Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • जानिए कैसे अमरुद की पत्ती बालो को लम्बी करती है
    जानिए कैसे अमरुद की पत्ती बालो को लम्बी करती है Health
  • Discover Inspiring Daniel Webster Quotes Quotes
  • Powerful Motivational Quotes of Muhammad Ali
    Powerful Motivational Quotes of Muhammad Ali Life Quotes
  • Unlock Wisdom: Top Mahmoud Ahmadinejad Quotes! Quotes
  • Inspiring Andy Warhol Quotes Quotes
  • Discover Inspiring Fred Allen Quotes Quotes
  • Acid, Base and Salt Acid, Base and Salt Acid, Base and Salt Uncategorized
  • Municipal Corporation (Nagar Nigam): Complete Exam Guide Uncategorized
आलू के साथ फेसिअल कैसे करे

आलू के साथ फेसिअल कैसे करे

Posted on April 23, 2019February 3, 2021 By admin

लोगों की नजरें सबसे पहले आपके चेहरे पर ही जाती हैं। इसलिए महिलाएं सभी अंगों के मुकाबले अपने चेहरे पर ही सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं। आपका चेहरा आपके मन में चल रहे सभी भावों को उजागर करने का भी एक माध्यम है। चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने के लिए महिलाएं कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। खूबसूरत चेहरे का सीधा असर आपके स्वास्थ्य से भी होता है। आपके आहार में ली जाने वाली सभी पौष्टिक चीजें आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाने में सहायक होती हैं। वहीं इसके बाद किए गए उपायों से चेहरे की रंगत को और अधिक बढ़ाया जा सकता है।

Aalo ka facial pack kaise banye

अगर आप चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने के लिये कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का प्रयोग करती हैं तो आज से इसे बंद कर दें। क्योंकि हम बताने जा रहे है एक ऐसी सब्जी कर बारे मे जिसको आप बना के खाती भी है और उसे यदि फेस पे लगाती है तो आपकी त्वचा और निखर कर आएगी। आलू को हम सब्‍जी बनाने के लिये प्रयोग करते हैं, लेकिन आप चाहें तो इससे फेस पैक भी बना सकती हैं। कच्‍चे आलू का रस आंखों के डार्क सर्कल को दूर करने के लिये जाना जाता है। लेकिन इसके साथ साथ यह चेहरे के दाग-धब्‍बों और झाइयों को भी मिटाता है। कच्‍चे आलू का रस त्‍वचा के खुले पोर्स को बंद करता है जिससे त्‍वचा में कसाव आता है। यह मुंहासों, एजिंग की समस्‍या और कालेपन से छुटकारा दिलाता है। इसमें मौजूद स्‍टार्च एक प्राकृतिक ब्‍लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है।

आज बाजार में कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट मौजूद हैं। यह प्रोडक्ट चेहरे पर लंबे समय तक इस्तेमाल करने से इसको खराब भी कर सकते हैं। इस लिए चेहरे पर नैचुरल फेस पैक का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके चेहरे पर किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। साथ ही यह आपकी सन बर्न की त्वचा को भी जल्द ही ठीक करता है। इसलिए ही आज हम आपको आलू से बनने वाले फेस पैक के बारे में बता रहे हैं।

आलू के साथ हल्दी का पैक:- आलू और हल्दी का फेसपैक स्किन की रंगत को निखारने में मदद करता है। इसक लिए आधे आलू को घिस लें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब आप अपने फेस को नार्मल पानी से साफ कर लें। हफ्ते में एक बार इस फेसपैक को जरूर लगाएं।

आलू का पैक :- इसके लिए आलू के रस को निकाल लें। इसके बाद आलू के रस में टिश्यू की शीट मास्क को थोडी देर के लिए छोड़ दें। जब यह शीट मास्क रस को अच्छी तरह से सोख ले तो आप इसे अपने चेहरे पर लगा लें। बीस मिनट तक लगा रहने दें। इस शीट को अपनी आंखों और नाक के पास न लगाएं। इसे एक सप्ताह में दो या तीन बार अपना सकती हैं।

