Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • भेड़ पालन व्यापार कैसे  स्टार्ट करे : Bhed Palan Kaise Start Kare
    भेड़ पालन व्यापार कैसे स्टार्ट करे : Bhed Palan Kaise Start Kare Uncategorized
  • ★  मजाज़ का प्रारंभिक जीवन ★
    ★ मजाज़ का प्रारंभिक जीवन ★ Biography
  • भारतीय रेलवे से जुड़ी रोचक जानकारी | The Gyan Ganga
    भारतीय रेलवे से जुड़ी रोचक जानकारी | The Gyan Ganga Knowledge
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस या कांग्रेस पार्टी,  भारत की एक  राजनीतिक पार्टी है।
    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस या कांग्रेस पार्टी, भारत की एक राजनीतिक पार्टी है। Politics
  • Astan Cancer ke Pahchan Kaise Kare | कैसे होता है स्तन कैंसर ?
    Astan Cancer ke Pahchan Kaise Kare | कैसे होता है स्तन कैंसर ? Health
  • ★ चौसा का युद्ध : मुग़लो का देश निकाला ★
    ★ चौसा का युद्ध : मुग़लो का देश निकाला ★ History
  • दाद खाज खुजली ठीक करने के आयुर्वेदिक नुस्खे
    दाद खाज खुजली ठीक करने के आयुर्वेदिक नुस्खे Health
  • Discover Inspiring Honore de Balzac Quotes Quotes
राइस ब्रान आयल खाद्यतेल मे नई क्रांति

राइस ब्रान आयल खाद्यतेल मे नई क्रांति

Posted on September 19, 2019April 8, 2024 By admin

सामान्‍यतया घरों में खाना बनाने के लिए सोयाबीन या सरसों के तेल का प्रयोग किया जाता है। लेकिन अगर उनकी जगह राइस ब्रैन ऑयल का उपयोग किया जाये तो ये अधिक फायदेमंद माना जाता है। बजार में मिलने बाले अधिकतर तेलों की गुणवत्‍ता भरोसेमंद नहीं होती, ऐसे में राइस ब्रान ऑयल एक अच्‍छा विकल्‍प है।

राइस ब्रान आयल जो चावल की भूसी से तैयार किया जाता है। अनेक स्वास्थ्य लाभों से भरा होता है इस तेल में फैट नहीं होता।

Benefit of Brown Rice In Hindi राइस ब्रान आयल फायदे 

राइस ब्रान आयल को चावल के छिलको से निकाला जाता हैं। चावल के छिलकों से निकाला होने के कारण इस तेल में फैट की मात्रा न के बराबर होती है। और इसमें पाया जाने वाला ओरिज़ॉनल एक बेहद लाभदयाक तत्व होता है। जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में हमारी मदद करता है।

राइस ब्रैन ऑयल में ट्रांस फैटी एसिड भी नहीं होता, जो मोटापा बढ़ने का सबसे अहम कारण होता है। इस तेल के इस्तेमाल से आप अपना वजन कम करने के लिए मन पसंद का खाना खा सकते है।

राइस ब्रान आयल बालों का झड़ना करे कम –

चावल की भूसी के तेल में मौजूद इस तेल में फेरुलिक एसिड और ईस्टर्स होते हैं जो कि बालों की ग्रोथ के लिये जरूरी होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ई, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 पाए जाते हैं, जो कि बालों को सफेद होने से बचाते हैं और उन्हें स्वस्थ बनाए रखते हैं। राइस ब्रान ऑइल का बना हुआ खाना खाकर आप अपने बालों का गिरना कम कर सकते है।

चावल की भूसी का तेल स्वास्थ्य त्वचा के लिए : राइस ब्रैन ऑइल में विटामिन ई होता है जो झुर्रियां कम करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है जिससे आप अपने उम्र से अधिक जवां दिखते हैं। यह सूरज की किरणों (Sun rays) के कारण होने वाली समस्‍या को दूर करता है और स्‍किन टोन बनाए रखने में मदद करता है। जिससे आप अपने उम्र से अधिक जवां दिखते हैं।

लीवर के स्वास्थ्य में सहायक : राइस ब्रान आयल के फायदे लीवर के स्वास्थ्य में भी देखे जा सकते हैं। एक शोध के अनुसार, राइस ब्रान ऑयल सीरम कोलेस्ट्रॉल और ट्रीग्लिसरॉइड्स के स्तर को कम करने में मदद करता सकता है, जो लीवर के लिए लाभदायक हो सकते हैं । एक अन्य शोध के अनुसार राइस ब्रान ऑयल में अनसैपोनीवबल्स (unsaponifiables – तैलीय मिश्रण से बना एक यौगिक) मौजूद होता है, जो लीवर में मौजूद सीरम कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है, जो हमारे लीवर को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद कर सकता है ।

प्रतिरोधक क्षमता में लाभकारी : शरीर बीमारियों से बचा रहे, इसके लिए जरूरी है कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे। इस मामले में राइस ब्रान ऑइल पर भरोसा किया जा सकता है। वैज्ञानिक रिपोर्ट के अनुसार, राइस ब्रैन ऑयल के फायदे में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है, क्योंकि राइस ब्रान तेल में फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जरूरी हैं ।

