Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • Micro-organism Uncategorized
  • चाय  का बिज़नेस कैसे स्टार्ट करे कमाए लाखो का मुनाफा | How to Start Tea Business
    चाय का बिज़नेस कैसे स्टार्ट करे कमाए लाखो का मुनाफा | How to Start Tea Business Uncategorized
  • नाम मे ही छुपा है गुण लाजवंती का पौधा
    नाम मे ही छुपा है गुण लाजवंती का पौधा Interesting Story
  • Discover Inspiring Joseph Addison Quotes Quotes
  • घर पर वैक्स कैसे करे
    घर पर वैक्स कैसे करे Home Remedies
  • Discover Inspiring Steve Albini Quotes Quotes
  • दांतों में कीड़े (कैविटी) के लक्षण, कारण, इलाज, दवा
    दांतों में कीड़े (कैविटी) के लक्षण, कारण, इलाज, दवा Health
  • Jio TV और Jio Cinema को अपने PC, Laptop में कैसे यूज़ करे
    Jio TV और Jio Cinema को अपने PC, Laptop में कैसे यूज़ करे Knowledge
● इटली देश की रोचक बातें ● Top Interesting facts about Italy

● इटली देश की रोचक बातें ● Top Interesting facts about Italy

Posted on September 30, 2019January 19, 2021 By admin No Comments on ● इटली देश की रोचक बातें ● Top Interesting facts about Italy

विश्व के भूगोल में इटली देश का एक अलग ही स्थान है | इटली को आधिकारिक तौर पर इटली गणराज्य कहा जाता है यह यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है। इटली का कुल क्षेत्रफल 301,338 वर्ग कि.मी. है। इटली के उत्तर में आल्प्स पर्वतमाला है जिसमें फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया तथा स्लोवेनिया की सीमाएँ लगती है।

इस देश में कई ऐसी बातें है जो इस देश को अन्य देशों से अलग करती है जैसे की भाषा, रहन सहन, वेश-भूषा, संस्कृति, धर्म, व्यवसाय | इटली की खूबसूरती सिर्फ हमें नहीं लेखकों और कवियों को भी खूब रास आती हैं. अंग्रेजी के प्रसिद्ध नाटककर शेक्सपियर ने भी अपने कई नाटकों को यहां की खूबसूरती बयां की है. यहां के विंटेज मकान से लेकर आईलैंड पूरी दुनिया में मशहूर है.

इटली की आधिकारिक भाषा इतालवी है। इटली की मुद्रा का नाम यूरो है। विश्व बैंक के अनुसार 2016 में इटली की कुल जनसंख्या 6.06 करोड़ थी। इटली यूरोप महाद्वीप का सबसे अधिक गर्म देश है, यहाँ का तापमान जुलाई और अगस्त महीने में 52 डिग्री फा. से 66 डिग्री फा. तक रहता है।

● इटली के बारे मे मज़ेदार बातें ●

★ दुनिया की सबसे लंबी भूमि सुरंग लोट्सबर्ग बेस सुरंग है, जो स्विट्ज़रलैंड और इटली के बीच 22 मील रेलवे संपर्क साबित करती है।

★ मध्य इटली में, एक ऐसा फव्वारा है जिसमे दिन में 24 घंटे लाल शराब बहती है। जो “शराबी और गंवार को छोड़कर सभी के लिए फ्री है।

★ दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ। इस मीनार का निर्माण पूरा होने में करीब दो शताब्दियां लग गईं।

★ इटली के शायर और लेखक फ़्रैन्सिसको पेटर्क का जन्म हुआ। उनके शब्द बहुत सरल होते थे और उनके शेरों मे बहुत दम होता था। उन्होंने बहुत ख्याति प्राप्त की।

★  हमारे देश की तरह इटली भी अंधविश्वासी देश है, यहाँ लगभग 5,00,000 लोग हर साल किसी न किसी ओझा के पास जाते हैं।

★ इटली सबसे ज्यादा शराब बनाता है, यहाँ की बनी हुई शराब दुनिया के कई देशों में भेजी जाती है।

★ इटली की ट्रैफिक पुलिस के पास दो – दो लेम्बोर्गिनी जैसी सुपर कार्स हैं।

★ इटली के मिलन सिटी  का यह कानून है कि वहां हर जरुरी मौकों पर चेहरे पर मुस्कराहट रखनी जरुरी है, जैसे की कहीं जाते समय और किसी से मिलते समय। लेकिन हाँ ध्यान रहे यह नियम शमशान और अस्पताल जाते समय लागू नहीं होता है।

