★ खाना खाते समय ध्यान दे ये 15 मुख्य बातें ★

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अच्छा और पौष्टिक भोजन करना चाहिए, लेकिन पौष्टिक भोजन करने के साथ ही खाना खाने का सही तरीका भी अपनाना ज़रूरी होता है। खाना तो हम दिन में हर रोज दो तीन बार आराम से खा लेते हैं। लेकिन आपको पता हैं। कि खाना खाते समय हमें किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

आईये हम आपको बताते हैं खाना खाते समय ध्यान रखने योग्य बातें।

1 – जल्दी-जल्दी खाना न खाएं : जब हम जल्दी-जल्दी खाना खाते है तो भोजन सही से छोटे छोटे टुकड़ों मे टूट नही पाता और भोजन बिना टूटे और पीसे पाचन तंत्र में पहुंचता है. जिससे पेट में सूजन, जलन, अपच की शिकायत होती है, इसलिए कभी भी जल्दीबाज़ी में भोजन न करें.

2 – खूब चबा चबा के खाना खाएं :- जब हम खाना चबा चबा के नही खाते है , तो हमारे स्वास्थ्य पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है. भोजन को अच्छे से चबाने से लार में उपस्थित एंजाइम भोजन को लसलसा और पचने योग्य बनता है. जब भोजन को सही तरीके से चबाया नहीं जाता है तो भोजन का सही पाचन नहीं हो पाता है जिसका नतीजा यह होता है कि हमें पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. खाना चबाकर खाने से कब्ज दूर होती है,दांत मजबूत होते हैं,भूख बढ़ती है आैर कब्ज व एसिडिटी नहीं होती है।

3 – खाते समय पानी न पीयें:भोजन करते समय बीच-बीच में पानी पीने से भोजन में उपस्थित द्रव्य, पेट में उपस्थित द्रव्य से अधिक गाढ़ा बन जाता है. जिससे पेट में गैस बनाना शुरु हो जाता है और सीने में जलन और अपच की समस्या होने लगती है.

4 – खड़े होकर खाना न खाएं:खड़े होकर भोजन करने से भोजन का नकारात्मक प्रभाव शरीर पर पड़ता है. जिससे गैस, कब्ज, घुटनों में दर्द, कमर में दर्द होने लगता है. साथ ही खड़े-खड़े खाना खाने से यौनरोग के शिकार भी बन जाते हैं. पुरुषों में नपुंसकता आने लगती है, किडनी संबंधित रोगों के साथ पेट में

5– हाथ पैर धो के खाना खाएं :- खाना खाने से पहले पांच अंगों (दोनों हाथ,दोनों पैर और मुंह) को अच्छी तरह धो लेना चाहिए। मान्यता है कि भीगे हुए पैरों के साथ भोजन करना बहुत शुभ होता है। इससे स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं और उम्र बढ़ती है।

6– व्यायाम करने के तुरंत बाद खाना न खाएँ।: व्यायाम करने के तुरंत बाद खाना नही खाना चाहिए । शरीर को सामान्य ताप पर आने दें, उसके बाद ही खाना खाएँ।

7. बिना भूख खाना न खाएँ,भूख लगने पर ही खाएँ।:कुछ लोग स्वाद लेने के लिए बार-बार खाना खाते हैं। पहले का खाना पचा नहीं कि दोबारा खा लिया। ऐसा करने से पेट की बीमारियाँ शुरू हो जाती हैं। खाना अच्छे से पच नहीं पाता और मोटापा हो जाता हैं।

8.– एक तय समय मे खाना खाने की आदत बनाएं : यदि आप सोचते हैं कि भूखे रहने से वजन कम होता है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जबकि वजन बढ़ने का और भी खतरा बढ़ जाता है। दिनभर में यदि हम निश्चित अंतराल पर अच्छे से चबाकर खाना खाते हैं तो पाचन क्रिया संतुलित रहती है। जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते उनकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है,जिससे खाना अच्छे से पच नहीं पाता है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

9–. व्यक्ति को स्नान करके और पूरी तरह से पवित्र होकर ही खाना बनाना चाहिए।

10–  खाना बनाते समय मन शांत रखना चाहिए। साथ ही, इस दौरान किसी की बुराई भी ना करें।

11–  शुद्ध मन से भोजन बनाएंगे तो खाना स्वादिष्ट बनेगा और अन्न की कमी भी नहीं होगी।

12– . भोजन बनाना शुरू करने से पहले इष्टदेव का ध्यान करना चाहिए। किसी देवी-देवता के मंत्र का जाप भी किया जा सकता है।

13–. भोजन करने से पहले अन्न देवता, अन्नपूर्णा माता का स्मरण करना चाहिए।

14 — देवी-देवताओं को भोजन के लिए धन्यवाद देते हुए खाना खाएं। साथ ही, भगवान से ये प्रार्थना भी करें कि सभी भूखों को भोजन प्राप्त हो जाए।

15– . कभी भी परोसे हुए खाने की बुराई नहीं करना चाहिए। इससे अन्न का अपमान होता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *