Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • Best Quotes of Mahatma Gandhi Life Quotes
  • आतंकी हमलों से न डरा न झुका : छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन
    आतंकी हमलों से न डरा न झुका : छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन Tourist Place
  • Discover Inspiring Rob Walton Quotes Quotes
  • ◆ नेपोलियन बोनापार्ट का जीवन परिचय ◆
    ◆ नेपोलियन बोनापार्ट का जीवन परिचय ◆ Biography
  • गुजरात की पावागढ़ पहाड़ी : जहाँ सती का गिरा वक्षस्थल
    गुजरात की पावागढ़ पहाड़ी : जहाँ सती का गिरा वक्षस्थल Tourist Place
  • ★ शराब की दुकान कैसे खोले क्या है प्रक्रिया ★
    ★ शराब की दुकान कैसे खोले क्या है प्रक्रिया ★ Success Story
  • क्या है अटल भू जल योजना | जानिए  अटल भू जल योजना के बारे में
    क्या है अटल भू जल योजना | जानिए अटल भू जल योजना के बारे में Politics
  • Deng Xiaoping का जीवन परिचय | Deng Xiaoping Biography in Hindi
    Deng Xiaoping का जीवन परिचय | Deng Xiaoping Biography in Hindi Biography
जानिए शाही विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के बारे में

जानिए शाही विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के बारे में

Posted on September 21, 2019January 29, 2021 By admin No Comments on जानिए शाही विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के बारे में

ब्रिटिश-भारत के वाइसराय लार्ड कर्जन ने दिवंगत महारानी विक्टोरिया की स्मृति में 1, क्वीन्स वे पर स्थित इस स्मारक को बनवाने के बारे मे सोचा था। कर्जन चाहते थे कि इस स्मारक को एक विशाल संगमरमर के हाल के रूप में कलकत्ता मैदान में बनाया जाये जो कि मुख्य रूप से महारानी का स्मारक हो और साथ ही भारतीय साम्राज्य के लिए एक राष्ट्रीय वीथी और विशिष्ट व्यक्तियों का स्मृति स्थल भी हो। विक्टोरिया मेमोरियल हाल पश्चिम बंगाल के कलकत्ता शहर मे है। ये देश के अत्यन्त भव्य स्मारकों में से एक है। यह उत्कृष्ट एवं सुन्दर ब्रिटिश स्थापत्य का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही आज कलकत्ता महानगर का एक वास्तविक प्रतीक भी है।

क्यों बनाया गया ये हॉल  : जनवरी 1901 में महारानी विक्टोरिया के निधन के कुछ ही सप्ताह के भीतर कलकत्ते के टाउन हाल में 6 फरवरी 1901 को एक बड़ी सभा बुलाई गयी, जहां स्मारक के निर्माण के लिए एक सर्वभारतीय  मेमोरियल कोष के गठन का प्रस्ताव रखा गया। यह 57 एकड़ भूमि पर निर्मित है और इसे ‘राज का ताज’ कहा जाता है, क्‍योंकि भारत में इंडो-ब्रिटिश स्‍थापत्‍य कला के सर्वोत्‍तम नमूने के रूप में मान्‍यता प्राप्‍त विक्‍टोरिया मेमोरियल को सन 1921 में आम जन के लिए खोला गया था और 1935 के भारत सरकार के अधिनियम द्वारा इसे राष्‍ट्रीय महत्त्व का संस्‍थान घोषित किया गया।

भारत की जनता तथा राजाओं ने कोष के लिए उनकी अपील का उदारता के साथ स्वागत किया और स्मारक के निर्माण पर खर्च हुए रुपये एक करोड़, पांच लाख के व्यय को स्वेच्छापूर्वक चंदे से संग्रह किया। 4 जनवरी 1906 को सम्राट जार्ज-पंचम ने, जो उस समय वेल्स के प्रिंस थे, इस स्मारक की आधारशिला रखी एवं सन्‌ 1921 में आम जनता के लिए इसका औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया।