★ इटली में एक नागरिक को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया था, क्योंकि उसने सार्वजनिक स्थान पर स्कर्ट पहन रखी थी।

★ विश्व की सबसे लंबी सुरंग इटली मे है। जिसकी लंबाई 57 किलोमीटर है, यह सुरंग स्विट्ज़रलैंड इटली तक बनी है। । इसे बनाने में करीब 17 साल लगे थे।

★ वेनिस में हल्के नाव को काले रंग से रंगना जरूरी है. यहां के कानून के हिसाब से ऐसा नहीं करना अपराध है.

★ विश्व मे यदि सबसे ज्यादा आयु वाला कोई देश है तो वो इटली है । यहाँ के लोगों की आयु अन्य देशों की तुलना मे अधिक होती है। वहां फल, सब्जियां, मछली, अनाज और सब्जियों में पाए जाने वाले प्रोटीन का सेवन काफी किया जाता है. ये सारे तत्व उम्र बढ़ाने वाले हैं.

★ इटली की अर्थव्यवस्था दुनिया में आठवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जबकि भारत सातवे नंबर पर हैं।

★  पुरे यूरोप में सबसे ज़्यादा भूकंप इटली में ही आते है। और तो और पुरे यूरोप में सबसे ज़्यादा ज्वालामुखी भी इटली में ही है।

★ इटली का “Poveglia” नामक द्वीप इटली का सबसे खतरनाक द्वीप माना जाता है। यह दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक है।

★ इटली में एक रेस्टुरेंट हैं जो गुफा के अंदर बनी हैं।

★  इटली की बोलना यूनवर्सिटी यूरोप की सबसे पुरानी यूनवर्सिटी हैं। इसकी स्थापना 1080 ईस्वी में हुई थी।

★ एक इटालियन आदमी ने अपनी $13 मिलियन डॉलर की संपत्ति अपनी बिल्ली के नाम कर दी थी।

★  सॉकर इटली का सबसे पसंदीदा खेल है।

1800 में ब्रिटिशो द्वारा यह सॉकर की शुरुवात गयी, लेकिन यह 1930 तक ब्रिटिशो के अधिकार में नही रह पाया, क्योकि कुछ ही समय बाद इस खेल ने अंतरराष्ट्रीय पहचान बना ली थी।

इटली यही नहीं इटली 4 बार विश्वकप भी जीत चूका है।

★ इटली की GDP के 7% खाते इटालियन माफिया के नाम पर है।

★  हर रोज़ हज़ारो इटालियन लोग करीब €3000 यूरो इटली के ट्रेवी फाउंटेन में फेंक देते है।

★  एक तिहाई इटालियन लोगो ने अभी तक इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं किया है।

★  इटली में हर साल 50 मिलियन से भी ज़्यादा लोग घूमने आते है। इटली की 60% कमाइ भी इनसे ही होती है।

★ कांटे का चम्मच इटालियन पास्ता की वजह से पुरे यूरोप में सबसे पहले इटली में इस्तेमाल किया गया था।

★  इटली के 51% लोग एक छुट्टी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते।

★ इटली भारत की तरह ही एक प्रायद्वीप हैं (प्रायद्वीप का मतलब तीन तरफ से पानी से घिरा हुआ)

★ इटालियन भेड़ियाँ अनअधिकारिक रूप से इटली का राष्ट्रिय जानवर है, जानकारों के अनुसार इसने रोम की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

★ 20वी शताब्दी की पहली छःमाही में ही इटली आर्थिक रूप से यूरोप के दुसरे भागो की तुलना में काफी पीछे रह गया था। लेकिन वर्तमान में इटली की अर्थव्यवस्था दुनिया की सातवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

★ इटली में कुल दो स्वतंत्र राज्य है : रिपब्लिक ऑफ़ सेन मरीनो (25 वर्ग मील) और वैटिकन सिटी (केवल 108.7 एकर)।

★ इटली का सेन मरीनो दुनिया का सबसे प्राचीन गणराज्य (A.D. 301) है, जिसमे 30,000 से भी कम लोग रहते है और साथ ही दुनिया के सबसे प्राचीन निरंतर संविधान को भी इसने संभाल रखा है। इसके नागरिको को इटली में समारीनिस के नाम से जाना जाता है।

