Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • जुए मारने के घरेलू उपाय | ju marne ke gharelu upay
    जुए मारने के घरेलू उपाय | ju marne ke gharelu upay Health
  • Discover Inspiring Frances Wright Quotes Quotes
  • Deng Xiaoping का जीवन परिचय | Deng Xiaoping Biography in Hindi
    Deng Xiaoping का जीवन परिचय | Deng Xiaoping Biography in Hindi Biography
  • द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े रोचक तथ्ये | Second World war News in hindi
    द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े रोचक तथ्ये | Second World war News in hindi History
  • ताजमहल से जुडी कुछ बाते जो आप नहीं जानते होंगे
    ताजमहल से जुडी कुछ बाते जो आप नहीं जानते होंगे History
  • हार्डवेयर की शॉप खोलें, कमाए मोटा मुनाफ़ा : Hardware Ka Shop Kaise Khole
    हार्डवेयर की शॉप खोलें, कमाए मोटा मुनाफ़ा : Hardware Ka Shop Kaise Khole Uncategorized
  • लखनऊ ::: जहाँ अदब से होती है नवाबगिरी
    लखनऊ ::: जहाँ अदब से होती है नवाबगिरी Tourist Place
  • मोमिन खान का व्यक्तिगत जीवन Biography
★ प्रम्बानन मंदिर : जहाँ विराजे साथ ही ब्रम्हा, विष्णु, महेश

★ प्रम्बानन मंदिर : जहाँ विराजे साथ ही ब्रम्हा, विष्णु, महेश

Posted on December 2, 2019April 8, 2024 By admin

विश्व में एकमात्र इंडोनेशिया ऐसा देश है जहां भारत कि संस्कृति और सनातन धर्म की झलक देखने को मिलती है। यहां हिंदू परंपराओं को काफी महत्व दिया जाता है। तभी यहां 20 हजार की करंसी में भी आपको गणेशजी की फोटो के दर्शन होते हैं। इसके साथ ही यहां कई भव्य व आकर्षक हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर भी हैं। भगवान शिव के मंदिर दुनियाभर में मौजूद हैं। जहां भगवान शिव के साथ-साथ कई देवी-देवताओं को अलग-अलग नामों से पूजा जाता है। भगवान शिव का ऐसा ही एक बहुत सुंदर और प्राचीन मंदिर इंडोनेशिया के जावा में है।

प्रम्बानन मंदिर: 10वीं शताब्दी में बना भगवान शिव का यह मंदिर प्रम्बानन मंदिर के नाम से जाना जाता है। जावा शहर से लगभग 17 कि.मी. की दूरी पर स्थित यह मंदिर बहुत सुंदर और प्राचीन है। द्वीप के मध्य में स्थित प्रम्बानन मंदिर त्रिदेव यानी भगवान शिव, विष्णु व ब्रह्माजी को समर्पित है। इस मंदिर को भी यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है। खास बात है कि यहां स्थापित त्रिदेवों के साथ ही उनके वाहनों के लिए भी अलग से मंदिर बनाकर, उनकी पूजा-अर्चना की जाती है।
भगवान ब्रह्मा के सामने हंस, भगवान विष्णु के लिए गरूड़ और भगवान शिव के लिए नन्दी का मंदिर बना हुआ है। इनके अलावा परिसर में और भी कई मंदिर बने हुए हैं।

शिव का मंदिर है बेहद ख़ास :  प्रम्बानन मंदिर स्थित शिव मंदिर बहुत बड़ा और सुंदर है। यह मंदिर तीनों देवों के मंदिरों में से मध्य में है। शिव मंदिर के अंदर चार कमरे हैं। जिनमें से एक में भगवान शिव की विशाल मूर्ति है, दूसरे में भगवान शिव के शिष्य अगस्त्य की मूर्ति है, तीसरे में माता पार्वती की और चौथे में भगवान गणेश की मूर्ति स्थित cara deposit slot via dana है। शिव मंदिर के उत्तर में भगवान विष्णु का और दक्षिण में भगवान ब्रह्मा का मंदिर है।

