Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • Title: Master Indian Polity: State Public Service Commission (SPSC) for UPSC, State PCS, & SSC Uncategorized
  • Yoga Quotes On Hindi Uncategorized
  • ● आगरा के लाल किला : ताजमहल का पड़ोसी
    ● आगरा के लाल किला : ताजमहल का पड़ोसी History
  • हींग खाने के फायदे | जानिए हींग के गुड़ | Benefit of Eating Hing Health
  • Complete Guide to the Prime Minister of India: Polity Notes for SSC, Railway, State PCS & UPSC Uncategorized
  • फ़ूड इंस्पेक्टर कैसे बनें | Food Inspector kaise Bane
    फ़ूड इंस्पेक्टर कैसे बनें | Food Inspector kaise Bane Knowledge
  • Historical Background of Indian Constitution Part-1 Uncategorized
  • चेहरे और त्वचा पर दाग दब्बा हटाने के घरेलु उपाए
    चेहरे और त्वचा पर दाग दब्बा हटाने के घरेलु उपाए Home Remedies
आ गयी सर्दी, क्या है आप तैयार

आ गयी सर्दी, क्या है आप तैयार

Posted on December 6, 2019April 8, 2024 By admin

सेहतमंद त्वचा खूबसूरती का सबसे अनमोल तोहफा है, लेकिन इस सर्दी का क्या करें, जो त्वचा की खूबसूरती को छीन लेती है। पर इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं कि आप अपनी त्वचा के प्रति लापरवाह हो जाएं। जानें, ठंड में दमकती त्वचा के लिए क्या उपाय जरूरी हैं।

ताकि त्वचा रहे सेहतमंद : त्वचा को सुंदर और हेल्दी बनाने के लिए चेहरे की क्लीनिंग, मॉइश्चराइजिंग और स्क्रबिंग जरूरी है।  दिन भर की धूल और प्रदूषण के असर को खत्म करने के लिए त्वचा की सही तरह से सफाई करना जरूरी है।

इसके लिए दिन में दो बार किसी अच्छे मेडिकेटेड फेस वॉश से चेहरा साफ करें। मृत त्वचा को हटाने के लिए माइल्ड स्क्रब का इस्तेमाल करें, लेकिन हफ्ते में तीन बार से ज्यादा न करें। इन दिनों शुष्क हवा सबसे पहले त्वचा की नमी को नष्ट करती है। इससे त्वचा में खिंचाव और रूखापन पैदा हो जाता है। इसका असर आपके चेहरे पर ही नहीं शरीर के अन्य हिस्सों पर भी होता है। ऐसे में अपने चेहरे पर ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर पर ही किसी अच्छे बॉडी लोशन या मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें। यह त्वचा के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।

मुंहासों के लिए कुछ अलग : अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हैं, तो अपने चेहरे पर बार-बार हाथ न लगाएं। स्किन को ज्यादा रगड़ें भी नहीं। खासतौर से दानों और मुंहासे से तो बिल्कुल भी छेड़छाड़ न करें।  यदि आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा कोमल रहे, तो ज्यादा गरम पानी के बजाय गुनगुने पानी का प्रयोग करें। ज्यादा गर्म पानी से आपकी त्वचा रूखी हो सकती है।

होंठ रहें मुलायम : बदलते मौसम में होंठ फटने की शिकायत आम हो जाती है। ऐसे में आपको होंठों की देखभाल पर ध्यान देना भी जरूरी है। होंठों पर पेट्रोलियम जेली और ग्लिसरीन यूज करें। लिप बाम लगाना भी ठीक रहेगा।  इसके अलावा सोने से पहले होंठों पर मलाई या ऑलिव ऑयल लगाएं। होंठों के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।

पैरों की अनदेखी क्यों : सर्दियों में एड़ियां ज्यादा ड्राई हो जाती हैं। अगर प्रॉपर साफ-सफाई न की जाए, तो पैरों की खूबसूरती छिन जाती है। पैरों की सफाई डिटॉल मिले गुनगुने पानी से करें। मॉइस्चराइजर के प्रयोग के बाद भी यदि आपके हाथ-पैर की त्वचा खुश्क रहती है, तो आप मेनीक्योर और पेडीक्योर का सहारा ले सकती हैं।

इससे पैरों की सही प्रकार से सफाई हो जाती है। हमेशा कॉटन के मोजों का प्रयाग करें। गीले पैरों को सही प्रकार से साफ करने के बाद उनके सूखने के बाद ही जूते पहनें। नंगे पांव बिल्कुल न चलें। सप्ताह में एक दिन जूतों को कुछ देर धूप में रखें, जिससे उसमें मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाएं।

राइट डाइट : इस मौसम में फ्राइड और मीठी चीजें खाना अच्छा लगता है, लेकिन अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो रोस्टेड चीजे ज्यादा खाएं। फिश, डॉट सूप और ड्राई फ्रूट्स लें।

मौसमी सब्जियां, टमाटर, पालक, लहसुन, फलों में संतरा और पपीता सेहत के साथ त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है।  टमाटर में केरोटीन तत्व होता है, जो ब्लड को क्लीन करता है, वहीं पालक कैल्शियम देने के साथ हीमोग्लोबीन की मात्रा को बढ़ाती है। ग्रीन टी, लेमन जूस और हनी अच्छा विकल्प है।

घर का बना मॉइश्चराइजर : ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाकर चेहरे, नाक और होठों की मसाज करने से फायदा होता है। इससे ड्राई स्किन नम हो जाती है। यही नहीं, नाक के आस-पास की त्वचा नर्म होकर शाइन करने लगती है। स्किन की हाइजीन मेंटेन करने के लिए हॉट शावर लें। नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें।

Health

Post navigation

Previous Post: आतंकी हमलों से न डरा न झुका : छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन
Next Post: ये एग्जाम टिप्स , करेंगे 90%  फ़िक्स

Related Posts

  • ★ तुलसी : एक पौधा नही संजीवनी बूटी  | तुलसी पत्ते के गुण एवम फायदे व नुकसान
    ★ तुलसी : एक पौधा नही संजीवनी बूटी | तुलसी पत्ते के गुण एवम फायदे व नुकसान Health
  • गर्भवती महिला का भोजन चार्ट
    गर्भवती महिला का भोजन चार्ट Health
  • लौंग खाने के फायदे कैसे रखे कैसर से दूर | लौंग कैसे रखे बीमारी से दूर
    लौंग खाने के फायदे कैसे रखे कैसर से दूर | लौंग कैसे रखे बीमारी से दूर Health
  • दांतों में कीड़े (कैविटी) के लक्षण, कारण, इलाज, दवा
    दांतों में कीड़े (कैविटी) के लक्षण, कारण, इलाज, दवा Health
  • रोज़ ले 15 मिनट धूप, सेहत बनेगी भरपूर :
    रोज़ ले 15 मिनट धूप, सेहत बनेगी भरपूर : Health
  • घुटनो के दर्द को दूर करने के घरेलु नुस्के | Ghutno ke Dard ka Gharelu Illaz
    घुटनो के दर्द को दूर करने के घरेलु नुस्के | Ghutno ke Dard ka Gharelu Illaz Health

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • इन कानूनी तरीकों से ख़ाली करवा सकते है घर ,मकानमालिक किराएदार से ।
    इन कानूनी तरीकों से ख़ाली करवा सकते है घर ,मकानमालिक किराएदार से । Knowledge
  • महाराणा सांगा और बाबर के मध्य का युद्ध | ★  बाबर के हुकूमत की शुरुआत खानवा का युद्ध ★
    महाराणा सांगा और बाबर के मध्य का युद्ध | ★ बाबर के हुकूमत की शुरुआत खानवा का युद्ध ★ History
  • ये लक्षण दिखें तो तुरंत करा लें जांच, हो सकती है डायबिटीज
    ये लक्षण दिखें तो तुरंत करा लें जांच, हो सकती है डायबिटीज Health
  • Best Quotes of Gandhi Jee Life Quotes
  • ★ LIC पॉलिसी के लिए ऑनलाइन मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करें ★
    ★ LIC पॉलिसी के लिए ऑनलाइन मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करें ★ Knowledge
  • Discover Inspiring Lech Walesa Quotes Quotes
  • ● ट्रांसजेंडर्स से जुड़ें अधिकार | Transgender se jude rochak tathya
    ● ट्रांसजेंडर्स से जुड़ें अधिकार | Transgender se jude rochak tathya Knowledge
  • Discover Inspiring Sam Waterston Quotes Quotes

Powered by PressBook News WordPress theme