★ इटली का अधिकारिक नाम इटालियन गणराज्य है (रिपब्लिका इटालियाना)।

★ इटली का 4/5 भाग या तो पहाड़ो और या तो पर्वतो से घिरा हुआ है।

★ सदियों से की जा रही खेती में इटली ने अपनी प्राकृतिक वनस्पतियों और जीवो को खो दिया है। ज्यादा शिकार करने की वजह से इटली का वन्य जीवन लुप्त सा हो गया है।

★ 1861 से 1985 तक, 26 लाख से भी ज्यादा लोगो ने इटली छोड़ दिया था (ज्यादातर दक्षिणी इटली के लोगो ने), ताकि वे बेहतर जिंदगी की तलाश कर सके। इसके बाद 4 में से केवल 1 व्यक्ति इटली वापिस लौटकर आया।

★ यूरोप का सर्वोच्च बिंदु इटली में ही है। मोंटे बिआनो (सफ़ेद पर्वत) 15,771 फीट ऊँचा है और साथ ही यह आल्पस का भी भाग है।

★ तक़रीबन 50 मिलियन से भी ज्यादा लोग हर साल इटली दर्शन के लिए आते है। टूरिज्म ही इटली की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण भाग है, जिससे सरकार को देश की कुल आय का 63% भाग मिलता है।

★. पीनोच्चियो (पाइन कट) के लेखक, कार्लो कोल्लोड़ी (1826-1890) इटालियन थे।

★ प्री-डिनर पेससीगीयाटा (शाम को टहलना) इटली की सबसे प्रसिद्ध गतिविधियों में से एक है। इटली के लोग हर शाम टहलने के लिए सडको पर निकलते है।

★ जब यूरोपियन यहूदीयो को द्वितीय विश्व युद्ध के समय सताया गया था, तब कुछ यहूदियों को प्राचीन इटली के भूगर्भ कब्रिस्तान में छुपाना असामान्य सा हो गया था।

Interesting Story

Post navigation

Previous Post: ★ फूलों की खूबसूरत वादियों में बसा नीदरलैंड ★
Next Post: आइये जानते है , फ्रांस से जुडी हुई कुछ रोचक बातो को

Related Posts

  • आइये जानते है , फ्रांस से जुडी हुई कुछ रोचक बातो को
    आइये जानते है , फ्रांस से जुडी हुई कुछ रोचक बातो को Interesting Story
  • यूक्रेन देश से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी
    यूक्रेन देश से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी Interesting Story
  • अमेज़न नदी के बारे में तथ्य | Interesting facts about Amazon river
    अमेज़न नदी के बारे में तथ्य | Interesting facts about Amazon river Interesting Story
  • ● बौद्ध धर्म का इतिहास और महत्‍वपूर्ण तथ्‍य :
    ● बौद्ध धर्म का इतिहास और महत्‍वपूर्ण तथ्‍य : History
  • डेनमार्क देश के रोचक तथ्य और ऐतिहासिक जानकारी
    डेनमार्क देश के रोचक तथ्य और ऐतिहासिक जानकारी Interesting Story
  • अल्जीरिया देश के बारे में की कुछ रोचक बातें |
    अल्जीरिया देश के बारे में की कुछ रोचक बातें | Interesting Story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाना शुरू Uncategorized
  • मुँह की दुर्गंध को करे दूर
    मुँह की दुर्गंध को करे दूर Health
  • Discover Inspiring John Abbott Quotes Quotes
  • ★ जहाँ रानी पद्मावती ने किया जौहर :- चित्तौड़गढ़ किला :——
    ★ जहाँ रानी पद्मावती ने किया जौहर :- चित्तौड़गढ़ किला :—— Tourist Place
  • पानी को बचाएं :::: कल के लिए आज बचाएं
    पानी को बचाएं :::: कल के लिए आज बचाएं Knowledge
  • Discover Inspiring Bill Watterson Quotes Uncategorized
  • Unforgettable Quotes of Neil Armstrong Uncategorized
  • Bansilal Biography in hindi | चौधरी बंसीलाल जीवनी
    Bansilal Biography in hindi | चौधरी बंसीलाल जीवनी Biography

Powered by PressBook News WordPress theme