Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • काशी विश्वनाथ मंदिर:: जहाँ समाधि मे लीन है भोले नाथ
    काशी विश्वनाथ मंदिर:: जहाँ समाधि मे लीन है भोले नाथ Tourist Place
  • babar ka itihas in hindi |जानें मुगल वंश के संस्‍थापक बाबर के बारे में
    babar ka itihas in hindi |जानें मुगल वंश के संस्‍थापक बाबर के बारे में History
  • आम के बारे में रोचक तथ्ये | जाने आम के प्रकार
    आम के बारे में रोचक तथ्ये | जाने आम के प्रकार Knowledge
  • Omg ये मेरा भारत: अनजाने अनसुने रोचक बातें Tourist Place
  • Inspiring Philip James Bailey Quotes Quotes
  • नेल्सन मंडेला का प्रारम्भिक जीवन
    नेल्सन मंडेला का प्रारम्भिक जीवन Biography
  • ★ कैसे एक डॉग प्रशिक्षण व्यवसाय शुरू करें : How to Become a Professional Dog Trainer
    ★ कैसे एक डॉग प्रशिक्षण व्यवसाय शुरू करें : How to Become a Professional Dog Trainer Uncategorized
  • रविन्द्र नाथ टैगोर: राष्ट्र गान के रचयिता | Rabindranath Tagore Biography in Hindi
    रविन्द्र नाथ टैगोर: राष्ट्र गान के रचयिता | Rabindranath Tagore Biography in Hindi Biography
★ गुरुत्वाकर्षण के खोजकर्ता न्यूटन का जीवन परिचय ★

★ गुरुत्वाकर्षण के खोजकर्ता न्यूटन का जीवन परिचय ★

Posted on July 9, 2019April 8, 2024 By admin

★ न्यूटन का प्रारंभिक जीवन ★

सर आइजैक न्यूटन का जन्म क्रिसमस को 25 दिसंबर 1642 को हुआ था। न्यूटन का जन्म उनके पिता की मृत्यु के तीन माह बाद हुआ, वे एक समृद्ध किसान थे उनका नाम भी आइजैक न्यूटन था। न्यूटन अपने जन्म के समय से पहले ही पैदा हो गए थे ।; उनकी माता हन्ना ऐस्क्फ़ का कहना था कि वह बहुत छोटे और कमज़ोर पैदा हुए थे।

जब न्यूटन तीन वर्ष के थे, उनकी मां ने दुबारा शादी कर ली और अपने नए पति रेवरंड बर्नाबुस स्मिथ के साथ रहने चली गई और अपने पुत्र को उसकी नानी मर्गेरी ऐस्क्फ़ की देखभाल में छोड दिया.न्यूटन अपने सौतेले पिता को पसंद नहीं करते थे और दूसरी शादी करने के कारण अपनी मां के साथ दुश्मनी का भाव रखता था।

★ शिक्षा ★

जब ये 17 साल के हुए तो The King’s School, Grantham में इन्हें पढ़ने के लिए प्रवेश दिलाया। लेकिन इनका मन वहां पढाई में नहीं लगता था, क्यूंकि वहां गणित नहीं पढ़ाया जाता था। न्यूटन का मन शुरुआत से ही गणित विषय में बहुत लगता था। वे बचपन से ही आकाशीय पिंडों और ग्रहों की ओर आकर्षित रहते थे, और सूरज की किरणों को देखकर उन्हें आश्चर्य होता था। अक्टूबर 1659 को न्यूटन को स्कूल से निकाल दिया गया। इधर इनकी माँ के दूसरे पति का भी देहांत हो चुका था। इसी कारण माँ ने इन्हें खेती बाड़ी सँभालने को कहा। लेकिन न्यूटन का मन खेती बाङी में नहीं लगता था।

हेनरी स्टोक्स जो कि The King’s School के प्रिंसिपल थे उन्होंने न्यूटन की माँ से न्यूटन को फिर से स्कूल में प्रवेश दिलाने को कहा जिससे वो आगे की पढाई कर सकें। इस बार न्यूटन ने हताश नहीं किया और खूब मन लगाकर पढ़ाई की और बहुत जल्दी वो स्कूल के टॉपर विद्द्यार्थी बने। किंग्स स्कूल, ग्रान्थम(King’s School, Grantham)में उन्होंने बारह वर्ष से सत्रह वर्ष की आयु तक शिक्षा प्राप्त की। बचपन में वह पढ़ाई में कुछ खास अच्छे नहीं थे। एक बार स्कूल में एक लड़के ने न्यूटन को पीटा मगर न्यूटन जब गुस्से में आ गए तो उस लड़के को भाग के अपनी जान बचानी पड़ी। फिर 1659 में जब उन्हें स्कूल से निकाला गया तो वे अपनी माँ के पास आ गए।

