सही चाय बनाने का तरीका

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार ज्यादा चाय पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के चांस बढ़ते हैं। इसके अलावा भी ज्यादा चाय पीने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। इसलिए अपोलो बीएसआर हॉस्पिटल की चीफ डाइटिशियन स्वीटी यादव एक दिन में तीन कप से ज्यादा चाय अवॉयड करने की सलाह देती हैं। वे बता रही हैं चाय पीने से होने वाले 5 नुकसान के बारे में। चाय बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान :

यदि हम इन बातों का ख्याल रखेंगे तो चाय से होने वाले नुकसान से बचेंगे

  • चाय पत्ती, दूध और शक्कर को एक साथ उबालकर चाय नहीं बनाएं। पहले पानी उबालें। फिर चाय पत्ती डालें। आखिर में दूध डालें।
  • चाय के पानी को एक बार ही उबालना काफी है। तीन मिनट से ज्यादा चाय उबालेंगे तो पानी में ऑक्सीजन की कमी होगी। चाय का टेस्ट खराब होगा।
  • चाय की पत्ती को हमेशा उबलते पानी में ही डालें। इससे चाय का कलर और फ्लेवर दोनों अच्छा आता है।
  • आधे घंटे से ज्यादा रखी हुई चाय न पिए। इससे इनडाइजेशन हो सकता है।
  • ग्रीन टी: इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट सबसे ज्यादा होते हैं। ग्रीन टी काफी फायदेमंद होती है, खासकर अगर बिना दूध और चीनी पी जाए। इसमें कैलरी भी नहीं होतीं। इसी ग्रीन टी से हर्बल व ऑर्गेनिक आदि चाय तैयार की जाती है।
  • हर्बल टी: ग्रीन टी में कुछ जड़ी-बूटियां मसलन तुलसी, अश्वगंधा, इलायची, दालचीनी आदि मिला देते हैं तो हर्बल टी तैयार होती है। इसमें कोई एक या तीन-चार हर्ब मिलाकर भी डाल सकते हैं। यह मार्किट में तैयार पैकेट्स में भी मिलती है। यह सर्दी-खांसी में काफी फायदेमंद होती है, इसलिए लोग दवा की तरह भी इसका यूज करते हैं।
  • इसमें मौजूद कैफीन से ब्रेन पॉवर कम होती है।इसमें शक्कर होती है। ज्यादा चाय पीने से बच्चों के दांत खराब होते हैं।इससे बॉडी में कैल्शियम का अब्जॉबर्शन पूरी तरह नहीं होता है। हड्डियां कमजोर होती हैं।इसमें मौजूद कैफीन से बच्चों को इनडाइजेशन हो सकता है। पेट की प्रॉब्लम बढ़ती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *