सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योगों के लिए आईसीआईसीआई बैंक ने लांच की Instabiz App.

आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ज़रूरतमंद ग्राहकों को आसानी से वित्तिय सुविधा मुहैया कराने के लिए ” Instabiz App ” लांच किया है । इस एप्प के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक छोटे एवं सीमान्त व्यापरियों को 15 लाख रूपये तक की ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी देने की पेशकश कर रहा है।

भारत में अक्सर देखने में आया है की छोटे व्यापारियों अर्थात बिजनेसमैन को जरुरत पड़ने पर ऋण देने से बड़ी बड़ी वित्तीय संस्थाएं एवं बैंक हिचकिचाते हैं। यही कारण है की जब व्यापारियों को आवश्यकता पड़ने पर ऋण इत्यादि नहीं मिल पाता है तो उन्हें अपना बिजनेस बंद करना पड़ता है। छोटे एवं लघु उद्योगों से जुड़े उद्यमियों की इसी परेशानी के चलते आईसीआईसीआई बैंक ने Instabiz App नामक एक एप्लीकेशन लांच किया है।

◆ Instabiz App क्या है ◆

आईसीआईसीआई बैंक ने छोटे एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े व्यापारियों एवं ऐसे ग्राहक जो अपना रोजगार करने वाले है । उनके लिए विशेष रूप से एक डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया गया है। ताकि वे अपने व्यवसाय से सम्बंधित बैंकिंग लेनदेन को डिजिटली तुरंत कर सकें।

आईसीआईसीआई बैंक ने इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को Instabiz App का नाम दिया है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से ग्राहक अपने मोबाइल फोन या फिर इन्टरनेट बैंकिंग के माध्यम से सुरक्षित तरीके से 115 से अधिक उत्पादों एवं सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इस एप्प के माध्यम से कई सर्विस ऐसी हैं जो नई हैं लेकिन इसके बावजूद वे ग्राहकों के लिए तुरंत उपलब्ध हैं।

★ Instabiz App की विशेषताएँ:

● Instabiz App के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े कारोबारी एवं स्वरोजगारित लोग रूपये 15 लाख रूपये तक की ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी प्राप्त कर सकते हैं।

● इसमें से 10 लाख तक की ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी तो उद्यमियों को यह एप्प डाउनलोड एवं इनस्टॉल करके इसमें अपनी KYC एवं बैंक स्टेटमेंट अपलोड करके तुरंत भी प्रदान की जा सकती है।

● व्यापारी व्यवसायिक ऋण के लिए तुरंत एवं आसानी से आवेदन कर सकता है।

● Instabiz App के माध्यम से आयात निर्यात से सम्बंधित लेन देन जैसे रेमिटेंस एवं आटोमेटिक बैंकिंग समाधान जैसे काम भी आसानी से निपटाए जा सकते हैं।

● यह पहला ऐसा डिजिटल बैंकिंग प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से उद्यमी चालान नंबर की मदद से GST के ब्याज का भुगतान एक क्लिक में पूर्ण कर सकते हैं।

● इस एप्प के माध्यम से कारोबारी तत्काल पॉइंट ऑफ़ सेल (POS) मशीन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं और इसके माध्यम से मरीन इंश्योरेंस पालिसी भी खरीद सकते हैं।

● Instabiz App के माध्यम से लाभ लेने के लिए आईसीआईसीआई बैंक का ग्राहक होना अनिवार्य नहीं है बल्कि इस एप्प को जो बैंक के ग्राहक नहीं भी हैं वे भी डाउनलोड कर सकते हैं। और अपनी बैंक स्टेटमेंट एवं KYC अपलोड करके रूपये 10 लाख तक की ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी का लाभ ले सकते हैं।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *