Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • गर्भवती महिला का भोजन चार्ट
    गर्भवती महिला का भोजन चार्ट Health
  • Khali Pet Green Tea से होने वाले नुकसान जानिए क्या हो सकता है असर?
    Khali Pet Green Tea से होने वाले नुकसान जानिए क्या हो सकता है असर? Health
  • Discover Inspiring Javier Bardem Quotes Quotes
  • चस्मा हटाने के घरेलू उपाए | उतारे चश्मा कुछ ही दिनों मे
    चस्मा हटाने के घरेलू उपाए | उतारे चश्मा कुछ ही दिनों मे Health
  • Get Inspired: Marc Wallice Quotes for Life Quotes
  • Federal Features of the Indian Constitution Uncategorized
  • Unlock Wisdom: Top Mahmoud Ahmadinejad Quotes! Quotes
  • अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जीवन परिचय
    अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जीवन परिचय Biography
आइये गुजरात बिताए दिन और रात

आइये गुजरात बिताए दिन और रात

Posted on June 4, 2020February 3, 2021 By admin

कुछ दिन तो गुजारिए गुजरात में..बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का यह संवाद तो आपने सुना ही होगा। दरअसल गुजरात है ही ऐसा राज्य, जहां कदम-कदम पर ऐसी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जो आपका दिल खुश कर देती हैं। भारत में गुजरात एक मात्र ऐसा राज्य है जहां अलग-अलग रुचियों के लोगों के मुताबिक घूमने की कई जगहें हैं। जो लोग प्रकृति प्रेमी हैं उन्हें यहां खूबसूरत साइट्स मिलेंगी वहीं आर्ट, वाइल्ड लाइफ पसंद करने वाले लोगों के लिए भी यह परफेक्ट जगह है।अगर हम गुजरात मे देखने वाली जगहों की बात करें तो सबसे पहले हम यहाँ के धार्मिक जगहों के बारे मे जानते है और वहाँ घूमते है।

गुजरात के धार्मिक स्थल :-

द्वारकानाथ मंदिर : द्वारकानाथ मंदिर हिन्दुओं का प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण स्थान है। यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। द्वारकाधीश मंदिर, द्वारका गुजरात में स्थित है। यह मंदिर गोमती नदी के तट पर स्थित है तथा इस स्थान पर गोमती नदी अरब सागर से मिलती है। ऐसी मान्यता है कि 5000 साल पहले मथुरा छोड़ने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने द्वारकानगरी बसाई थी। जिस स्थान पर उनका निजी महल ‘हरि गृह’ था, वहां आज का प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर है।

सोमनाथ मंदिर :गुजरात प्रांत के काठियावाड़ क्षेत्र में समुद्र के किनारे सोमनाथ नामक विश्वप्रसिद्ध मंदिर में यह ज्योतिर्लिंग स्थापित है। पहले यह क्षेत्र प्रभासक्षेत्र के नाम से जाना जाता था। यहीं भगवान्‌ श्रीकृष्ण ने जरा नामक व्याध के बाण को निमित्त बनाकर अपनी लीला का संवरण किया था।

तख्तेश्वर मंदिर : तख्तेीश्ववर मंदिर गुजरात में भावनगर शहर के केंद्र में बना है। जिस पहाड़ी पर मंदिर बना हुआ है, वहां से पूरा शहर देखा जा सकता है। मंदिर का निर्माण 1893 में हुआ था और इसका नाम संरक्षक तख्तमसिंह जी के नाम पर पड़ा।

अक्षरधाम मंदिर : गुजरात की राजधानी गांधीनगर का प्रमुख आकर्षण है स्वामीनारायण संप्रदाय का अक्षरधाम मंदिर। यह मंदिर गुजरात के प्रमुख तथा प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह भक्ति, वास्तुकला कलाकार्यों और प्रदर्शनियों का एक दुर्लभ संयोग है। यह मंदिर ‘स्वामीनारायण संप्रदाय’ द्वारा बनवाया गया था। मंदिर 32 मीटर ऊंचा, 73 मीटर लंबा और 39 मीटर चौड़ा है। हालांकि अब दिल्ली में भी विशाल अक्षरधाम मंदिर बन गया है पर गांधीनगर का अक्षरधाम मंदिर इससे काफी पुराना है। इस भव्य मंदिर पर एक बार बड़ा आतंकी हमला भी हो चुका है।

” गुजरात के शहर भी अपने अंदर बहुत कुछ समेटे हुए है। यहाँ का हर एक शहर अपने आप मे अलग ही है। आइये इन शहर के बारे मे जानते है। ”

अहमदाबाद : अहमदाबाद में दूर दराज से भारी संख्या में पर्यटन घूमने आते हैं। यहां की वास्तुकला में इस्लामी और हिंदू शैली का अनूठा मेल देखने को मिलता है। साबरमति आश्रम/महात्मा गांधी का घर, टेक्सटाइल का केलिको संग्रहालय, अदलज बावड़ी, हाथी सिंह जैन मंदिर, कांकरिया झील, भद्र किला, हिलती मीनारें आदि यहाँ के मुख्य दार्शनिक स्थल हैं।

