Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • Discover Inspiring John Abizaid Quotes Quotes
  • लखनऊ ::: जहाँ अदब से होती है नवाबगिरी
    लखनऊ ::: जहाँ अदब से होती है नवाबगिरी Tourist Place
  • ★ रेडियो तरंग के खोजकर्ता मारकोनी का जीवन परिचय  ★
    ★ रेडियो तरंग के खोजकर्ता मारकोनी का जीवन परिचय ★ Biography
  • अगर आप कनाडा जाना चाहते है तो ये तरीके अपनाये
    अगर आप कनाडा जाना चाहते है तो ये तरीके अपनाये Knowledge
  • Discover Inspiring Kofi Annan Quotes Quotes
  • जॉन डाल्टन का  जीवन परिचय
    जॉन डाल्टन का जीवन परिचय Biography
  • भारत  आने  वाले  7 प्रमुख विदेशी यात्री
    भारत आने वाले 7 प्रमुख विदेशी यात्री Knowledge
  • गर्ववस्था में तरबूज खाने के फायदे | खाने के तरीके Home Remedies
★ विलियम शेक्सपियर का जीवन परिचय ★

★ विलियम शेक्सपियर का जीवन परिचय ★

Posted on July 29, 2019April 8, 2024 By admin

विलियम शेक्सपियर का जन्म 26 अप्रैल 1564 को इंग्लैण्ड के स्ट्रेटफोर्ड ऑफ एवन शहर में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम जॉन शेक्सपियर और मेरी आर्डेन था. शेक्सपियर के पिता एक छोटे कारोबार करते थे। और स्ट्रेटफोर्ड के सरकार में नौकरी भी करते थे।

★ शेक्सपियर का निजी जीवन ★

शेक्सपियर ने 18 साल की उम्र में ऐनी हैथवे से शादी कर ली ऐनी हैथवे जो उनसे 8 साल उम्र में ज्यादा थी। ऐनी हैथवे 26 साल की थी। शादी के 6 महीने बाद उनकी एक बेटी हुई सुसेना इसके बाद उन्हें दो जुड़वे बच्चे हुए। उनका नाम हेम्नेट और जूडिथ हेम्नेट था। लेकिन मात्र 11 साल की उम्र में मृत्यु हो गई।

◆ शेक्सपियर का बचपन और उनकी पढ़ाई लिखाई ◆

शेक्सपियर ने आर्थिक कठिनाइयों के कारण बचपन में स्कूल छोड़ दिया था और छोटे-मोटे काम धंधे में लग गए थे. शेक्सपियर ने शुरू में थियेटर में नौकरी की और जल्द ही नाटकों से लगाव हो जाने के कारण लंदन के प्रमुख थियेटर्स में काम करने लगे. उसके बाद उन्होंने खुद नाटक लिखना शुरू किया.

◆ उनकी प्रसिद्ध किताबें और नाटक ◆

उनकी महत्वपूर्ण रचनाओं में हैमलेट, ऑथेलो, किंग लियर, मैकबेथ, जूलियस सीजर प्रसिद्ध है.

शेक्सपीयर ने बहुत सा काम 1589 से 1613 के समय में ही किया है।उनके प्रारंभिक लेख और नाटक साधारणतः कॉमेडी होते थे। बाद में 1608 तक उन्होंने दुखांत नाटक लिखे, जिनमे हैमलेट, ऑथेलो, किंग लेअर और मैकबेथ भी शामिल है। अपने अंतिम समय में उन्होंने दुःख सुखान्तक नाटको का लेखन किया था।

जिनमे कुछ रोमांचक नाटक भी शामिल है। उनके बहुत से नाटको को प्रकाशित भी किया गया है। 1623 में शेक्सपीयर के दो दोस्त और अनुयायी अभिनेता जॉन हेमिंगस और हेनरी कंडेल ने मिलकर उनके मरणोपरांत फर्स्ट फोलियो को प्रकाशित किया। 20 से 21 वी शताब्दी में मॉडर्न कवियों ने उनके कार्यो को दोबारा खोज निकाला और रूपांतर कर उसे प्रकाशित करने लगे थे। अंतिम नाटकों में शेक्सपियर का परिपक्व जीवनदर्शन मिलता है। महाकवि को अपने जीवन में विभिन्न प्रकार के अनुभव हुए थे जिनकी झलक उनकी कृतियों में दिखाई पड़ती है। प्रणय विषयक सुखांत नाटकों में कल्पनाविलास है और कवि का मन ऐश्वर्य और यौवन की विलासितामें रमा है। दु:खांत नाटकों में ऐसे दु:खद अनुभवों को अभिव्यक्ति है जो जीवन को विषाक्त बना देते हैं।

