Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • अपनी डाटा एंट्री का व्यापार कैसे शुरू करें। How to Start Data Entry Business
    अपनी डाटा एंट्री का व्यापार कैसे शुरू करें। How to Start Data Entry Business Uncategorized
  • ★  महिलाओं को है कितना ख़ानदानी सम्पत्ति पे  अधिकार :———–
    ★ महिलाओं को है कितना ख़ानदानी सम्पत्ति पे अधिकार :———– Knowledge
  • IRCTC Agent बनने के अनेकों फायदे हैं जिनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार से है।
    IRCTC Agent बनने के अनेकों फायदे हैं जिनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार से है। Knowledge
  • अख़लाक़ मोहम्मद खान ‘ शहरयार ‘  का जीवन परिचय
    अख़लाक़ मोहम्मद खान ‘ शहरयार ‘ का जीवन परिचय Biography
  • दूध की चाय से होने वाले नुकसान | Doodh Ke Chai SE Hone Wale Nuksan
    दूध की चाय से होने वाले नुकसान | Doodh Ke Chai SE Hone Wale Nuksan Knowledge
  • ★ कन्हैया कुमार :— एक युवा  भाकपा नेता :–
    ★ कन्हैया कुमार :— एक युवा भाकपा नेता :– Biography
  • Balo Ko Jhadne Se Rokne Ke Gharelu Upay | बालो  का  झड़ना  कैसे  कम  करे
    Balo Ko Jhadne Se Rokne Ke Gharelu Upay | बालो का झड़ना कैसे कम करे Health
  • भारत के वेनिस कहे जाने वाला शहर
    भारत के वेनिस कहे जाने वाला शहर Tourist Place
शिक्षा को मौलिक अधिकार से जुड़े कानून

शिक्षा को मौलिक अधिकार से जुड़े कानून

Posted on November 19, 2019January 20, 2021 By admin No Comments on शिक्षा को मौलिक अधिकार से जुड़े कानून

शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने से जुड़े कानून के लागू होने से आज़ादी के 60 साल बाद बच्चों के लिए मुफ़्त और ज़रूरी शिक्षा का सपना सच हुआ है।

यह कानून 1 अप्रैल, 2010 से लागू हो गया । इसे बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 नाम दिया गया है ।

शिक्षा के अधिकार को मूल अधिकार का दर्जा देने के साथ ही इसे मूल कर्त्तव्यों में शामिल कर अभिभावकों का कर्त्तव्य बनाया गया है । इस अधिनियम द्वारा राज्य सरकार, बच्चों के माता-पिता या संरक्षक सभी का दायित्व तय किया गया है तथा उल्लंघन करने पर अर्थदण्ड का भी प्रावधान है ।

★ क्या है इस अधिनियम मे :—–

इस अधिनियम के लागू होने से 6 से 14 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को अपने नजदीकी विद्यालय में मुफ़्त तथा अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा पाने का कानूनी अधिकार मिल गया है । इस अधिनियम की खास बात यह है कि गरीब परिवार के वे बच्चे, जो प्राथमिक शिक्षा से वंचित हैं, के लिए निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान रखा गया है ।

★ क्या है इस अधिनियम के लाभ :—-

शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने से 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को

● स्कूल फीस नही देनी होगी।
● स्कूल ड्रेस का खर्च नही देना होगा।
● किताबों का खर्च नही देना होगा।
● स्कूल आने जाने का खर्च नही देना होगा
● स्कूल बच्चों का दोपहर का भोजन देगा।
● बच्चों को न तो अगली क्लास में पहुँचने से रोका जाएगा, न निकाला जाएगा ।
● न ही उनके लिए बोर्ड परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा।
● कोई स्कूल बच्चों को प्रवेश देने से इंकार नहीं कर सकेगा ।
● हर 60 बच्चों को पढ़ाने के लिए कम से कम दो प्रशिक्षित अध्यापक होंगे ।
● जिन स्कूलों में संसाधन नहीं हैं, उन्हें तीन साल के अंदर सुधारा जाएगा ।
● तीन किलोमीटर के क्षेत्र में एक विद्यालय स्थापित किया जाएगा ।
● इस कानून के लागू करने पर आने वाले खर्च केंद्र (55 प्रतिशत) और राज्य सरकार (45 प्रतिशत) मिलकर उठाएंगे ।

यह अधिनियम माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा तथा बच्चों तक शिक्षा को पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अधिनियम का सर्वाधिक लाभ श्रमिकों के बच्चे, बाल मजदूर, प्रवासी बच्चे, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे या फिर ऐसे बच्चे जो सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, भौगोलिक, भाषाई अथवा लिंग कारकों की वजह से शिक्षा से वंचित बच्चों को मिलेगा। इस अधिनियम के कार्यान्वयन के साथ ही यह उम्मीद भी है कि इससे विद्यालय छोड़ने वाले तथा विद्यालय न जाने वाले बच्चों को अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा, प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से दी जा सकेगी।

Knowledge

Post navigation

Previous Post: भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़े तथ्‍य
Next Post: ● ट्रांसजेंडर्स से जुड़ें अधिकार | Transgender se jude rochak tathya

Related Posts

  • वेजिटेरियन मीट :: असली मीट जैसा तो खाने मे हर्ज कैसा
    वेजिटेरियन मीट :: असली मीट जैसा तो खाने मे हर्ज कैसा Knowledge
  • kisi company ki franchise kaise le
    kisi company ki franchise kaise le Knowledge
  • ओणम से जुड़े रोचक तथ्ये | Onam Festival in hindi
    ओणम से जुड़े रोचक तथ्ये | Onam Festival in hindi Knowledge
  • Pema Khandu biography in hindi | पेमा  खांडू के जीवनी
    Pema Khandu biography in hindi | पेमा खांडू के जीवनी Biography
  • ★ ज़मीन से जुड़ा कोई भी मामला ,बस एक क्लिक मे :—-
    ★ ज़मीन से जुड़ा कोई भी मामला ,बस एक क्लिक मे :—- Knowledge
  • लोक अदालत क्या है और लोक अदालत द्वारा किस प्रकार के मामले निपटाये जाते है
    लोक अदालत क्या है और लोक अदालत द्वारा किस प्रकार के मामले निपटाये जाते है Knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • ● बौद्ध धर्म का इतिहास और महत्‍वपूर्ण तथ्‍य :
    ● बौद्ध धर्म का इतिहास और महत्‍वपूर्ण तथ्‍य : History
  • Top Beautiful beach in goa.गोवा के शानदार BEACH जहाँ आप  को जरूर जाना चाहिए
    Top Beautiful beach in goa.गोवा के शानदार BEACH जहाँ आप को जरूर जाना चाहिए Tourist Place
  • ★ विश्व को जीत लेने वाले सिकंदर का जीवन परिचय★
    ★ विश्व को जीत लेने वाले सिकंदर का जीवन परिचय★ Biography
  • ★ टी बैग बनाने का बिज़नेस कैसे स्टार्ट करें : Tea Bag Business Idea
    ★ टी बैग बनाने का बिज़नेस कैसे स्टार्ट करें : Tea Bag Business Idea Uncategorized
  • electricity tests Uncategorized
  • Judicial Review, Judicial Activism, and Public Interest Litigation Uncategorized
  • कैसे फैलता है खतरनाक जीका, क्या हैं लक्षण और उपचार …
    कैसे फैलता है खतरनाक जीका, क्या हैं लक्षण और उपचार … Health
  • चलो चले डिज़्नी लैंड :– हॉन्ग कॉन्ग :
    चलो चले डिज़्नी लैंड :– हॉन्ग कॉन्ग : Tourist Place

Powered by PressBook News WordPress theme