Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • National Commission for Scheduled Castes Uncategorized
  • Top Beautiful beach in goa.गोवा के शानदार BEACH जहाँ आप  को जरूर जाना चाहिए
    Top Beautiful beach in goa.गोवा के शानदार BEACH जहाँ आप को जरूर जाना चाहिए Tourist Place
  • Dive into Alan Watts Quotes | Inspiring Wisdom & Reflections Quotes
  • महाराणा सांगा और बाबर के मध्य का युद्ध | ★  बाबर के हुकूमत की शुरुआत खानवा का युद्ध ★
    महाराणा सांगा और बाबर के मध्य का युद्ध | ★ बाबर के हुकूमत की शुरुआत खानवा का युद्ध ★ History
  • Discover Inspiring Sela Ward Quotes Quotes
  • अमरावती शैली की कला शैली
    अमरावती शैली की कला शैली History
  • मुँह के कैंसर के लक्षण
    मुँह के कैंसर के लक्षण Health
  • Comprehensive Guide to Emergency Provisions in Indian Constitution: SSC, Railway, State PCS & UPSC Uncategorized
★ रेडियो तरंग के खोजकर्ता मारकोनी का जीवन परिचय  ★

★ रेडियो तरंग के खोजकर्ता मारकोनी का जीवन परिचय ★

Posted on October 21, 2019April 8, 2024 By admin

★ मारकोनी का जीवन परिचय ★

मारकोनी का जन्म 25 अप्रैल, 1874 को इटली के बोलोग्ना में हुआ । उनके पिता गुसिप्पे एक बड़े जमींदार थे । उन्होंने अपनी पहली पत्नी के निधन के उपरान्त अपने से 21 वर्ष छोटी एनी जेन्सन से भागकर विवाह किया । 5 वर्ष के मारकोनी का पालन-पोषण एनी ने किया । मारकोनी बचपन से ही शान्त स्वभाव के थे ।

◆ मारकोनी की पढ़ाई लिखाई ◆

उन्होंने प्रारम्भिक पढ़ाई बोलोग्ना में और तकनीकी पढ़ाई लेघोर्न के तकनीकी विद्यालय में पूरी की ।

यहां उन्होंने भौतिक शास्त्र के सिद्धान्तों का अध्ययन किया । विज्ञान के प्रोफेसर के यहां प्रयोगशाला में उन्हें शोधकार्य करने की अनुमति मिली, तो उन्होंने अपना सारा ध्यान इसी में लगा दिया । एक विज्ञान पत्रिका में उन्होंने रेडियो वेव थ्योरी पर लेख पढा कि हवा में भी 1 लाख 86 हजार प्रति सैकण्ड की गति से तरंगें चलती हैं । अत: उन्होंने रेडियो तरंगें भेजने के लिए शोधकार्य शुरू कर दिया ।

★ मारकोनी का निजी जीवन ★

साल 1905 में आयरलैण्ड की बैट्रिसओबायन से विवाह किया, जिससे उन्हें एक लड़का और दो लड़कियां हुईं । तलाक के उपरान्त उन्होंने 12 जून, 1992 को इतावली लड़की मारिया किस्ट्रीना बेजी  स्केली से विवाह किया, जिससे इलेक्ट्रा नामक पुत्री हुई ।

◆ मारकोनी ने रेडियो तरंगों का अविष्कार किया ◆

कम साधनों की सहायता से उन्होंने सबसे पहले अपने घर की छत से बटन दबाकर माता-पिता को सन्देश भेजा । उन्होंने संकेत प्राप्त करने के लिए संयन्त्र बनाकर अपने भाई अलंसो को पहाड़ी पर भेजा । टेलीग्राफी भाषा में अंग्रेजी के एस दर्शाते 3 डॉट में संकेत दिये और वह संकेत अलंसो ने दोहरा दिये । इस तरह रेडियो संकेत का आविष्कार हुआ ।

