Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • हिस्ट्री ऑफ़ इंटरनेट
    हिस्ट्री ऑफ़ इंटरनेट Knowledge
  • स्वाइन फ्लू :- एक जानलेवा रोग | जानिए स्वाइन फ्लू के लक्षण के बारे में
    स्वाइन फ्लू :- एक जानलेवा रोग | जानिए स्वाइन फ्लू के लक्षण के बारे में Health
  • पीरियड्स मे रखें इन बातों का ख़्याल, रिलैक्स रहें:—-
    पीरियड्स मे रखें इन बातों का ख़्याल, रिलैक्स रहें:—- Health
  • Top Inspiring Neil Abercrombie Quotes
  • शहीद राजगुरु की जीवनी
    शहीद राजगुरु की जीवनी Biography
  • ★ क्या है म्यूच्यूअल फंड्स , आइये जानते है :—
    ★ क्या है म्यूच्यूअल फंड्स , आइये जानते है :— Knowledge
  • ★ प्लूटो  का जीवन परिचय ★
    ★ प्लूटो का जीवन परिचय ★ Biography
  • चमड़े के बेल्ट का व्यापार कैसे स्टार्ट करें : Leather Belt Ka Business Kaise Start Kare
    चमड़े के बेल्ट का व्यापार कैसे स्टार्ट करें : Leather Belt Ka Business Kaise Start Kare Uncategorized
★ चाणक्य का वीर योद्धा :::: चन्द्रगुप्त मौर्य

★ चाणक्य का वीर योद्धा :::: चन्द्रगुप्त मौर्य

Posted on November 18, 2019January 20, 2021 By admin No Comments on ★ चाणक्य का वीर योद्धा :::: चन्द्रगुप्त मौर्य

चन्द्रगुप्त मौर्यवंश का संस्थापक थे । मौर्य सम्राट चन्द्रगुप्त ने नंदवंश को ख़त्म ही नही किया उसने पंजाब सिंध में विदेशी शासन का भी अन्त किया और पूरे भारत पे अपना एकाधिकार जमा लिया।

★ चन्द्रगुप्त का जन्म :—

चंद्रगुप्त मौर्य का जन्म 340 ई. पूर्व मौर्य वंश के क्षत्रिय कुल में हुआ था ।

★ कौन है चन्द्रगुप्त :—-

वे प्रथम मौर्य सम्राट थे और पूरे भारत पर भी राज करने वाले वे पहले सम्राट थे। चन्द्रगुप्त जन्म से ही ग़रीब थे। उनके पिता नन्दों की सेना में एक अधिकारी थे जो किसी कारणवंश नन्दों द्वारा मार दिए गए थे। चन्द्रगुप्त के जन्म होने से पहले उनके पिता की मौत हो चुकी थी। जब चन्द्रगुप्त 10 वर्ष के थे तो उनकी माँ मुरा का भी देहांत हो गया था और तब से उनकी परवरिश चाणक्य नाम के ब्राह्मण ने की थी ।

बड़े होने के बाद चन्द्रगुप्त भी नन्दों का सेनापति हुआ परन्तु इससे भी नन्दों की नहीं पटी और वह अपनी प्राण की रक्षा के लिए मगध से भाग गए । और फिर उसके बाद से वह नन्द विनाश का साधन ढूंढने लगे ।

★ कहाँ कहाँ था चन्द्रगुप्त का राज़ :—–

चन्द्रगुप्त एक ऐसा सम्राट हुआ था जिसका राज कोने कोने तक फैल चुका था। बंगाल से ले कर अफ़ग़ानिस्तान और बलोचिस्तान चन्द्रगुप्त ने राज किया |

★ चन्द्रगुप्त मौर्य और चाणक्य :—

चन्द्रगुप्त के पास चाण्क्य जैसे बुद्धिजीवी का साथ था। ये दोनों ही नंदो के राज मे अपमानित हुए थे। दोनो ने ही नन्द वंश के विनाश का संकल्प लिया था। चन्द्रगुप्त को चाणक्य जैसे विद्वान और चाणक्य को चन्द्रगुप्त जैसे योद्धा की ज़रूरत थी, नन्द- वंश का विनाश के लिए । दोनों को अपने अपने मन की पसंद के व्यक्ति प्राप्त हुए । दोनों में नन्द वंश का अंत करने तथा एक सुदृढ़ साम्राज्य की सथापना के लिए गठबंधन हो गया । उन्होंने मिल कर एक सेना तैयार की और मगध पर आक्रमण कर दिया । परन्तु इस युद्ध में उन्हें हार मिली और दोनों हीं वहां से भाग निकले और पंजाब जा पहुंचे । वहां उन्होंने अनुभव किया की इस प्रदेश को आक्रमण का आधार बना कर नन्दों की शक्ति का अंत करना संभव है ।