विक्‍टोरिया मेमोरियल संग्रह : विक्‍टोरिया मेमोरियल संग्रह के पास नौ दीर्घाओं में प्रदर्शित 28,394 कलाकृतियाँ हैं, जो देश की संस्कृति को दर्शाता है। इसकी दीवारों पर बेहतरीन नक़्क़ाशी की गई है। इस स्मारक में शिल्पकला का सुंदर मिश्रण है। इसके मुग़ल शैली के गुंबदों में सौरसेनिक और पुनर्जागरण काल की शैलियाँ दिखाई पड़ती हैं। मेमोरियल में एक शानदार संग्रहालय है, जहाँ महारानी विक्टोरिया के पियानो और स्टडी-डेस्क सहित 3000 से अधिक वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं। विक्टोरिया मेमोरियल के केंद्रीय गुम्बद पर ‘विजय के दूत’ की प्रतिमा स्थापित है। बड़े से बॉल बेअरिंग पर स्थापित यह प्रतिमा हवा के साथ इधर-उधर घूमती है। ताजमहल की तरह विक्टोरिया मेमोरियल भी मकराना संगमरमर से बनवाया गया है। यहाँ के गुम्बद और अन्य रचनाओं के रचनात्मक तत्व भी ताजमहल के ही डिजाईन की तरह हैं। केंद्रीय गुम्बद के चारों तरफ आसपास कई रूपक(अल्गोरिकल) प्रतिमाएं स्थापित हैं जो कला, वास्तुशिल्प, दया, न्याय, ममता, शिक्षा और विवेक को दर्शाती हैं।

विक्टोरिया मेमोरियल में 25 गैलरियां हैं। इन गैलरियों में मूर्ति गैलरी, राजसी गैलरी, सेंट्रल हॉल, पोर्ट्रेट गैलरी, हथियार और शस्त्रागार गैलरी और कोलकाता गैलरी हैं। म्यूजियम के अन्य प्रदर्शनियों में पुराने ज़माने के सिक्कों, स्टैम्प्स और नक्शों की प्रदर्शनी लगी हुई हैं

History, Tourist Place

Post navigation

Previous Post: ईसाई धर्म का इतिहास और महत्‍वपूर्ण तथ्‍य | ईसाई धर्म पर निबंध
Next Post: जानिए पारसी धर्म के बारे में रोचक तथ्ये :

Related Posts

  • Salahuddin Ayubi biography in hindi
    Salahuddin Ayubi biography in hindi History
  • Babar History in Hindi | बाबर की अय्याशी और क्रूरता के किस्से
    Babar History in Hindi | बाबर की अय्याशी और क्रूरता के किस्से Biography
  • जहाँगीर का इतिहास | जहांगीर से जुड़े महत्‍वपूर्ण तथ्‍य | Jahangir ka biography in hindi
    जहाँगीर का इतिहास | जहांगीर से जुड़े महत्‍वपूर्ण तथ्‍य | Jahangir ka biography in hindi History
  • हनुमान मंदिर: पटना का आकर्षण
    हनुमान मंदिर: पटना का आकर्षण History
  • ★ हांडा की रानी: सिर काट के सजा दिया थाल मे :—
    ★ हांडा की रानी: सिर काट के सजा दिया थाल मे :— Biography
  • वो गुफा जहाँ मोदी ने की ध्यान साधना ,अब आम जन भी जा सकेंगे
    वो गुफा जहाँ मोदी ने की ध्यान साधना ,अब आम जन भी जा सकेंगे Knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • बीमा क्या है ? इसके प्रकार,बीमा के फायदे
    बीमा क्या है ? इसके प्रकार,बीमा के फायदे Knowledge
  • Discover Top Tom Wolfe Quotes | Inspiring Insights Quotes
  • च्यांग काई शेक का  Biography in Hindi | chiang kai shek biography in hindi
    च्यांग काई शेक का Biography in Hindi | chiang kai shek biography in hindi Knowledge
  • बुटीक बिजनेस कैसे शुरू करें | boutique business kaise start kare in hindi
    बुटीक बिजनेस कैसे शुरू करें | boutique business kaise start kare in hindi Knowledge
  • Legendary Shane Warne Quotes Quotes
  • फूलों के देश चले,  चलो गुलमर्ग चले
    फूलों के देश चले, चलो गुलमर्ग चले Tourist Place
  • Saragarhi लड़ाई के कुछ रोचक तथ्य जो आप को नहीं पता होगा :
    Saragarhi लड़ाई के कुछ रोचक तथ्य जो आप को नहीं पता होगा : History
  • Central Bureau of Investigation Uncategorized

Powered by PressBook News WordPress theme