Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • दिल्ली एनसीआर के टॉप 5 मॉल्स :
    दिल्ली एनसीआर के टॉप 5 मॉल्स : Tourist Place
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई)
    विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) Health
  • 10 Inspiring Jim Walsh Quotes! Quotes
  • Best Shayari of Akbar Allahabadi Uncategorized
  • Ernesto Che Guevara Biography : Che Guevara in Hindi
    Ernesto Che Guevara Biography : Che Guevara in Hindi History
  • भूल के भी न करे ये गलतियां: गर्भवती महिलाये
    भूल के भी न करे ये गलतियां: गर्भवती महिलाये Health
  • ★ विश्व को जीत लेने वाले सिकंदर का जीवन परिचय★
    ★ विश्व को जीत लेने वाले सिकंदर का जीवन परिचय★ Biography
  • Inspiring Ralph Abernathy Quotes: Wisdom in 60 Characters Quotes
Warren Buffett Biography Hindi

Warren Buffett Biography Hindi

Posted on August 11, 2019January 19, 2021 By admin No Comments on Warren Buffett Biography Hindi

वॉरेन बफे आज 85 साल की उम्र में भी एक सफल इन्वेस्टर, इंटरप्रेन्योर होने के साथ एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।वारेन बफे 21 वी सदी के सबसे बड़े दानवीर माने गए हैं। उन्होंने अपनी कुल संपति का लगभग 85% हिस्सा बिल गेट्स की Bill & Melinda Gates Foundation को दान मैं देकर इतिहास रच दिया ओर दुनिया का सबसे बड़े दानशुर बन गए।

वारेन बुफेट का जन्म 30 अगस्त 1930 को अमेरिका के ओमाहा शहर के नेबरस्का जगह पर हुआ था | वारेन बुफेट के पिता का नाम होवार्ड बुफे था जो शेयर बाजार में कारोबारी थे और माँ का नाम लीला था  | वो अपने माता की तीन संतानों में दुसरे स्थान की सन्तान और इकलौते पुत्र थे |

★ निजी जीवन ★ : श्री बफेट नें 1952 में सुसान थोम्प्सन से शादी कि.उनके तीन बच्चे हुए, सुसी, हॉवर्ड और पीटर .1977 से उन्होनें अलग अलग रहना शुरू कर दिया था, हालाँकि जुलाई 2004 में सुसान कि मौत तक वो शादी शुदा ही बने रहे।

★ वारेन की पढ़ाई लिखाई ★: वारेन ने अपनी पढ़ाई “Rose Hill Elementary School” से अपनी प्रारम्भिक शिक्षा की शुरुवात की थी | 1942 में उनके पिता को यूनाइटेड स्टेट कांग्रेस के लिए चुना गया था जिसके बाद  उनका परिवार वाशिंगटन चला गया था | वारेन इसके बाद ऐलिस डील जूनियर हाई स्कूल में पढ़े और 1947 में वुडरो विल्सन हाई स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की |

★ बचपन से ही था व्यापार का शौक ★: वारेन बुफेट को व्यापार और निवेश का शौक बचपन से ही था | अपने व्यापार के शुरुआती दिनों में जब वो केवल ग्यारह वर्ष के थे तब वो घर घर जाकर पत्रिकाए बांटना , च्युइंगहम और कोका कोला की बोतल बेचना जैसे कई काम किया करते थे ताकि उनके जेब खर्च के पैसे निकल सके | इसके बाद वो अपने दादाजी की किराने की दुकान पर पैसे कमाने के लिए अख़बार बांटते , गोल्फ बाल और स्टाम्प बेचने आदि कई काम किया करते थे जब वो हाई स्कूल में पढ़ा करते थे | केवल तेरह वर्ष की उम्र में उन्होंने अपना पहला आयकर रिटर्न भरा था  जिसके कारण उन्होंने अपने साइकिल के उपयोग और घड़ी पर 35 डॉलर की कमी कर दी थी | उन्हें हमेशा इस बात का अफ़सोस रहा कि उन्होंने पैसा कमाने की शुरुवात बहुत देर से की |

