Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • कुपोषण क्या है, इसके कारण, प्रकार व इलाज | Kuposhan Kya Hota hai
    कुपोषण क्या है, इसके कारण, प्रकार व इलाज | Kuposhan Kya Hota hai Health
  • ● ट्रांसजेंडर्स से जुड़ें अधिकार | Transgender se jude rochak tathya
    ● ट्रांसजेंडर्स से जुड़ें अधिकार | Transgender se jude rochak tathya Knowledge
  • Jamun Se Hone wale fayde : जामुन के बीज से डायबिटीज का इलाज कैसे करें?
    Jamun Se Hone wale fayde : जामुन के बीज से डायबिटीज का इलाज कैसे करें? Health
  • NITI AAYOG Uncategorized
  • Discover Inspiring William Arthur Ward Quotes Quotes
  • Comptroller and Auditor General of India (CAG): Complete Polity Notes for UPSC, State PCS, SSC & Railway Uncategorized
  • ★ मार्टिन लूथर किंग जूनियर का जीवन परिचय ★
    ★ मार्टिन लूथर किंग जूनियर का जीवन परिचय ★ Biography
  • दिल्ली: दिल वालों का शहर | Delhi me Ghumne ki Jagah
    दिल्ली: दिल वालों का शहर | Delhi me Ghumne ki Jagah Tourist Place
अपनी डाटा एंट्री का व्यापार कैसे शुरू करें। How to Start Data Entry Business

अपनी डाटा एंट्री का व्यापार कैसे शुरू करें। How to Start Data Entry Business

Posted on September 3, 2019April 8, 2024 By admin

वर्तमान में हर छोटा बड़ा संगठन अपने हर प्रकार के डाटा का डिजिटलीकरण करने के लिए प्रयासरत है। इसलिए इस क्षेत्र में काम की अपार संभावनाएं हैं। और चूँकि कोई भी मनुष्य काम से ही कमाई कर पाने में समर्थ होता है।

देखा जाय तो Data Entry Business भी ऑनलाइन एवं इन्टरनेट की श्रेणी से जुड़ा हुआ एक ऐसा बिजनेस है जिसे शुरूआती दौर में बेहद कम पैसों के साथ भी शुरू किया जा सकता है । हालांकि यह तब मुमकिन है जब व्यक्ति व्यक्तिगत तौर पर इस बिजनेस को शुरू कर रहा हो। यदि व्यक्ति स्वयं की कंपनी खोलकर इस तरह का व्यापर शुरू करने की सोच रहा है तो उसे अधिक निवेश की आवश्यकता हो सकती है। भारत जैसे विशालकाय देश में डाटा एंट्री का काम देने का प्रलोभन देकर लोगों से पैसों की ठगी भी होती रही है। यही कारण है की भारत में डाटा एंट्री जैसे काम को गंभीरता से नहीं लिया जाता था ।

★ डाटा एंट्री व्यापार क्या है ★

डाटा एंट्री ऐसा कार्य होता है जिसमें कोई व्यक्ति किसी फॉर्म, रजिस्टर या अन्य दस्तावेजों से डाटा को कीबोर्ड की मदद से कंप्यूटर में डालता है। कहने का आशय यह है की डाटा के डिजिटलीकरण हेतु उसकी एंट्री कंप्यूटर में कराना ही डाटा एंट्री कहलाती है। लेकिन यहाँ पर हम Data Entry Business की बात कर रहे हैं तो इसमें व्यापारी अनेक छोटी बड़ी कम्पनियों से काम लेकर उस काम का निबटान अपने ऑफिस में आकर करता है। हालांकि यदि व्यक्ति व्यक्तिगत तौर पर यह बिजनेस करना चाहता हो तो वह अनेकों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जहाँ पर आये दिन ऐसे काम लोग पोस्ट करते हैं। जैसे Freelancer, Elance के माध्यम से भी काम प्राप्त करके इस तरह का बिजनेस शुरू कर सकता है।

