Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • व्लादिमीर लेनिन कौन था | जानिए क्रन्तिकारी नेता  व्लादिमीर लेनिन के बारे में
    व्लादिमीर लेनिन कौन था | जानिए क्रन्तिकारी नेता व्लादिमीर लेनिन के बारे में Biography
  • हींग खाने के फायदे | जानिए हींग के गुड़ | Benefit of Eating Hing Health
  • अर्थशास्त्र के ”जनक” एडम स्मिथ का जीवन परिचय
    अर्थशास्त्र के ”जनक” एडम स्मिथ का जीवन परिचय Biography
  • काशी विश्वनाथ मंदिर:: जहाँ समाधि मे लीन है भोले नाथ
    काशी विश्वनाथ मंदिर:: जहाँ समाधि मे लीन है भोले नाथ Tourist Place
  • Discover Inspiring Abdallah II Quotes Quotes
  • जोसेफ़ स्टालिन: इंक़लाबी राजनीति से ‘क्रूर तानाशाह’ बनने का सफ़र
    जोसेफ़ स्टालिन: इंक़लाबी राजनीति से ‘क्रूर तानाशाह’ बनने का सफ़र Biography
  • ★ क्यूबा देश से जुड़े रोचक तथ्य और अनोखी जानकारी ★
    ★ क्यूबा देश से जुड़े रोचक तथ्य और अनोखी जानकारी ★ Interesting Story
  • दयानंद सरस्वती: आर्य समाज के संस्थापक
    दयानंद सरस्वती: आर्य समाज के संस्थापक Biography
मंदिर पर फैसला आज : मंदिर  या मस्जिद

मंदिर पर फैसला आज : मंदिर या मस्जिद

Posted on November 9, 2019January 20, 2021 By admin No Comments on मंदिर पर फैसला आज : मंदिर या मस्जिद

देश के संभवत: सर्वाधिक चर्चित व विवादित अयोध्या के रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में आज (शनिवार नौ नवंबर) सुबह साढ़े दस बजे सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाने जा रहा है। इस मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद देश की शीर्ष अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। तभी से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई के सेवानिवृत्त होने से पहले इस मामले में फैसला आ जाएगा।

न्यायमूर्ति गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। वैसे तो अदालत किसी भी दिन बैठ सकती है, मामले को सुन सकती है और फैसला दे सकती है लेकिन फिर भी 17 नवंबर को रविवार है और सामान्यत: इतने बड़े मामलों में फैसला अवकाश के दिन नहीं आया करता। साथ ही जिस दिन न्यायाधीश सेवानिवृत्त हो रहे हों, उस दिन भी बड़े मामलों में फैसले आमतौर से नहीं सुनाए जाते। इससे पहले 16 नवंबर को शनिवार का भी अवकाश है।

ऐसे में न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का अंतिम कार्यदिवस 15 नवंबर को पड़ रहा है। इससे यह अनुमान लगाया गया कि अयोध्या मामले का फैसला न्यायमूर्ति गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ 14 या 15 नवंबर को सुना सकती है। लेकिन, इसमें भी एक पेंच सामने आया। आम तौर से अदालत किसी फैसले को सुनाती है तो उससे संबंधित कोई तकनीकी गड़बड़ी पर अगले दिन वादी या प्रतिवादी में से कोई भी एक बार फिर से अदालत की शरण लेकर इस गड़बड़ी को दूर करने की गुहार लगाता है। इसमें भी एक या दो दिन लग जाते हैं। इस मामले में 14-15 नवंबर को फैसले की स्थिति में यह एक-दो दिन फिर खिसक कर 16-17 नवंबर हो जाते।

इसके बावजूद, न ही अदालत और न ही सरकार से, किसी भी तरफ से यह संकेत नहीं मिला कि अयोध्या मामले में फैसला 14-15 नवंबर से पहले भी आ सकता है।  फिर अचानक, शुक्रवार रात यह सूचना आती है कि अयोध्या मामले पर फैसला शनिवार सुबह साढ़े दस बजे सुनाया जाएगा। माना जा रहा है कि यह अचानक ऐलान इस सुविचारित रणनीति का हिस्सा है कि इस बेहद संवेदनशील, भावनाओं और आस्थाओं से जुड़े मामले में असामाजिक तत्वों को किसी तरह की खुराफात के लिए तैयारी का मौका नहीं मिल सके। और, इसीलिए शुक्रवार की रात ऐलान किया गया कि एक रात के कटने के बाद शनिवार की सुबह होने के साथ ही मामले में फैसला सुना दिया जाएगा।

देश और अयोध्या के प्रदेश उत्तर प्रदेश में शांति के लिए इससे पहले इसी रणनीति के तहत पूरी तैयारी कर ली गई। प्रदेश और केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल कर ली। अयोध्या फैसले के आने के समय के फैसले के ऐलान से पहले प्रधान न्यायाधीश ने भी उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी और पुलिस महानिदेशक ओ.पी.सिंह से मुलाकात कर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की।

Uncategorized

Post navigation

Previous Post: khansi ka ayurvedic dawa | khansi ke gharelu upay
Next Post: अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाना शुरू

Related Posts

  • Union Council of Ministers (Kendriya Mantri Parishad): Detailed Notes for UPSC, SSC & State PCS Uncategorized
  • कंघी का व्यापार करें, मुनाफ़ा कमाए : How to Start Comb Business in Hindi
    कंघी का व्यापार करें, मुनाफ़ा कमाए : How to Start Comb Business in Hindi Uncategorized
  • चलो रे बन्दे किनारे बुला रहे ,चलो रे बन्दे किनारे बुला रहे Uncategorized
  • Metals and Their Compound Metals and Their Compound Metals and Their Compound Uncategorized
  • Stephen Ambrose Quotes
  • Special Provisions for Some States. Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • अल्लुरी सीता राम राजू : एक वीर कथा
    अल्लुरी सीता राम राजू : एक वीर कथा Biography
  • Discover Inspiring Sam Waterston Quotes Quotes
  • Discover Inspiring Kofi Annan Quotes Quotes
  • Unleashing Wisdom: Murray Abraham Quotes Quotes
  • कानपुर : एक मस्त मौला शहर
    कानपुर : एक मस्त मौला शहर Tourist Place
  • एलोवेरा के त्वचा और बालों के अनेक फायदे  | एलोवेरा जूस : एक वंडर जूस
    एलोवेरा के त्वचा और बालों के अनेक फायदे | एलोवेरा जूस : एक वंडर जूस Health
  • Unlock Wisdom: Best Emily Watson Quotes Quotes
  • जनरल मुहम्मद ज़िया उल हक़ जीवनी | Zia Ul Haq Aurangzeb Of Pakistan
    जनरल मुहम्मद ज़िया उल हक़ जीवनी | Zia Ul Haq Aurangzeb Of Pakistan Knowledge

Powered by PressBook News WordPress theme