आलू के साथ अंडे का पैक:- आलू और अंडे का फेसपैक तैयार करने के लिए आधा आलू को घिस कर उसका रस निका लें अब इसमें एक अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार पैर को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सादे पानी से फेस धो लें। इसका असर आपको तुरंत नजर आएगा। आपको बता दें आलू और अंडे के फेसपैक को लगाने से चेहरे पर ग्लो के साथ आपके पोर्स भी टाइट होते हैं।

आलू के साथ मुल्तानी मिट्टी का पैक:- यह पैक आपकी त्वचा में जल्द ही निखार लाने का काम करता है। इस पैक से त्वचा की सूजन और मुहांसे कम हो जाते हैं। इसे बनाने के लिए आप आलू का पेस्ट बना लें और इसके साथ दो से तीन चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिला लीजिए। साथ ही इस पैक में गुलाब जल भी डाल दीजिए। अब इसे आप अपने चेहरे और गले पर लगा लें। आधे घंटे तक लगा रहने दें, जिसके बाद इसे धो लीजिए। सप्ताह में ऐसा दो बार जरूर करें।

आलू और दूध का फेस पैक:- यह पैक आपके चेहरे की रंगत बढ़ाने का काम करता है। इसके लिए आलू का रस निकाल लें और उसमें दो चम्मच कच्चे दूध को मिला लीजिए। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करने बाद अपने फेस पर इसे लगाएं। बीस मिनट के बाद इसे धो लें। सप्ताह में इस प्रक्रिया को तीन बार करें, कुछ ही दिनों तक इसे करने पर आपको फर्क दिखने लगेगा।

Home Remedies

Post navigation

Previous Post: बालो को कैसे स्ट्रैट करे | घरेलू उपाए
Next Post: नारियल का तेल :- तेल एक गुण अनेक

Related Posts

  • सही चाय बनाने का तरीका
    सही चाय बनाने का तरीका Home Remedies
  • चस्मा हटाने के घरेलू उपाए | उतारे चश्मा कुछ ही दिनों मे
    चस्मा हटाने के घरेलू उपाए | उतारे चश्मा कुछ ही दिनों मे Health
  • Pet ke Kide ka Gharelu Ilaj | पेट के कीड़े होने का उपचार
    Pet ke Kide ka Gharelu Ilaj | पेट के कीड़े होने का उपचार Health
  • इमली के फायदे और नुकसान – Tamarind (Imli) Benefits and side effects in Hindi
    इमली के फायदे और नुकसान – Tamarind (Imli) Benefits and side effects in Hindi Health
  • घर पे करें फेसिअल
    घर पे करें फेसिअल Home Remedies
  • Saunf Khane Ke Nuksan or Fayde in Hindi | सौंफ के फायदे और नुकसान
    Saunf Khane Ke Nuksan or Fayde in Hindi | सौंफ के फायदे और नुकसान Health

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • ★ बहुत चमत्कारी है बादाम, रखेगा आपको डॉक्टर से दूर :——
    ★ बहुत चमत्कारी है बादाम, रखेगा आपको डॉक्टर से दूर :—— Health
  • State Information Commission Uncategorized
  • Complete Guide on GST (Goods and Services Tax) for Competitive Exams Uncategorized
  • ★ प्लूटो  का जीवन परिचय ★
    ★ प्लूटो का जीवन परिचय ★ Biography
  • कौन है कासिम सुलेमानी | जानिए अमेरिका ने क्यों मारा
    कौन है कासिम सुलेमानी | जानिए अमेरिका ने क्यों मारा Biography
  • वेस्टइंडीज से जुड़ी ये बातें जानते हैं आप?  west-indies-fact-in-hindi
    वेस्टइंडीज से जुड़ी ये बातें जानते हैं आप? west-indies-fact-in-hindi Knowledge
  • हैदराबाद का इतिहास, पर्यटन , बिरयानी और कुछ और रोचक तथ्ये
    हैदराबाद का इतिहास, पर्यटन , बिरयानी और कुछ और रोचक तथ्ये History
  • माइकल  फेल्प्स  का  जीवन  परिचय
    माइकल फेल्प्स का जीवन परिचय Biography

Powered by PressBook News WordPress theme