1924 में मारकोनी ने बेतार के तार की लहरियों, अर्थात् वायरलेस वेव से सन्देश भेजा । उन्होंने कम शक्तिशाली ट्रांसमीटर बनाकर पोप के महल तथा वेटिकन सिटी के बीच सम्पर्क स्थापित कर दिया । इस तरह लगातार किये जाने वाले अपने प्रयोगों द्वारा मारकोनी ने इस पार से उस पार नियमित वायरलेस संचार सेवा को जन्म दिया। उनकी इस खोज ने पृथ्वी पर स्थित बेतार के तार की शक्ति द्वारा आकाश में उड़ने वाले वायुयानों को नियन्त्रित तथा संचालित करने में सफलता प्राप्त की । इस तरह मारकोनी ने दुनिया के समस्त संचार का माध्यम रेडियो कंपनों पर आधारित कर दिया । आज वायरलेस सेट, मोबाइल इत्यादि का धुआधार प्रयोग मारकोनी की खोज के द्वारा ही सफल हुआ ।

★ सम्मान और पुरस्कार ★

मारकोनी ने अपनी सभी महान् खोज के लिए समस्त विश्व से कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किये ।

सन् 1902 में इटली सरकार द्वारा, 1903 में रोम सरकार द्वारा सम्मान मिला । 1909 में उन्हें भौतिक शास्त्र का नोबल पुरस्कार मिला । सन् 1915 में उनको इटली की सीनेट का सदस्य भी बनाया गया ।

★ मारकोनी का निधन ★

मारकोनी को 1936 में एक बार दिल का दौरा पडा । रोम वाले मकान में 19 जुलाई, 1937 को उन्हें दिल का ऐसा तेज दौरा पडा कि वे कभी उठ नहीं पाये ।  इटली सरकार ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अन्तिम संरकार करते हुए उनकी इच्छानुसार ही उन्हें पैतृक स्थान बोलोग्ना में दफनाया ।

Biography

Post navigation

Previous Post: सर्गी ब्रिन: गूगल के जनक | Sergey Brin Biography
Next Post: रविन्द्र नाथ टैगोर: राष्ट्र गान के रचयिता | Rabindranath Tagore Biography in Hindi

Related Posts

  • सी.राजगोपालाचारी: आज़ाद भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल
    सी.राजगोपालाचारी: आज़ाद भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल Biography
  • नक्सलवाद के जनक – चारु मजूमदार | Father of Naxalism |
    नक्सलवाद के जनक – चारु मजूमदार | Father of Naxalism | Biography
  • चंगेज़ खान का  प्रारंभिक जीवन
    चंगेज़ खान का प्रारंभिक जीवन Biography
  • उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का जीवन परिचय :-
    उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का जीवन परिचय :- Biography
  • पहला क्रांतिकारी : खुदीराम बोस
    पहला क्रांतिकारी : खुदीराम बोस Biography
  • बालगंगाधर तिलक की जीवनी | एक दमदार नेता
    बालगंगाधर तिलक की जीवनी | एक दमदार नेता Biography

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Best Quotes of m k Gandhi Life Quotes
  • Historical Background of Indian Constitution Part-1 Uncategorized
  • Dive into Djuna Barnes Quotes for Inspiring Wisdom! Quotes
  • ★ इस साल करें इनमें से कोई भी एक कोर्स, कैरियर बनाने मे लगाएंगे फ़ोर्स Knowledge
  • Chief Minister & State Council of Ministers: Complete Indian Polity Notes for UPSC, State PCS, SSC, and Railway Exams Uncategorized
  • ★ शराब की दुकान कैसे खोले क्या है प्रक्रिया ★
    ★ शराब की दुकान कैसे खोले क्या है प्रक्रिया ★ Success Story
  • ■ साहिर लुधयानवी का जीवन परिचय ■
    ■ साहिर लुधयानवी का जीवन परिचय ■ Biography
  • Human Right me Complain Kaise Kare
    Human Right me Complain Kaise Kare Knowledge

Powered by PressBook News WordPress theme