गांधीनगर : गुजरात की राजधानी गांधीनगर में घूमने लायक कई स्थान हैं। शामलजी, बच्चों का पार्क, सरिता उद्यान, हिरण पार्क, अक्षरधाम मंदिर और बाॅटनिकल गार्डन यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इसके अलावा यहाँ के बाजार भी खरीददारी के लिए काफी बेहतरीन हैं।

जामनगर : जामनगर में वास्तुकला के कुछ उत्कृष्ट नमूने दर्शाते किलों, महलों और धार्मिक स्मारकों की भरमार है जिनमे प्रमुख हैं- कोठा गढ़, विलिंगटन क्रीसेंट, लखोटा किला, धूपघड़ी, जामसाहब महल, बोहरा हजीरा, लखोटा संग्रहालय, रनमल झील, आदिनाथ मंदिर, बाल हनुमान मंदिर, भीड़ भंजन मंदिर, शांतिनाथ मंदिर और बेट द्वारका बीच रोजी।

वडोदरा : गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाला वडोदरा गुजरात की संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है। लक्ष्मी विलास पैलेस, स्वामीनारायण मंदिर, ईएमई मंदिर वडोदरा, वडोदरा संग्रहालय और आर्ट गैलरी, सयाजी बाग वडोदरा, खजुराहो बाजार, महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय यहाँ के लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं।

कच्‍छ का रेगिस्‍तान : इसको द ग्रेट रन ऑफ कच्‍छ के नाम से जानते है। यह कच्छ जिले के पूर्व और उत्तर में फैला हुआ है। यह आप दिसंबर के महीने में घूमने जा सकते है। क्युकी चांदनी रात में नमक का यह रेगिस्‍तान बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

गिर के जंगल : इन जंगलो को ‘गुजरात का अफ्रीका’  भी कहा जाता है। वैसे इसे गिर नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है।  इस पार्क में एशियाई बब्बर शेर पाए जाते है। साथ ही आप इन जगहों के अलावा मरीन नेशनल पार्क, कच्छ डेजर्ट वन्यजीव अभयारण्य, जंगली गधा अभयारण्य, नील सरोवर पक्षी और कच्छ बस्टर्ड सेंचुरी जैसी खूबसूरत जगहों पर भी घूम सकते है।

गुजरात कैसे पहुँचे :-

  • गुजरात पहुँचने के लिए आप फ्लाइट अथवा ट्रेन का सहारा ले सकते हैं।
  • गुजरात के अहमदाबाद शहर में अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है जहाँ से देश-विदेश के फ्लाइट्स का आवागमन होता है।
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स के अलावा गुजरात मे 10 नेशनल एयरपोर्ट्स भी हैं।
  • गुजरात राज्य में रेलवे का भी नेटवर्क बहुत अच्छा है। जहाँ से भारत के लगभग हर हिस्से को जोड़े हुए रेलवे सुविधा उपलब्ध है।
  • इन सबके अलावा गुजरात मे सड़क मार्ग की भी अच्छी सुविधा उपलब्ध है। गुजरात में राज्य परिवहन निगम का अच्छा साधन उपलब्ध है।

अगर आप गुजरात की इन जगहों पे घूमते है तो यकीं मानिए आप यहाँ दुबारा आएंगे

Tourist Place

Post navigation

Previous Post: थर्ड जेंडर ::: अपना पहचान खुद से बनाता हुआ :——
Next Post: जानिए लाड़ली लक्ष्मी के बारे में योजना

Related Posts

  • जटायू पार्क: राम के पक्षी दूत History
  • जयगढ़ किला राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है
    जयगढ़ किला राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है History
  • Top things you Can not do in singapore..
    Top things you Can not do in singapore.. Tourist Place
  • Best Place to Visit in Himachal
    Best Place to Visit in Himachal Tourist Place
  • वैष्णो देवी चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है Tourist Place
  • त्र्यंबकेश्‍वर में एक साथ करें ब्रह्मा, विष्‍णु, महेश के दर्शन
    त्र्यंबकेश्‍वर में एक साथ करें ब्रह्मा, विष्‍णु, महेश के दर्शन Tourist Place

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • ★ विलियम शेक्सपियर का जीवन परिचय ★
    ★ विलियम शेक्सपियर का जीवन परिचय ★ Biography
  • National Human Rights Council Uncategorized
  • Cell Test For All Exam Uncategorized
  • आतंकी हमलों से न डरा न झुका : छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन
    आतंकी हमलों से न डरा न झुका : छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन Tourist Place
  • जानिए मोढ़ेरा का विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर
    जानिए मोढ़ेरा का विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर Tourist Place
  • Best Quotes of M K Gandhi Life Quotes
  • ओणम से जुड़े रोचक तथ्ये | Onam Festival in hindi
    ओणम से जुड़े रोचक तथ्ये | Onam Festival in hindi Knowledge
  • Micro-organism Uncategorized

Powered by PressBook News WordPress theme