksan | रोज एक आंवला खाने के फायदे
    Amla Khane ke Fayde aur Nuksan | रोज एक आंवला खाने के फायदे Health
  • यूक्रेन देश से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी
    यूक्रेन देश से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी Interesting Story
  • Best Motivational Quotes by Robert Penn Warren Quotes
  • julius caesar biography in hindi
    julius caesar biography in hindi Biography

Powered by PressBook News WordPress theme