शेक्सपियर के कृतित्व की परिणति ऐसे नाटकों की रचना में हुई जिनमें उनकी सम्यक बुद्धि का प्रतिफलन हुआ है। जीवन में दु:ख के बाद सुख आता है, इसीलिये विचार और व्यवहार में समानता लाना बहोत जरुरी है। इन अंतिम नाटकों से यह निष्कर्ष निकलता है कि हिंसा और प्रतिशोध की अपेक्षा दया और क्षमा अधिक महत्वपूर्ण हैं। अपने गंभीर नैतिक संदेश के कारण इन नाटकों का विशेष महत्व है।

शेक्सपियर में अत्यंत उच्च कोटि की सर्जनात्मक प्रतिभा थी और साथ ही उन्हें कला के नियमों का ज्ञान भी था। प्रकृति से उन्हे मानो वरदान मिला था अत: उन्होंने जो कुछ छू दिया वह सोना हो गया। उनकी रचनाएँ न केवल इंग्लिश भाषा के लिए गौरव की बात हैं बल्कि विश्ववाङ्मय की भी अमर विभूति हैं। शेक्सपियर की कल्पना जितनी प्रखर थी उतना ही गंभीर उनके जीवन का अनुभव भी था। अत: जहाँ एक ओर उनके नाटकों तथा उनकी कविताओं से आनंद की उपलब्धि होती है वहीं दूसरी ओर उनकी रचनाओं से हमको गंभीर जीवनदर्शन भी प्राप्त होता है। विश्वसाहित्य के इतिहास में शेक्सपियर के समकक्ष रखे जानेवाले बहोत कम कवि मिलते हैं।

◆ मृत्यु ◆

अपने नाटकों, कविताओं और सॉनेट से साहित्य जगत पर राज करने वाले शेक्सपियर का  देहांत 23 अप्रैल 1616 को हुआा था.  शेक्सपियर के नाटकों का जादू आज भी दुनिया पर छाया हुआ है.

Biography

Post navigation

Previous Post: अर्थशास्त्र के ”जनक” एडम स्मिथ का जीवन परिचय
Next Post: ★ विश्व को जीत लेने वाले सिकंदर का जीवन परिचय★

Related Posts

  • ★ सिख थे सिख ही रहे, बने न मुसलमान | तेगबहादुर नाम से जाने सारा हिंदुस्तान ★
    ★ सिख थे सिख ही रहे, बने न मुसलमान | तेगबहादुर नाम से जाने सारा हिंदुस्तान ★ Biography
  • ★ अर्नेस्ट रदरफोर्ड जीवनी ★
    ★ अर्नेस्ट रदरफोर्ड जीवनी ★ Biography
  • वीर शिवाजी : मराठा योद्धा | The Gyan Ganga
    वीर शिवाजी : मराठा योद्धा | The Gyan Ganga Biography
  • अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जीवन परिचय
    अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जीवन परिचय Biography
  • जोहान सैबस्टियन बाख की जीवनी
    जोहान सैबस्टियन बाख की जीवनी Biography
  • रविन्द्र नाथ टैगोर: राष्ट्र गान के रचयिता | Rabindranath Tagore Biography in Hindi
    रविन्द्र नाथ टैगोर: राष्ट्र गान के रचयिता | Rabindranath Tagore Biography in Hindi Biography

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • राम प्रसाद बिस्मिल: एक क्रांतिकारी योद्धा
    राम प्रसाद बिस्मिल: एक क्रांतिकारी योद्धा Biography
  • Discover Inspiring Quotes About Life in Edmond Quotes
  • बाबू कुँवर सिंह: आज़ादी की लड़ाई मे बिहारी योद्धा
    बाबू कुँवर सिंह: आज़ादी की लड़ाई मे बिहारी योद्धा Biography
  • ★ कॉफी हाउस : चुस्कियों से कमाए मोटा पैसा :—
    ★ कॉफी हाउस : चुस्कियों से कमाए मोटा पैसा :— Uncategorized
  • बुटीक बिजनेस कैसे शुरू करें | boutique business kaise start kare in hindi
    बुटीक बिजनेस कैसे शुरू करें | boutique business kaise start kare in hindi Knowledge
  • Chapter 2: Fundamental Concept of Atom and Molecules Uncategorized
  • IND vs ENG: क्रैम्प से कराहते हुए गिरे जो रूट, कोहली ने ऐसे की मदद, देखें वीडियो Uncategorized
  • Unlock Inspiration: Denzel Washington Quotes! Quotes

Powered by PressBook News WordPress theme