Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • शाहजहाँ की बड़ी और सबसे लाडली बेटी  “जहाँआरा बेगम”
    शाहजहाँ की बड़ी और सबसे लाडली बेटी “जहाँआरा बेगम” History
  • Powerful Motivational Quotes Dee Dee Warwick Quotes
  • Discover Inspiring Kevin Bacon Quotes Quotes
  • फिटकिरी  के फायदे और नुकसान
    फिटकिरी के फायदे और नुकसान Home Remedies
  • Unlock Wisdom: Best Cynthia Weil Quotes Quotes
  • जानिए  CPI के  बारे  में  | कैसे बना कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया
    जानिए CPI के बारे में | कैसे बना कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया Knowledge
  • False Propaganda Made on Ravish Kumar Uncategorized
  • जानिए कैसे अमरुद की पत्ती बालो को लम्बी करती है
    जानिए कैसे अमरुद की पत्ती बालो को लम्बी करती है Health
★ क्या है सूचना का अधिकार,जानें :| Suchna ka adhikar kya hai in hindi

★ क्या है सूचना का अधिकार,जानें :| Suchna ka adhikar kya hai in hindi

Posted on November 18, 2019January 20, 2021 By admin No Comments on ★ क्या है सूचना का अधिकार,जानें :| Suchna ka adhikar kya hai in hindi

किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में आमलोगों को ‘सूचना का अधिकार’ प्रदान करने का तात्पर्य होता है, जनभागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया सराहनीय कदम। क्योंकि किसी भी संवैधानिक सत्ता से समुचित सूचना पाने का जो अधिकार पहले सिर्फ जनप्रतिनिधियों के पास होता है, वही कमोबेश इस कानून के माध्यम से जनता में भी हस्तांतरित कर दिया गया है। यदि आम लोगों के द्वारा इसका सदुपयोग किया जाए तो सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार में काफी कमी आ सकती है। इससे विकास और सुशासन की अवधारणा परिपुष्ट होती है। लेकिन यदि इसका किसी भी प्रकार से दुरुपयोग किया जाए अथवा दुश्मन देशों से एकत्रित आंकड़े व जानकारियां साझा की जाने लगें तो किसी भी शासन द्वारा स्थापित व्यवस्था की स्वाभाविक गति भी अवरुद्ध हो सकती है।

★ सूचना का अधिकार अधिनियम क्या है :—-

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 को संसद ने पारित किया था जिसे 15 जून 2005 को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई। इस कानून के अंदर आप सरकारी विभागों और उनसे जुड़े हुए अधिकारियों के कामों के बारे मे जानकारी और उनसे काम जुड़े हुए सवाल जवाब कर सकते है।

★ सूचना का अधिकार का तात्पर्य क्या है:—–

इसमे निम्नलिखित अधिकार सम्मिलित हैं: –

● कार्यों, प्रपत्रों, लेखों की जाँच
●टिप्पणी, सार या प्रपत्रों अथवा लेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि लेना
● सामग्री के प्रमाणित नमूने लेना
● प्रिंटआऊट्स, डिस्क्स, फ्लॉपीस, टेप्स, वीडियो कैसेट्स या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम अथवा प्रिंटआऊट्स के द्वारा सूचना लेना।

★ सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रमुख प्रावधान इस प्रकार हैं-

1– समस्त सरकारी विभाग, पब्लिक सेक्टर यूनिट, किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता से चल रही गैर सरकारी संस्थाएं व शिक्षण संस्थान आदि विभाग इसमें शामिल हैं। पूर्णतया निजी संस्थाएं इस कानून के दायरे में नहीं हैं। लेकिन यदि किसी कानून के तहत कोई सरकारी विभाग किसी निजी संस्था से कोई जानकारी मांग सकता है तो उस विभाग के माध्यम से वह सूचना मांगी जा सकती है।

2- प्रत्येक सरकारी विभाग में एक या एक से अधिक जनसूचना अधिकारी बनाए गए हैं, जो सूचना के अधिकार के तहत आवेदन स्वीकार करते हैं, मांगी गई सूचनाएं एकत्र करते हैं और उसे आवेदनकर्ता को उपलब्ध कराते हैं।

3- जनसूचना अधिकारी का दायित्व है कि वह 30 दिन अथवा जीवन व स्वतंत्रता के मामले में 48 घण्टे के अन्दर (कुछ मामलों में 45 दिन तक) मांगी गई सूचना उपलब्ध कराए।

4- यदि जनसूचना अधिकारी आवेदन लेने से मना करता है, तय समय सीमा में सूचना नहीं उपलब्ध कराता है अथवा गलत या भ्रामक जानकारी देता है तो देरी के लिए 250 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से 25,000 तक का जुर्माना उसके वेतन में से काटा जा सकता है। साथ ही, उसे सूचना भी देनी होगी।

5- लोक सूचना अधिकारी को यह अधिकार नहीं है कि वह आपसे सूचना मांगने का कोई भी कारण पूछेगा।

6- सूचना मांगने के लिए आवेदन फीस देनी होगी, जिसके लिए केन्द्र सरकार ने आवेदन के साथ 10 रुपए की फीस तय की है। लेकिन कुछ राज्यों में यह अधिक है, जबकि बीपीएल कार्डधारकों को आवेदन शुल्क में छूट प्राप्त है।

7 – दस्तावेजों की प्रति लेने के लिए भी फीस देनी होगी। केन्द्र सरकार ने यह फीस 2 रुपए प्रति पृष्ठ रखी है, लेकिन कुछ राज्यों में यह अधिक है। अगर सूचना तय समय सीमा में नहीं उपलब्ध कराई गई है तो सूचना मुफ्त दी जायेगी।

8- यदि कोई लोक सूचना अधिकारी यह समझता है कि मांगी गई सूचना उसके विभाग से सम्बंधित नहीं है तो उसका कर्तव्य है कि उस आवेदन को पांच दिन के अन्दर सम्बंधित विभाग को भेजे और आवेदक को भी सूचित करे। ऐसी स्थिति में सूचना मिलने की समय सीमा 30 की जगह 35 दिन होगी।

9- लोक सूचना अधिकारी यदि आवेदन लेने से इंकार करता है अथवा परेशान करता है तो उसकी शिकायत सीधे सूचना आयोग से की जा सकती है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचनाओं को अस्वीकार करने, अपूर्ण, भ्रम में डालने वाली या गलत सूचना देने अथवा सूचना के लिए अधिक फीस मांगने के खिलाफ केन्द्रीय या राज्य सूचना आयोग के पास शिकायत कर सकते हैं।

10- जनसूचना अधिकारी कुछ मामलों में सूचना देने से मना कर सकता है। जिन मामलों से सम्बंधित सूचना नहीं दी जा सकती, उनका विवरण सूचना के अधिकार कानून की धारा 8 में दिया गया है। लेकिन यदि मांगी गई सूचना जनहित में है तो धारा 8 में मना की गई सूचना भी दी जा सकती है। खासकर वो सूचना जिसे संसद या विधानसभा को देने से मना नहीं किया जा सकता। उसे किसी आम आदमी को भी देने से मना नहीं किया जा सकता है।

11- यदि लोक सूचना अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर सूचना नहीं देते हैं या धारा 8 का गलत इस्तेमाल करते हुए सूचना देने से मना करते हैं, या फिर दी गई सूचना से सन्तुष्ट नहीं होने की स्थिति में 30 दिनों के भीतर सम्बंधित जनसूचना अधिकारी के वरिष्ठ अधिकारी यानि प्रथम अपील अधिकारी के समक्ष प्रथम अपील की जा सकती है।

12- यदि आप प्रथम अपील से भी सन्तुष्ट नहीं हैं तो दूसरी अपील 60 दिनों के भीतर केन्द्रीय या राज्य सूचना आयोग (जिससे सम्बंधित हो) के पास करनी होती है।

 

Knowledge

Post navigation

Previous Post: ★ गुरुनानक देव आये थे सामाजिक बुराई दूर करने , मनाई जा रही है 550वी जयंती :—–
Next Post: ★ हर महिला को जानना चाहिए , ये 7 योजनाएं

Related Posts

  • ★ कारगिल युद्ध : दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ी लड़ाई ★
    ★ कारगिल युद्ध : दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ी लड़ाई ★ Knowledge
  • आम के बारे में रोचक तथ्ये | जाने आम के प्रकार
    आम के बारे में रोचक तथ्ये | जाने आम के प्रकार Knowledge
  • SBI ऑनलाइन: भूल गए हैं पासवर्ड तो ऐसे करें री-सेट
    SBI ऑनलाइन: भूल गए हैं पासवर्ड तो ऐसे करें री-सेट Knowledge
  • पेन्ट करने का बिजनेस कैसे शुरू करें  | Paint Business Kaise Start kare
    पेन्ट करने का बिजनेस कैसे शुरू करें | Paint Business Kaise Start kare Knowledge
  • ★ तम्बाकू है जान लेवा :: आज और अभी छोड़ें :—-
    ★ तम्बाकू है जान लेवा :: आज और अभी छोड़ें :—- Knowledge
  • ★ क्या है UDYOG आधार ★ | MSME me Registration Kaise kare
    ★ क्या है UDYOG आधार ★ | MSME me Registration Kaise kare Knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • ★  रौशनी का त्यौहार  ::: दिवाली  ★
    ★ रौशनी का त्यौहार ::: दिवाली ★ Knowledge
  • ★ कन्हैया कुमार :— एक युवा  भाकपा नेता :–
    ★ कन्हैया कुमार :— एक युवा भाकपा नेता :– Biography
  • कैसे फैलता है खतरनाक जीका, क्या हैं लक्षण और उपचार …
    कैसे फैलता है खतरनाक जीका, क्या हैं लक्षण और उपचार … Health
  • रानी लक्ष्मीबाई जीवन परिचय  | jhansi ki rani ka biography in hindi
    रानी लक्ष्मीबाई जीवन परिचय | jhansi ki rani ka biography in hindi Knowledge
  • ★  Business Turnover क्या होता है? और इसकी गणना कैसे करें? ★
    ★ Business Turnover क्या होता है? और इसकी गणना कैसे करें? ★ Knowledge
  • फुट कोर्न क्या होता है कैसा इसे छुटकारा पाया जा सकता है ?
    फुट कोर्न क्या होता है कैसा इसे छुटकारा पाया जा सकता है ? Health
  • Theodor Adorno Quotes Quotes
  • ★ मुगल बादशाह औरंगजेब की कहानी ★
    ★ मुगल बादशाह औरंगजेब की कहानी ★ Biography

Powered by PressBook News WordPress theme