वह मास्टर की डिग्री भी वहीं से लेना चाहते थे लेकिन वे प्लेग नामक बीमारी से ग्रसित हो गए जिसके कारण उन्हें अपने घर वूलस्ठोर्पे वापस लौटना पड़ा। न्यूटन अपने ही घर पर सन् 1666 से 1667 तक रहे और अपने प्रयोगों का प्रदर्शन अपने ही गांव में करने लगे और उसके बाद वह कैम्ब्रिज चले गए और उन्होंने वहां से मास्टर की डिग्री प्राप्त की।

★ न्यूटन का विज्ञान साहित्य पढ़ने मे रुचि ★

अपने अंकल रेव विलियम एस्क्फ के कहने पर जून 1661 में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज में अध्ययन के लिए प्रवेश लिया। पढ़ाई की फीस भरने और खाना खाने के लिए आइज़क न्यूटन कॉलेज में एक कर्मचारी की तरह काम भी करते थे। उस समय कॉलेज की शिक्षाएं अरस्तु पर आधारित थीं। लेकिन न्यूटन अधिक आधुनिक दार्शनिको के विचारों को पढ़ना चाहते थे। न्यूटन ने गैलिलियो ,कैपलर , देकार्त और युक्लिड की रचनाओ को ज्यादा पढ़ा था | ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने युक्लिड को इसलिए पढना शुरू किया था क्योंकि वो नक्षत्र विज्ञानं की एक पुस्तक के कुछ चित्रों को समझने में नाकाम रहे थे | हालांकि उन्होंने इस पुस्तक को एक तुच्छ पुस्तक समझकर अलग रख दिया था किन्तु अपने शिक्षक के समझाने पर इसे पुनः पढ़ा था |

★ करियर ★

न्यूटन अपने गणित के अध्यापक के काफी प्रिय थे। न्यूटन जिस कॉलेज से मास्टर की डिग्री प्राप्त कर रहे थे उस कॉलेज के प्रोफेसर ने दूसरी नौकरी के लिए प्रोफेसर के पद से इस्तीफा दे दिया, तभी उनके गणित के अध्यापक ने न्यूटन को उस पद को धारण करने के लिए कहा।

न्यूटन ने उनकी बात को स्वीकार किया और वह गणित के प्रोफेसर बन गए। न्यूटन अपने प्रयोगों को और आगे तक ले जाने के लिए और ज्यादा खोज करने के लिए प्रयत्न करने लगे।

★ न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण में प्रयोग ★

एक दिन न्यूटन एक पेड़ के नीचे बैठे थे और अचानक ऊपर से एक सेब गिरा तभी न्यूटन सोचने लगे यह सेब नीचे क्यों गिरा, ऊपर क्यों नहीं गया। वह काफी देर से बैठकर यही सोच रहे थे। बहुत देर तक सोचने और विचारने के बाद उन्होंने प्रयोग करके पता लगाया कि जो चीज ऊपर है वह नीचे आएगी।

जब तक गुरुत्वाकर्षण बल रहेगा तब तक वह चीज नीचे आएगी जब गुरुत्वाकर्षण बल खत्म हो जाएगा तो वो चीज वही तैरने लगेगी। इस प्रकार न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज की।