★ मगध पर रणनीति के साथ चंद्रगुप्त मौर्य ने दुबारा किया हमला :—–

हार के भागने के बाद चंद्र ने एक रणनीति तैयार की। जिसके बाद वो धीरे धीरे मगध में प्रवेश करने लगे थे। बता दें कि अपना विजय अभियान शुरू चंद्र ने बार्डर से किया था, जिसके बाद रास्ते में आने वाले कई जिले तो कई राज्यों की जीतते हुए मगध पर आक्रमण कर दिया था। बता दें कि चंद्रगुप्त मौर्य ने रास्ते में पड़ने वाले हर जिले हर राज्य को जीता था, जिसकी वजह से कई राज्यों से उन्हें खूब समर्थन भी मिला था। ऐसे में इनकी शक्ति और भी मजबूत हो गई थी। चंद्र ने बाद में मगध पर अटैक किया, तब नंद वहां से भाग निकला लेकिन वहां पर राज चंद्र करने लगा, धीरे धीरे नंद की तलाश जारी थी, बाद में चंद्र ने उसे भी मारा डाला।

★ चन्द्रगुप्त मौर्य का विवाह :——

जब सिकंदर की सेनापति सेल्यूकस ने भारत पर आक्रमण किया था तब चन्द्रगुप्त ने उसकी विशाल सेना का सिन्धु नदी के उस पार सामना किया । इस समय शशिगुप्त और आम्भि के समान विदेशी शत्रु का कोई साथ देने वाला नहीं था । इस युद्ध में सेल्यूकस बुरी तरह परास्त हुआ और चन्द्रगुप्त के साथ उसे एक अपमान जनक संधि करनी पड़ी।

★ क्या थी संधि :——-

संधि के अनुसार उसे वर्तमान अफगानिस्तान और बलुचिस्तान का सारा प्रदेश जो खैबर दर्रे से हिन्द कुश तक फैला हुआ था चन्द्रगुप्त को देना पड़ा ।

अपनी बेटी हेलेन का विवाह चन्द्रगुप्त से करना पड़ा । हेलेन को भारत से लगाव था और शादी के बाद उन्होंने संस्कृत भी सिखा | उपहार में चन्द्रगुप्त ने उसे 500 हांथी दिए और मिगास्थानिज राजदूत के रूप में भारत आया । उनका एक पुत्र भी था जिसका नाम बिन्दुसार था । इस प्रकार चन्द्रगुप्त के साम्राज्य की वैधानिक सीमा पश्चिमोत्तर में हिन्दुकुश तक पहुँच गई ।

★ चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु :—–

सेल्यूकस से जितने के बाद में चन्द्रगुप्त मौर्य शादी करके कर्नाटक की तरफ चले गए और बाद में उनकी मृत्यु 298 ई. पूर्व श्रवण बेल्गोला में हुआ , उस वक्त चन्द्रगुप्त केवल 42 वर्ष के थे । विजयी होने के बाद उन्होंने जैन पद्वति को अपनाया था |

Biography

Post navigation

Previous Post: ★ पृथ्वीराज चौहान :- आवाज़ सुनके तीर चलाते थे :—–
Next Post: ● हैदराबाद के नवाबी सांसद : असदुद्दीन ओवैसी

Related Posts

  • नक्सलवाद के जनक – चारु मजूमदार | Father of Naxalism |
    नक्सलवाद के जनक – चारु मजूमदार | Father of Naxalism | Biography
  • ★ मोर्गन फ्रीमैन का जीवन परिचय ★
    ★ मोर्गन फ्रीमैन का जीवन परिचय ★ Biography
  • विनोबा भावे: भूदान आंदोलन का नायक
    विनोबा भावे: भूदान आंदोलन का नायक Biography
  • ★ मदर टेरेसा का प्रारंभिक जीवन ★
    ★ मदर टेरेसा का प्रारंभिक जीवन ★ Biography
  • ★ थॉमस जेफरसन जीवनी – संयुक्त राज्य अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति  ★
    ★ थॉमस जेफरसन जीवनी – संयुक्त राज्य अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति ★ Biography
  • अल्लुरी सीता राम राजू : एक वीर कथा
    अल्लुरी सीता राम राजू : एक वीर कथा Biography

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Best Place to Visit in Himachal
    Best Place to Visit in Himachal Tourist Place
  • सर्दी ज़ुखाम दूर करें एक्यूप्रेशर से
    सर्दी ज़ुखाम दूर करें एक्यूप्रेशर से Health
  • ★ क्यूबा देश से जुड़े रोचक तथ्य और अनोखी जानकारी ★
    ★ क्यूबा देश से जुड़े रोचक तथ्य और अनोखी जानकारी ★ Interesting Story
  • क्रिकेट को अशोक डिंडा ने कहा अलविदा, 420 से अधिक Wicket लिया था Uncategorized
  • Discover Inspiring Sela Ward Quotes Quotes
  • Discover Inspiring Quotes About Life in Edmond Quotes
  • कड़कनाथ चिकन पोल्ट्री फार्म :– एक अलग चिकन व्यवसाय Uncategorized
  • Unlock Inspiration with Mary Wollstonecraft Quotes Quotes

Powered by PressBook News WordPress theme