Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • Discover Inspiring Mohandas Gandhi Quotes Quotes
  • Discover Inspiring Steve Wozniak Quotes Quotes
  • famous buddhist temple in india
    famous buddhist temple in india History
  • Unveiling Inspiring Mary A. Ward Quotes! Quotes
  • Bansilal Biography in hindi | चौधरी बंसीलाल जीवनी
    Bansilal Biography in hindi | चौधरी बंसीलाल जीवनी Biography
  • नारियल पानी पीने के फायदे
    नारियल पानी पीने के फायदे Health
  • ★ हांडा की रानी: सिर काट के सजा दिया थाल मे :—
    ★ हांडा की रानी: सिर काट के सजा दिया थाल मे :— Biography
  • सरदार पटेल के जीवन परिचय
    सरदार पटेल के जीवन परिचय Biography
कहीं आप भी तो नहीं हैंं HIV पॉजीटिव, जानें  लक्षण..

कहीं आप भी तो नहीं हैंं HIV पॉजीटिव, जानें लक्षण..

Posted on September 12, 2019April 8, 2024 By admin

एचआईवी जिसका पूरा नाम है ह्यूमन इम्यूनो डैफिशिएंसी वायरस। यह एक ऐसा वायरस होता है, जिसकी वजह से एड्स होता है। यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है। जिस इंसान में इस वायरस की मौजूदगी होती है, उसे एचआईवी पॉजिटिव कहते हैं। आमतौर पर लोग एचआईवी पॉजिटिव होने का मतलब ही एड्स समझने लगते हैं, लेकिन ये सच्चाई नहीं है।

एचआईवी/एड्स एक गंभीर बीमारी जरूर है, लेकिन जीवन का अंत नहीं। एक समय था जब भारत के अंदर एड्स का नाम लेने या उससे जुड़े किसी भी सवाल को पूछना किसी पाप के बराबर माना जाता था। ऐसा लगता है जैसे सिर्फ पूछ लेने भर से सामने वाले को इसके वायरस लग जाएंगे। लेकिन अब एड्स के प्रति लोगों में बढ़ रही जागरूकता ने वाकई अपना असर दिखाया है। पहले के मुकाबले एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्तियों की संख्या में गिरावट आई है।

हालांकि हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कुछ सालों में एड्स के मामलों में गिरावट आई है, लेकिन आज भी देश में करीब 25 लाख लोग इस भयंकर बीमारी से पीड़ित हैं।

1988 से हर साल 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे के रूप में मनाया जाता है।

HIV एड्स होने के कारण

असुरक्षित शारीरिक संबंध : HIV पॉजिटिव पुरुष या महिला के साथ असुरक्षित (कॉन्डम यूज किए बिना) सेक्स से, चाहे सेक्स होमोसेक्सुअल ही क्यों न हो। भारत में एचआईवी/एड्स की सबसे अहम वजह यही है। देश में एड्स के जो भी मामले हैं, उनमें से 86 फीसदी असुरक्षित सेक्स संबंधों की वजह से हैं।

HIV संक्रमित खून से : HIV संक्रमित खून चढ़ाने से। इसकी वजह से एड्स होने के मामले 2.57 फीसदी हैं।

माँ से बच्चे को : एचआईवी पॉजिटिव महिला से पैदा हुए बच्चे में। बच्चा होने के बाद एचआईवी ग्रस्त मां के दूध पिलाने से भी ये वायरस फैल सकता है।

दूषित सिरिंज से : खून का सैंपल लेने या खून चढ़ाने में डिस्पोजेबल सिरिंज (सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल में आने वाली सुई) न यूज करने से या फिर स्टरलाइज किए बिना नीडल और सिरिंज यूज करने से। 1.97 फीसदी मामलों में इसकी वजह से एड्स होता है।

पुराना ब्लेड से : हेयर ड्रेसर (नाई) के यहां बिना स्टरलाइज्ड (रोगाणु-मुक्त) उस्तरा, पुराना इन्फेक्टेड ब्लेड यूज करने से। सलोन में हमेशा नया ब्लेड यूज हो रहा है, यह सुनिश्चित करें।

Symptom of HIV in Hindi HIV एड्स होने के लक्षण

बुखार – यदि किसी भी व्यक्ति को लगतार बुखार आ रहा है तो आप सावधान हो जाए,क्योंकि लगातार आने वाला बुखार एड्स का एक लक्षण हो सकता है। इस बीमारी में इम्यून पावर कम हो जाता है, जिसके कारण व्यक्ति का प्रतिरोधी तंत्र बार-बार बुखार को रोक नहीं पाता।

