★ क्यूबा देश से जुड़े रोचक तथ्य और अनोखी जानकारी ★

विश्व के भूगोल में क्यूबा देश का एक अलग ही स्थान है| इस देश में कई ऐसी बातें है जो इस देश को अन्य देशों से अलग करती है जैसे की भाषा, रहन सहन, वेश-भूषा, संस्कृति, धर्म, व्यवसाय|
क्यूबा को 1492 के बाद स्पेन ने अपना लिए व्यापार का केंद्र बना लिया जिसे उसने 10 दिसंबर 1898 में संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंप दिया और अमेरिका ने क्यूबा को 20 मई 1902 में स्वतंत्र कर दिया। क्यूबा में 26 जुलाई 1953 से 1 जनवरी 1959 में क्यूबा क्रांति चली जिसके बाद इसने 24 फरवरी 1976 में अपना संविधान बना लिया। क्यूबा का कुल क्षेत्रफल 109,884 वर्ग कि.मी. (42,426 वर्ग मील) है। क्यूबा की आधिकारिक भाषा स्पेनिश है। क्यूबा की मुद्राओं का नाम पेसो और परिवर्तनीय पेसोआ है। विश्व बैंक के अनुसार 2016 में क्यूबा की कुल जनसंख्या 1.15 करोड़ थी। क्यूबा में अधिकत्तर लोगो का धर्म ईसाई है।

आइये जानते है क्यूबा देश से जुड़े कुछ ऐसे अनोखे तथ्य तथा इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में |

● क्यूबा को आधिकारिक तौर पर क्यूबा गणराज्य कहा जाता है जो उत्तरी कैरिबियन सागर में मेक्सिको की खाड़ी की निकट स्थित है।

● क्यूबा में सबसे महत्वपूर्ण जातीयसमूह व्हाइट, मुलाटटो, मेस्टिज़ो, ज़म्बो, या पारडो और काले है।

● क्यूबा का सबसे ऊँची चोटी पिको तुर्किनो (Pico Turquino) है, जिसकी ऊंचाई 1,974 मीटर है।

● क्यूबा की सबसे लंबी नदी सैन कैटो नदी (Cauto River) है, जिसकी लंबाई 343 कि.मी. है।

● क्यूबा की सबसे बड़ी झील लागुना डे लेचे (Laguna de Leche) है जो 67.2 वर्ग कि.मी. के क्षेत्रफल में फैली है।

● क्यूबा की सरकार एक मार्क्सीक्स्ट-लेनिनवादी एकल पार्टी वाली है जिसका नेतृत्व कई वर्षों से कास्त्रो परिवार के एक सदस्य ही कर रहे है।

● क्यूबा में दुनिया की सबसे छोटी पक्षी बी हमिंगबर्ड (Bee Hummingbird) है जो केवल 2 इंच लंबी होती है।

● क्यूबा में जॉन लेनन की एक मूर्ति है जिसे क्यूबा के संगीत का क्रांतिकारी घोषित किया था वह फिदेल कास्त्रो द्वारा वर्ष 2000 में बनाई गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *