Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • ★ कोलम्बस का जीवन परिचय एवं उपलब्धियां ★
    ★ कोलम्बस का जीवन परिचय एवं उपलब्धियां ★ Biography
  • दिल्ली: दिल वालों का शहर | Delhi me Ghumne ki Jagah
    दिल्ली: दिल वालों का शहर | Delhi me Ghumne ki Jagah Tourist Place
  • Chapter 9:Transport in Plant and Human Body Uncategorized
  • Discover Inspiring Emily Greene Balch Quotes Quotes
  • National Commission for Scheduled Tribes (NCST): Complete Study Notes for UPSC, State PCS, SSC & Railway Uncategorized
  • Cell Test For All Exam Uncategorized
  • दूध सागर झरना :— जैसे पहाड़ों पे दूध बहता हो :– Uncategorized
  • babar ka itihas in hindi |जानें मुगल वंश के संस्‍थापक बाबर के बारे में
    babar ka itihas in hindi |जानें मुगल वंश के संस्‍थापक बाबर के बारे में History
हिंदुकुश पर्वत: एक अनोखी पर्वतमाला

हिंदुकुश पर्वत: एक अनोखी पर्वतमाला

Posted on May 3, 2019January 19, 2021 By admin No Comments on हिंदुकुश पर्वत: एक अनोखी पर्वतमाला

उत्तरी पाकिस्तान में हिन्दूकुश पर्वतमाला और काराकोरम पर्वतमाला के बीच स्थित एक हिन्दू राज पर्वत श्रृंखला है।यह पर्वत श्रृंखला उत्तरी पाकिस्तान से मध्य अफगानिस्तान तक 800 किमी तक फैली हुई है. हिन्दूकुश पर्वतमाला में ऐसे बहुत से दर्रे हैं जिसके उस पार कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन, रशिया, मंगोलिया, रशिया आदि जगह जा सकते हैं। यह हिमालय के उस पार से भारत में आने का आसान रास्ता है, जबकि तिब्बत के रास्ते सिक्किम होते हुए भारत आना थोड़ा कठिन है। इस पर्वत श्रृंखला में कई ऋषि-मुनियों के आश्रम बने हुए थे, जहां भारत और हिन्दूकुश के उस पार से आने वाले जिज्ञासुओं, छात्रों आदि के लिए शिक्षा, दीक्षा और ध्यान की व्यवस्था थी। आज इस हिन्दू राज पर्वतमाला के प्रमुख पहाड़ों के नाम बदल दिए गए हैं, जैसे एक कोयो जुम नामक बहुत लंबा पहाड़ है। दूसरा बूनी जुम और तीसरा गमुबार जुम हैं। उल्लेखनीय है कि काराकोरम एक विशाल पर्वत श्रृंखला है जिसका विस्तार पाकिस्तान, भारत और चीन के क्रमश: गिलगित-बाल्तिस्तान, लद्दाख और शिन्जियांग क्षेत्रों तक है। काराकोरम, पूर्वोत्तर में तिब्बती पठार के किनारे और उत्तर में पामीर पर्वतों से घिरा है। हिन्दूकुश पर्वतमाला के बीचोबीच सबसे ऊंचा पहाड़ पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रां‍त के चित्राल जिले में स्थित है जिसे वर्तमान में तिरिच मीर पर्वत कहते हैं। हिन्दूकुश का दूसरा सबसे ऊंचा पहाड़ नोशक पर्वत और तीसरा इस्तोर-ओ-नल है।

प्राचीन लोगों ने अपने कुछ प्रमुख मार्ग निर्मित किए थे जिसमें से एक है सिल्क रूट। सिल्क रूट के एक छोर से दूसरे छोर पर जाने वालों के लिए हिन्दूकुश पर्वतमाला के विशेष क्षेत्रों में बने ऋषि- मुनियों के आश्रम जहां लोगों के लिए विश्राम स्थल थे वहीं यह दुनियाभर की जानकारी प्राप्त करने का क्षेत्र भी था। रोम के वेनिस, इसराइल के येरुशलम से तुर्की के इस्तांबुल तक और वहां से लेकर चीन के च्वानजो शहर तक यह रूट था। बीच में भारतीय क्षेत्र के शहर काबुल, पेशावर, श्रीनगर व्यापार के प्रमुख केंद्रों में से एक था। काबुल का पहले नाम कुम्भा था, जो वहां की एक नदी के नाम पर रखा गया था। यह क्षेत्र भारत के 16 जनपदों में से एक कंबोज के अंतर्गत आता था। पारास्य देश के तेहरान से एक रास्ता भारत की ओर तथा दूसरा रास्ता कैस्पियन सागर और तुर्कमेनिस्तान की ओर जाता है। पहले अफगानिस्तान भारत का ही हिस्सा हुआ करता था।

” विदेशियों के आक्रमण का भी प्रभाव”

पश्चिमोत्तर भारत में विदेशियों का आक्रमण मौर्योत्तर काल में सर्वाधिक हुआ। सबसे पहले इस क्षेत्र पर यूनानियों ने आक्रमण किया। फिर सिकंदर ने जब इसे अपने कब्जे में ले लिया तो इसका नाम यूनानी भाषा में ‘कौकासोश इन्दिकौश’ यानी ‘भारतीय पर्वत’ बुलाया जाने लगा। बाद में इनका नाम ‘हिन्दूकुश’, ‘हिन्दू कुह’ और ‘कुह-ए-हिन्दू’ पड़ा। ‘कुह’ या ‘कोह’ का मतलब फारसी में ‘पहाड़’ होता है।

विदेशी आक्रमणकारियों की इस शृंखला में सबसे पहले ‘बैक्ट्रिन ग्रीक’ शासकों का नाम आता है। प्राचीन भारतीय ग्रंथों में इन्हें ‘यवन’ के नाम से जाना जाता है। इतिहास के इस काल की जानकारी बौद्ध ग्रंथों में मिलेगी। हिन्दुकुश पर्वत एवं ‘ऑक्सस’ के मध्य में स्थित ‘बैक्ट्रिया’ अत्यन्त ही उपजाऊ प्रदेश था। इसके उपजाऊपन के कारण ही ‘स्ट्रैबो’ ने इसे ‘अरियाना गौरव’ कहा। बैक्ट्रिया में यूनानी बस्तियों का प्रारम्भ ‘एकेमेनिड काल’ (लगभग 5 वीं शताब्दी ई.पू.) में हुआ।। सिकन्दर की मृत्यु के पश्चात् बैक्ट्रिया पर सेल्युकस का अधिपत्य रहा। सेल्यूकस वंश के ‘आन्तियोकस तृतीय’ ने ‘यूथीडेमस’ को बैक्ट्रिया का राजा मान लिया और 206 ईपू में भारत के विरूद्ध एक अभियान का नेतृत्व किया। यह अभियान हिन्दुकुश पर्वत को पार कर काबुल घाटी के एक शासक सुभगसेन के खिलाफ किया गया था। सुभगसेन को पॉलिबियस ने ‘भारतीयों का राजा’ कहा। सम्भवतः सुभगसेन द्वारा सांकेतिक समर्पण के बाद एण्ट्योकस ढेर सारे हाथी एवं हरजाने की बड़ी धनराशि लेकर वापिस चला गया।

इसके बाद डेमेट्रियस और मीनेंडर (मिलिंद) नामक यवन शासकों ने इस पर्वत माला से आकर हमले किए। इस के बाद पार्थियन (पहलव), शक (सीथियन), कुषाण और हूण ने अफगानिस्तान (आर्यना) पर हमले किए। फिर अरब और तुर्की के खलिफाओं ने हमले किए। सिकन्दर के बाद डेमेट्रियस पहला यूनानी शासक था, जिसकी सेना भारतीय सीमा में प्रवेश कर सकी थी। उसने एक बड़ी सेना के साथ लगभग 183 ई.पू. में हिन्दुकुश पर्वत को पार कर सिंध और पंजाब पर अधिकार कर लिया। तब योग के महान ऋषि पातांजली काबुल क्षेत्र में रहते थे। वे वही के निवासी थे। उन्होंने अपनी पुस्तक महाभाष्यण ‘गार्गी संहिता’ एवं मालविकाग्निमित्रम् में इसका जिक्र किया है।

“रामायण मे भी है उल्लेख”

रामायण काल से है हिंदुकुश का ताल्लुक, हिमालय क्षेत्र में आने वाली यह श्रृंखला पामीर पर्वतों से जाकर जुड़ती है. बताया जाता है कि ‘पामीर का पठार’ पर मनुष्य अपने प्रारंभिक दौर में रहा करते थे. इस पर्वतमाला का सबसे ऊंचा पहाड़ पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रां‍त के चित्राल जिले में स्थित है. इसे वर्तमान में तिरिच मीर पर्वत कहते हैं. हिंदुकुश पर्वतमाला हिमालय के उस पार से भारत में आने का आसान रास्ता भी कहलाता है. क्योंकि इस पर्वत पर कई दर्रे हैं, जिसके उस पार कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन, रशिया, मंगोलिया, रशिया आदि जगह जा सकते हैं. हिंदुकुश पर्वत का ताल्लुक रामायण काल से भी जुड़ा हुआ है. बताया जाता है कि पहले इस पर्वत का नाम पारियात्र पर्वत था. कुछ विद्वान इसे परिजात पर्वत भी कहते हैं. इसका दूसरा नाम हिन्दुकेश भी था. केश का अर्थ अंतिम सिरा. वहीं, ऐसी मान्यता है कि भगवान राम के बेटे कुश ने इस पर्वत पर तपस्या की थी. तपस्या के बाद उन्होंने यहां पर अमृत दीक्षा ली. वह इस पूरे क्षेत्र पर अपना अधिकार रखते थे. यही वजह है कि इस पर्वतमाला के आसपास रहने वाली कई जातियों के नाम कुश के ऊपर ही हैं.

इस पर्वत माला का प्राचीन नाम…

पारियात्र पर्वत : हिन्दूकुश पर्वत का पहले नाम पारियात्र पर्वत था। कुछ विद्वान इसे परिजात पर्वत भी कहते हैं। इसका दूसरा नाम हिन्दू केश भी था। केश का अर्थ अंतिम सिरा।

हिन्दू केश : इसे हिन्दू केश इसलिए कहते थे कि यहां भारत की सीमा का अंत होता है। केश का अर्थ होता है अंत। जैसे हमारे शरीर में केश (बाल) अंतिम सिरे के समान होते हैं। यहां तक भारत में रहने वाले हिन्दुओं का क्षेत्र था अर्थात हिन्दुओं के क्षेत्र की सीमा का अग्रभाग।

राम के कुश : यहां भगवान राम के एक बड़े बेटे कुश ने तपस्या ‍की थी। तपस्या के बाद उन्होंने यहां पर अमृत दीक्षा ग्रहण की थी। कुश यहां के आसपास के संपूर्ण क्षेत्र पर अपना अधिकार रखते थे। इस पर्वतमाला के आसपास रहने वाली कई जातियों के नाम कुश के ऊपर ही हैं। लव और कुश राम तथा सीता के जुड़वां पुत्र थे। उनका जन्म माता सीता के अयोध्या से निर्वासन के पश्चात वाल्मीकि आश्रम में हुआ था और यहीं पर दोनों बालकों का लालन-पालन हुआ। अत: दक्षिण कोसल प्रदेश में कुश और उत्तर कोसल में लव का अभिषेक किया गया था।

हिन्दू क्षेत्र पर्वत : इसे हिन्दू क्षे‍त्र नहीं कहते थे। यहां से गुजरने वाले लोग इसे हिन्दू क्षेत्र कहते थे इसलिए इस पर्वतमाला का नाम हिन्दू क्षेत्र पड़ गया। काराकोरम और हिन्दूकुश के बीच हिन्दू राज पर्वतमाला है, जहां हिन्दू ऋषियों के आश्रम और राजाओं के सैन्य शिविर थे। यहां गुरु लोग बाहर से आने वाले लोगों को ज्ञान देते थे। ईसा से 700 वर्ष पूर्व ही अफगानिस्तान (आर्याना) क्षेत्र में राजनीतिक, व्यापारिक और धार्मिक गतिविधियां तेजी से बढ़ने लगी थीं। बौद्धकाल में यहां का बामियान नगर बौद्ध धर्म की राजधानी था।

मध्य काल :… सन् 1333 ईस्वीं में इब्नबतूता के अनुसार हिन्दुकुश का मतलब ‘मारने वाला’ था। इसका मतलब था कि यहां से गुजरने वाले लोगों में से अधिकतर ठंड और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण मर जाते थे। लेकिन इब्नबतूता की इस बात का कुछ लोगों ने गलत अर्थ भी निकाला? उनके अनुसार उत्तरी भारतीय उपमहाद्वीप पर अरबों-तुर्कों के कब्जे के बाद हिन्दूओं को गुलाम बनाकर इन पर्वतों से ले जाया जाता था और उनमें से बहुत से हिन्दू यहां बर्फ में मर जाया करते थे। इस तरह की बातें करने वालों ने खुदकुशी से इस शब्द का अर्थ लिया। यहां हिन्दू खुदकुशी कर लेते थे इसलिए पहले हिन्दूकुशी और फिर हिन्दूकुश हो गया।

 

Tourist Place

Post navigation

Previous Post: केरल मे इस्लाम की शुरुआत : islam in kerala.
Next Post: जटायू पार्क: राम के पक्षी दूत

Related Posts

  • प्रयागराज के प्राचीन मंदिर Tourist Place
  • दुनिया की 15 सबसे ऊंची इमारत
    दुनिया की 15 सबसे ऊंची इमारत Interesting Story
  • कोपेश्वर मंदिर, खिद्रापूर दो लिंग ,नंदी भगवान है नही , बड़ा रोचक है ये शिव मंदिर :
    कोपेश्वर मंदिर, खिद्रापूर दो लिंग ,नंदी भगवान है नही , बड़ा रोचक है ये शिव मंदिर : Tourist Place
  • kumbhalgarh-fort-rajasthan-gk-in-hindi
    kumbhalgarh-fort-rajasthan-gk-in-hindi History
  • पालिताना का इतिहास (History of palitana in Hindi)
    पालिताना का इतिहास (History of palitana in Hindi) Tourist Place
  • ★ काजीरंगा : एक सिंग वाले गेंडे का घर : kaziranga national park
    ★ काजीरंगा : एक सिंग वाले गेंडे का घर : kaziranga national park Tourist Place

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • ◆ जोहैनीज़ केपलर की जीवनी ◆
    ◆ जोहैनीज़ केपलर की जीवनी ◆ Biography
  • बुख़ार मे पियें अमृत काढ़ा मिलेगा तुरंत लाभ :
    बुख़ार मे पियें अमृत काढ़ा मिलेगा तुरंत लाभ : Health
  • ★ माइकल फैराडे का जीवन परिचय ★
    ★ माइकल फैराडे का जीवन परिचय ★ Biography
  • Inspirational Quotes of Donnie Wahlberg Quotes
  • फास्ट फूड या जंक फूड के नुकसान | यंग इंडिया हो रहा है बीमार Health
  • ◆  कन्फ्यूशियस का जीवन परिचय ◆
    ◆ कन्फ्यूशियस का जीवन परिचय ◆ Biography
  • चलो चले डिज़्नी लैंड :– हॉन्ग कॉन्ग :
    चलो चले डिज़्नी लैंड :– हॉन्ग कॉन्ग : Tourist Place
  • Attorney General for India: Complete Study Notes for SSC, State PCS & UPSC Uncategorized

Powered by PressBook News WordPress theme