★ निवेश करने की शुरुआत ★: अपनी निवेश की सोच को आगे बढ़ाते हुवे वारेन बफे ने इसी फील्ड में अपना करियर बनाने की सोची। वॉरेन बफे का मानना हैं आज वो जो भी हैं उसका श्रेय बेंजामिन ग्राहम को जाता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ बेंजामिन ग्राहम भी शेयर बाजार के बहुत बड़े खिलाडी थे।

बेंजामिन ग्राहम से वॉरेन बफे की मुलाकात कोलंबिया बिजनेस स्कूल में हुई थी। वॉरेन को सही मायनों में काम करने का अवसर तब मिला जब बेंजामिन ग्राहम ने उन्‍हें 12 हजार डॉलर वेतन पर अपनी फर्म में नौकरी पर रखा। इस नौकरी के दौरान ही उन्‍हें शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव को फायदे के लिए इस्‍तेमाल किए जाने के तरीको की समझ को विकसित करने का अवसर मिला।

दो वर्ष बाद बेंजामिन ग्राहम ने कंपनी से सेवानिवृति ले ली। जिसके बाद वारेन ने भी कंपनी छोड़ दी और खुद का काम शुरू किया। बफेट ने सबसे शुरू पार्टनरशिप लिमिटेड के नाम से निवेश फर्म बनाई। इसी फर्म में हुई अपनी कमाई से बफेट ने अपना पहला और वर्तमान घर 31 हजार 500 डॉलर में खरीदा, जिसमे आज भी वे रहते हैं। इसके बाद तो वॉरेन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 1962 आते-आते महज 32 साल की उम्र में करोड़पति बन गए।

अपनी कंपनी साझेदारियों की नेटवर्थ 7 करोड़ 17 लाख डॉलर से ज्‍यादा हो चुकी थी और इसमे में 10 लाख 25 हजार से ज्‍यादा की रकम अकेले वॉरेन की थी। इसके बाद उनकी जिंदगी में आया बर्कशायर हैथवे कंपनी। वॉरेन ने तेजी से इस कंपनी के शेयर्स को खरीदना शुरू कर दिया और 1965 तक इस कंपनी का नियंत्रण उन्‍होंने अपने हाथों में ले लिया। इस कारनामें को अंजाम देते वक्‍त उनकी उम्र महज 35 साल थी। आज भी वॉरेन बफे इस कंपनी से जुड़े हैं और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। और देखते ही देखते कई उतर-चढ़ाव के बाद वारेन बफे दुनिया के अरब पतियों में शामिल हो गए। आज दुनिया के तीसरे और अमेरिका के दूसरे सबसे धनि व्यक्ति बन गए हैं।

★ वारेन खाली वक़्त कहाँ बिताते हैं ★ : वो ब्रिज (bridge)(ताश का एक खेल) के एक काफी उत्सुक खिलाड़ी हैं और उनका कहना है हफ्ते में 12 घंटे इस खेल को खेलते हुए बिताते हैं। वो अक्सर बिल गेट्स और पॉल एलन (Paul Allen) के साथ खेलते हैं।

★ वॉरेन बफेट के अमीर बनने के नुस्खे और टिप्स ★

#1). निवेश करते वक्त जरूरी है कि आपके दिमाग में कोई न कोई प्लान हो यानी बिना लक्ष्य के निवेश करना सही नहीं. सोच समझकर निवेश करने के बाद जरूरी है कि नतीजों के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार किया जाए। बफे के ही शब्दों में, स्टॉक मार्केट एक ऐसा उपकरण है जो बेसब्र (निवेशक) के हाथों से पैसा लेकर सब्र रखने वाले (निवेशक) को पैसा सौंप देता है।

#2). बफे कहते हैं कि अपने सभी अंडे एक ही टोकरी में नहीं रखें। बात जब निवेश करने की आती है तो हाथ में कितना नकद है यह खंगाले और फिर फिक्स्ड इनकम सोर्स पर निवेश करें। इससे मिलने वाला रिटर्न इतना जरूर होना चाहिए कि आपकी वर्तमान लाइफस्टाइल बनी रहे। इसके बाद पैसा थोड़ा रिस्क ज़ोन में लेकिन जहां अधिक रिटर्न की संभावना हो, वहां लगाएं। निवेश की जो भी रणनीति बनाएं उसके मूल में संतुलन बनाए रखने की समझदारी जरूर होनी चाहिए।

#3). एक से अधिक आय के स्रोत बनाएं। वॉरेन कहते हैं कि एक नौकरी पर ही निर्भर न रहें। निवेश करें ताकि उनसे अतिरिक्त कमाई हो सके। कुछ भी खरीदने से पहले दो बार सोचें। यदि आप लगातार ऐसी चीजें खरीदते रहेंगे जिनकी जरूरत नहीं है तो जल्द ही आप ऐसी कंडीशन में आ जाएंगे कि जब आपको जरूरी खरीददारी करने के लिए भी सोचना पड़ेगा।

#4). वॉरेन बफे कहते हैं, अमीर व्यक्ति ‘समय’ में इन्वेस्ट करता है जबकि गरीब व्यक्ति पैसे में निवेश करता है. बफे वक्त को बेहद कीमती मानते हैं, किस चीज या काम को कितना वक्त देना है, यही मैनेजमेंट व्यक्ति को आगे ले जाता है। हर व्यक्ति को 24 घंटे ही मिले होते हैं और हर कोई इन घंटो का इस्तेमाल अपने हिसाब से करता है। सही तरह से वक्त का किया गया इस्तेमाल सही इन्वेस्टमेंट है।

Biography

Post navigation

Previous Post: वास्को द गामा जीवनी | वास्को डी गामा का इतिहास
Next Post: ★ खाना खाते समय ध्यान दे ये 15 मुख्य बातें ★

Related Posts

  • ★ गुरुनानक देव आये थे सामाजिक बुराई दूर करने , मनाई जा रही है 550वी जयंती :—–
    ★ गुरुनानक देव आये थे सामाजिक बुराई दूर करने , मनाई जा रही है 550वी जयंती :—– Biography
  • सर्गी ब्रिन: गूगल के जनक | Sergey Brin Biography
    सर्गी ब्रिन: गूगल के जनक | Sergey Brin Biography Biography
  • एक घटना ने बदली भाविश की ज़िंदगी, खड़ी करदी ओला जैसी कंपनी
    एक घटना ने बदली भाविश की ज़िंदगी, खड़ी करदी ओला जैसी कंपनी Biography
  • ★ यूक्लिड का जीवन परिचय ★
    ★ यूक्लिड का जीवन परिचय ★ Biography
  • ★ विश्व मधुमेह दिवस 2019 : बड़े ही नही चोट को भी बचाना है :——
    ★ विश्व मधुमेह दिवस 2019 : बड़े ही नही चोट को भी बचाना है :—— Biography
  • फ़िराक़ गोरखपुरी का जीवन परिचय : -firaq gorakhpuri biography
    फ़िराक़ गोरखपुरी का जीवन परिचय : -firaq gorakhpuri biography Biography

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Disadvantage Of Drinking Too Much Milk: क्या बहुत ज्यादा दूध पीना से होने वाले नुकसानदेह है? जानिए इसकी सच्चाई Health
  • सुंदरियों के देश फिलीपींस के बारे में कुछ रोचक बातें जो शायद ही आपको पता हों
    सुंदरियों के देश फिलीपींस के बारे में कुछ रोचक बातें जो शायद ही आपको पता हों Interesting Story
  • Discover Inspiring Charles Dudley Warner Quotes Quotes
  • क्या है जलीकटु का बिवाद जाने जलीकटु से RELATED कुछ रोचक तथ्ये …
    क्या है जलीकटु का बिवाद जाने जलीकटु से RELATED कुछ रोचक तथ्ये … Knowledge
  • Top Quotes of Jim Barksdale Quotes
  • Federal Features of the Indian Constitution Uncategorized
  • सेलेनियम के फायदे, स्त्रोत, खाद्य पदार्थ
    सेलेनियम के फायदे, स्त्रोत, खाद्य पदार्थ Knowledge
  • मिडिल ईस्ट का ‘पेरिस’ दुबई
    मिडिल ईस्ट का ‘पेरिस’ दुबई Tourist Place

Powered by PressBook News WordPress theme