★ न्यूटन के और अन्य ख़ोज एवम शोध ★

सर आइज़ैक न्यूटन इंग्लैंड के एक वैज्ञानिक थे। जिन्होंने गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत की खोज की। वे एक महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिष एवं दार्शनिक थे। इनका शोध प्रपत्र “Philosophiae Naturalis Principia Mathematica” सन् १६८७ में प्रकाशित हुआ, जिसमें सार्वत्रिक गुर्त्वाकर्षण एवं गति के नियमों की व्याख्या की गई थी और इस प्रकार चिरसम्मत भौतिकी (क्लासिकल भौतिकी) की नींव रखी। उनकी फिलोसोफी नेचुरेलिस प्रिन्सिपिया मेथेमेटिका, 1687 में प्रकाशित हुई, यह विज्ञान के इतिहास में अपने आप में सबसे प्रभावशाली पुस्तक है, जो अधिकांश साहित्यिक यांत्रिकी के लिए आधारभूत कार्य की भूमिका निभाती है। इस कार्य में, न्यूटन ने सार्वत्रिक गुरुत्व और गति के तीन नियमों का वर्णन किया जिसने अगली तीन शताब्दियों के लिए भौतिक ब्रह्मांड के वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया। न्यूटन ने दर्शाया कि पृथ्वी पर वस्तुओं की गति और आकाशीय पिंडों की गति का नियंत्रण प्राकृतिक नियमों के समान समुच्चय के द्वारा होता है, इसे दर्शाने के लिए उन्होंने ग्रहीय गति के केपलर के नियमों तथा अपने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत के बीच निरंतरता स्थापित की, इस प्रकार से सूर्य केन्द्रीयता और वैज्ञानिक क्रांति के आधुनिकीकरण के बारे में पिछले संदेह को दूर किया। यांत्रिकी में, न्यूटन ने संवेग तथा कोणीय संवेग दोनों के संरक्षण के सिद्धांतों को स्थापित किया। प्रकाशिकी में, उन्होंने पहला व्यवहारिक परावर्ती दूरदर्शी बनाया. और इस आधार पर रंग का सिद्धांत विकसित किया कि एक प्रिज्म श्वेत प्रकाश को कई रंगों में अपघटित कर देता है जो दृश्य स्पेक्ट्रम बनाते हैं। उन्होंने शीतलन का नियम दिया और ध्वनि की गति का अध्ययन किया।

★ मृत्यु ★

न्यूटन की मृत्यु 20 मार्च 1727 को हुई थी और इन्हें वेस्टमिंस्टर एब्बे में दफनाया गया था। न्यूटन के कोई बच्चे नही थे जिससे इनकी संपत्ति को इनके रिश्तेदारों ने अपने अधिकार में कर लिया। न्यूटन की मृत्यु के बाद इनके शरीर में काफी ज्यादा मात्रा में पारा पाया गया था जो शायद उनके रासायनिक कार्यों को करने की वजह से था।

न्यूटन का स्मारक उनके ही कब्र के ऊपर बनाया गया है और इनकी मूर्ति पत्थर की है जिसको माइकल रिज्ब्रेक ने सफ़ेद और धूसर संगमरमर से बनाया है, और इसका डिजाइन वास्तुकार विलियम कैंट द्वारा बनाया गया है।

 

Biography

Post navigation

Previous Post: ★ कोलम्बस का जीवन परिचय एवं उपलब्धियां ★
Next Post: अल्बर्ट आइंस्टीन का जीवन परिचय

Related Posts

  • बिहार विभूति डॉ अनुग्रह नारायण सिन्हा की जीवनी
    बिहार विभूति डॉ अनुग्रह नारायण सिन्हा की जीवनी Biography
  • Biography of xi jinping in hindi | चीन में जिनपिंग जिंदगी भर बने रहेंगे राष्ट्रपति
    Biography of xi jinping in hindi | चीन में जिनपिंग जिंदगी भर बने रहेंगे राष्ट्रपति Biography
  • ★ सेंट पॉल शाऊल का जीवन परिचय ★
    ★ सेंट पॉल शाऊल का जीवन परिचय ★ Biography
  • ★ जेम्स वॉट का जीवन परिचय ★
    ★ जेम्स वॉट का जीवन परिचय ★ Biography
  • Sir Arvind Kejriwal Biography in Hindi
    Sir Arvind Kejriwal Biography in Hindi Biography
  • James Clerk Maxwell Biography
    James Clerk Maxwell Biography Biography

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Discover Inspiring Kofi Annan Quotes Quotes
  • आधार कार्ड से लोन कैसे ले | aadhar card se loan kaise le
    आधार कार्ड से लोन कैसे ले | aadhar card se loan kaise le Knowledge
  • Union Public Service Commission (UPSC): Complete Study Notes for SSC, State PCS & UPSC Uncategorized
  • हार्डवेयर की शॉप खोलें, कमाए मोटा मुनाफ़ा : Hardware Ka Shop Kaise Khole
    हार्डवेयर की शॉप खोलें, कमाए मोटा मुनाफ़ा : Hardware Ka Shop Kaise Khole Uncategorized
  • Best Quotes of Gandhi
    Best Quotes of Gandhi Life Quotes
  • झारखण्ड  मुक्ति  मोर्चा  कैसे बना | Jharkhand Mukti Morcha Kaise Bana
    झारखण्ड मुक्ति मोर्चा कैसे बना | Jharkhand Mukti Morcha Kaise Bana Knowledge
  • क्या है जलीकटु का बिवाद जाने जलीकटु से RELATED कुछ रोचक तथ्ये …
    क्या है जलीकटु का बिवाद जाने जलीकटु से RELATED कुछ रोचक तथ्ये … Knowledge
  • Discover Inspiring Berenice Abbott Quotes Quotes

Powered by PressBook News WordPress theme