लगातार थकान – यदि व्यक्ति हमेशा थका थका महसूस करता है तो ये एड्स का शुरुआती लक्षण हो सकता है ,क्योंकि उसका शरीर कमजोर होता जाता है और उसका शरीर का इम्यून पावर कम होने के कारण उसे अधिक आराम की ज़रूरत होती है।

सर मे दर्द :- सिर में दर्द बना रहना और गला खराब रहना भी इस गंभीर बीमारी का एक लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में  कई बार सिर में तेज दर्द भी हो सकता है, जो दिनभर और रातभर जारी रह सकता है।

त्वचा पर निशान – इम्यून व रेसिटेंस पावर कम होने के कारण शरीर बीमारियों से आपको बचाने में सक्षम नहीं रह पाता। इसका असर त्वचा की बाहरी सतह पर भी होता है। त्वचा पर लाल रेशेस होना और उनका ठीक न हो पाना भी इसी का एक लक्षण है।

वजन का लगातार घटना – एड्स के अन्य संभावित लक्षणों के साथ-साथ अगर आपका वजन लगातार घटता जा रहा है, तो यह आपके लिए चिंताजनक बात हो सकती है। हालांकि वजन कम होने के और भी कारण हो सकते हैं, लेकिन इसे भी अनदेखा नहीं किया जा सकता।

सोते वक्त पसीना आना – सोते वक्त आपको हमेशा पसीना आता है इसे अनदेखा न करें। इस स्थिति में ज्यादा पसीना आने के साथ ही आप करवटें बदलते हुए रात काटते हैं और घुटन महसूस करते हैं तो यह बीमारी का कारण हो सकता है।

सूखी खांसी आना :- बहुत दिनों से सूखी खांसी का आना एड्स के लक्षणों में शामिल है। अगर किसी को खांसी नहीं हैं लेकिन मुंह में हमेशा कफ आता रहता है। मुंह का स्‍वाद खराब रहता है। इसमें से कोई भी लक्षण लगने पर एच आई वी टेस्‍ट जरूर करवाएं।

उल्टी आना :- हर समय मतली आना या फिर खाना खाने के तुरंत बाद उल्‍टी होना या उल्टी जैसा महसूस होना भी शरीर में एचआईवी वायरस के संक्रमण का इशारा करते हैं।

Health

Post navigation

Previous Post: ashwagandha ke fayde | अश्वगंधा के फायदे, नुकसान व सेवन कैसे करें
Next Post: मुल्तानी मिट्टी के फायदे और उपयोग | Multani mitti ke fayde aur nuksan

Related Posts

  • Mouth Cancer Ke Kya lakshan Hote hai | मुह के  Cancer के  लक्षण
    Mouth Cancer Ke Kya lakshan Hote hai | मुह के Cancer के लक्षण Health
  • विश्व मधुमेह दिवस व मधुमेह लक्षण, कारण एवम घरेलु उपचार Diabetes Meaning, symptoms and World Diabetes Day 2019 in hindi
    विश्व मधुमेह दिवस व मधुमेह लक्षण, कारण एवम घरेलु उपचार Diabetes Meaning, symptoms and World Diabetes Day 2019 in hindi Health
  • Health Disadvantage of Frozen Food : जानें क्यों Frozen Food आपकी सेहत को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान Health
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई)
    विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) Health
  • फास्ट फूड या जंक फूड के नुकसान | यंग इंडिया हो रहा है बीमार Health
  • सोयाबीन है शरीर का एनर्जी बूस्टर | Benefit of Eating Soybean
    सोयाबीन है शरीर का एनर्जी बूस्टर | Benefit of Eating Soybean Health

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • इन बुरी आदतों की वजह से होता है कैंसर, भोजन में जरूर शामिल करें ये चीज Health
  • Central Bureau of Investigation Uncategorized
  • Respiration in Plants and Humans Uncategorized
  • मेटाबोलिज्म : मोटापे को रखे कंट्रोल
    मेटाबोलिज्म : मोटापे को रखे कंट्रोल Health
  • हवाई जहाज के आविष्कार राइट बंधुओं का जीवन परिचय
    हवाई जहाज के आविष्कार राइट बंधुओं का जीवन परिचय Biography
  • ★ विलियम शेक्सपियर का जीवन परिचय ★
    ★ विलियम शेक्सपियर का जीवन परिचय ★ Biography
  • Control and Coordination in Plants and Human Body Uncategorized
  • Unlock Inspiration with John Webster Quotes Quotes

Powered by PressBook News WordPress theme