कैंसर में मददगार :- आपको जानकर हैरानी होगी कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में भी राइस ब्रैन ऑयल के फायदे देखने को मिल सकते हैं। राइस ब्रैन ऑयल के फायदे कैंसर के खतरे को कम करने में क्या हो सकते हैं, इस विषय में वैज्ञानिक अध्ययन किया गया है। वैज्ञानिक शोध के अनुसार, राइस ब्रान ऑयल में विटामिन-ई और बायोएक्टिव फाइटोन्यूट्रिएंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो एंटीकैंसर का काम करते हैं (5)।

एलर्जी में कारगर : राइस ब्रान ऑयल को प्रयोग करने के फायदे एलर्जी में भी देखे जा सकते हैं। आजकल कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी राइस ब्रान ऑइल का उपयोग किया जा रहा है, जो हमारी त्वचा को एलर्जी से बचाने में मदद कर सकते हैं । वैज्ञानिक शोध के अनुसार, राइस ब्रान ऑइल में बायोएक्टिव कंपाउंड (bioactive compound) मौजूद होने के कारण यह एलर्जी से रक्षा करने वाली कोशिकाओं को बढ़ाता है और एलर्जी के खतरे को कम कर सकता है ।

रजोनिवृत्ति के लिए : महिलाओं में 40- 45 वर्ष के बीच एक ऐसी स्थिति आती है। उस अवस्था में राइस ब्रान ऑयल सहायक साबित हो सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक, राइस ब्रान ऑइल में गामा ओरिजनोल पाया जाता है, जिसमें मासिक धर्म के बंद होने पर आने वाली समस्याओं को कम करने का गुण होता है ।

मधुमेह में राइस ब्रान ऑइल के फायदे : मधुमेह की समस्या में भी राइस ब्रान ऑयल के फायदे हो सकते हैं। पांच सप्ताह तक किए गए एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार यह देखा गया कि 18 ग्राम राइस ब्रान तेल का रोजाना 5 हफ्ते तक प्रयोग करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित हो सकता है, जो सीधे तौर पर मधुमेह रोगियों को प्रभावित कर सकती है। शोध में यह भी पाया गया कि मधुमेह रोगियों को असामान्य कोलेस्ट्रॉल में सुधार करने के लिए राइस ब्रान ऑइल का सेवन करना चाहिए ।

Health

Post navigation

Previous Post: मुल्तानी मिट्टी के फायदे और उपयोग | Multani mitti ke fayde aur nuksan
Next Post: ★ हवा महल की जानकारी और इतिहास ★

Related Posts

  • जानिए ग्रीन टी पीने के फायदे : Green Tea सेहत को रखे ग्रीन
    जानिए ग्रीन टी पीने के फायदे : Green Tea सेहत को रखे ग्रीन Health
  • Saunf Khane Ke Nuksan or Fayde in Hindi | सौंफ के फायदे और नुकसान
    Saunf Khane Ke Nuksan or Fayde in Hindi | सौंफ के फायदे और नुकसान Health
  • हींग खाने के फायदे | जानिए हींग के गुड़ | Benefit of Eating Hing Health
  • ये लक्षण दिखें तो तुरंत करा लें जांच, हो सकती है डायबिटीज
    ये लक्षण दिखें तो तुरंत करा लें जांच, हो सकती है डायबिटीज Health
  • गुलाब जल बनाने की विधि
    गुलाब जल बनाने की विधि Health
  • हैंगओवर उतारे चुटकियों मे
    हैंगओवर उतारे चुटकियों मे Health

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • नक्सलवाद के जनक – चारु मजूमदार | Father of Naxalism |
    नक्सलवाद के जनक – चारु मजूमदार | Father of Naxalism | Biography
  • ★ वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन की जीवनी ★
    ★ वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन की जीवनी ★ Biography
  • Jio TV और Jio Cinema को अपने PC, Laptop में कैसे यूज़ करे
    Jio TV और Jio Cinema को अपने PC, Laptop में कैसे यूज़ करे Knowledge
  • Mouth Cancer Ke Kya lakshan Hote hai | मुह के  Cancer के  लक्षण
    Mouth Cancer Ke Kya lakshan Hote hai | मुह के Cancer के लक्षण Health
  • सरदार पटेल के जीवन परिचय
    सरदार पटेल के जीवन परिचय Biography
  • शरद पवार की जीवनी  | Sharad Pawar Biography
    शरद पवार की जीवनी | Sharad Pawar Biography Biography
  • हार्डवेयर की शॉप खोलें, कमाए मोटा मुनाफ़ा : Hardware Ka Shop Kaise Khole
    हार्डवेयर की शॉप खोलें, कमाए मोटा मुनाफ़ा : Hardware Ka Shop Kaise Khole Uncategorized
  • अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाना शुरू Uncategorized

Powered by PressBook News WordPress theme