★ डेटा एंट्री बिजनेस के लिए आवश्यक कौशल ★

स्पीड के साथ टाइपिंग कौशल ।

शुद्धता एवं सटीकता के साथ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण करने का कौशल।

विशिष्ट सेवाएँ प्रदान करने के लिए आईटी कौशल एवं सॉफ्टवेर का ज्ञान।

पढने का श्रेष्ठ कौशल।

प्रभावी तौर पर निर्धारण करने का कौशल।

फ्रीलांसरों और कर्मचारियों का प्रबंधन का कौशल।

मौखिक एवं लेखन दोनों में उत्कृष्ट संचार कौशल।

प्रबन्धीय कौशल के साथ समन्वय क्षमता।

डेडलाइन एवं समय सीमा का प्रबंधन ।

★ डेटा एंट्री व्यापार कैसे शुरू करें ★

व्यक्ति के पास स्वयं का कंप्यूटर, लैपटॉप, इन्टरनेट इत्यादि हो तो इसे व्यक्ति बिना किसी निवेश के भी शुरू कर सकता है। इस तरीके में व्यक्ति को स्वयं को Freelancer, Elance जैसी वेबसाइट में डेटा एंट्री एक्सपर्ट के तौर पर रजिस्टर करना होता है। और जिसे इस तरह का कार्य कराने की आवश्यकता होगी वह व्यक्ति से संपर्क कर सकता है। और जब धीरे धीरे व्यक्ति को इन वेबसाइट से काम मिलना शुरू हो जाता है तो ग्राहक फीडबैक देते हैं यदि आपका फीडबैक अच्छा रहा तो ये वेबसाइट डेटा एंट्री का काम करवाने के इच्छुक व्यवसायों को आपकी प्रोफाइल पहले दिखाना शुरू कर देते हैं। इस प्रकार धीरे धीरे आपको और अधिक काम मिलना शुरू हो जाता है और जब आपको इतना काम मिलना शुरू हो जाए की आप उसे अकेले न कर पायें तो आप इस तरह के कार्य को अपने आस पास व्यक्तियों में बाँट सकते हैं। अर्थात आप उनसे कम पैसों में काम कराके कमीशन के तौर पर भी अपनी कमाई कर सकते हैं।

 

Uncategorized

Post navigation

Previous Post: ★ लॉटरी का व्यापार शुरू करें | Lottery business kaise Start kare
Next Post: Cancelled Cheque क्या है? कैसे बनायें और इसके उपयोग।

Related Posts

  • National Commission for Scheduled Tribes (NCST): Complete Study Notes for UPSC, State PCS, SSC & Railway Uncategorized
  • Acid, Base and Salt Acid, Base and Salt Acid, Base and Salt Uncategorized
  • Public Accounts Committee (PAC): Indian Polity Notes for UPSC, SSC & PCS Uncategorized
  • Introduction: What is the Finance Commission? Uncategorized
  • Bhartiya Samvidhan ke Srot Uncategorized
  • पशु प्रशिक्षक कैसे बनें | Animal Trainer Kaise Bane
    पशु प्रशिक्षक कैसे बनें | Animal Trainer Kaise Bane Uncategorized

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • अल्बर्ट आइंस्टीन का जीवन परिचय
    अल्बर्ट आइंस्टीन का जीवन परिचय Biography
  • Inspirational Quotes of Ginny B. Waite Quotes
  • Stephen Ambrose Quotes
  • ★ क़ुतुब मीनार का इतिहास और रोचक तथ्य ★
    ★ क़ुतुब मीनार का इतिहास और रोचक तथ्य ★ History
  • Discover Inspiring Quotes of Bill Gates Quotes
  • Discover Inspiring Marcel Achard Quotes Quotes
  • आइये गुजरात बिताए दिन और रात
    आइये गुजरात बिताए दिन और रात Tourist Place
  • नींबू के फायदे और नुकसान | nimbu ke fayde in hindi
    नींबू के फायदे और नुकसान | nimbu ke fayde in hindi Health

Powered by PressBook News WordPress theme