यहां रोरो जोंग्गरंग को पूजा जाता है देवी दुर्गा के रूप में :

इस मंदिर में भगवान शिव के साथ एक देवी की भी मूर्ति स्थापित है। उस मूर्ति को देवी दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। यहां पर देवी की स्थापना के पीछे एक कहानी है। कहा जाता है कि एक समय पर जावा का प्रबुबका नाम का एक दैत्य राजा था। उसकी एक बहुत ही सुंदर बेटी थी, जिसका नाम रोरो जोंग्गरंग था। बांडुंग बोन्दोवोसो नाम का एक व्यक्ति रोरो जोंग्गरंग से शादी करना चाहता था, लेकिन रोरो जोंग्गरंग ऐसा नहीं चाहती थी। बांडुंग बोन्दोवोसो के शादी के प्रस्ताव को मना slot करने के लिए रोरो जोंग्गरंग ने उसके आगे के शर्त रखी। शर्त यह थी कि बांडुंग बोन्दोवोसो को एक ही रात में एक हजार मूर्तियां बनानी थी। अगर वह ऐसा कर दे, तो ही रोरो जोंग्गरंग उससे शादी करेगी। शर्त को पूरा करने के लिए बांडुंग बोन्दोवोसो ने एक ही रात में 999 मूर्तियां बना दी और वह आखिरी मूर्ति बनाने जा रहा था। यह देखकर रोरो जोंग्गरंग ने पूरे शहर के चावल के खेतों में आग लगवा कर दिन के समान उजाला कर दिया। जिस बात से धोखा खा कर बांडुंग बोन्दोवोसो आखरी मूर्ति नहीं बना पाया और शर्त हार गया। जब बांडुंग बोन्दोवोसो को सच्चाई का पता चला, वह बहुत गुस्सा हो गया और उसने रोरो जोंग्गरंग को आखिरी मूर्ति बन जाने का श्राप दे दिया। प्रम्बानन मंदिर में रोरो जोंग्गरंग की उसी मूर्ति को देवी दुर्गा मान कर पूजा जाता है।

मंदिर की दीवारों पर है रामायण : प्रम्बानन मंदिर की सुंदरता और बनावट देखने लायक है। मंदिर की दीवारों पर हिंदू महाकाव्य रामायण के चित्र भी बने हुए हैं। ये चित्र रामायण की कहानी को दर्शाते हैं। मंदिर की दीवारों पर की हुई यह कलाकारी इस मंदिर को और भी सुंदर और आकर्षक बनाती है।

Tourist Place

Post navigation

Previous Post: Bodh Gaya Temple History in hindi बोध गया -जहाँ बुद्ध, भगवान बुद्ध हुए
Next Post: फास्ट फूड या जंक फूड के नुकसान | यंग इंडिया हो रहा है बीमार

Related Posts

  • फूलों के देश चले,  चलो गुलमर्ग चले
    फूलों के देश चले, चलो गुलमर्ग चले Tourist Place
  • अगर आप अंडमान जाना चाहते है तो इन जगह पर जरूर जाये ? Tourist Place
  • वह शक्‍तिपीठ जहां गिरे थे देवी सती के तीनों नेत्र, जानें इसका पूरा इतिहास
    वह शक्‍तिपीठ जहां गिरे थे देवी सती के तीनों नेत्र, जानें इसका पूरा इतिहास Tourist Place
  • गोआ मीन्स  लेट्स पार्टी | best place to visit in goa
    गोआ मीन्स लेट्स पार्टी | best place to visit in goa Tourist Place
  • गेंडा के बारे में रोचक जानकारी  Rhinoceros Facts in Hindi | एक सींग वाले गेंडे से
    गेंडा के बारे में रोचक जानकारी Rhinoceros Facts in Hindi | एक सींग वाले गेंडे से Knowledge
  • सुंदरियों के देश फिलीपींस के बारे में कुछ रोचक बातें जो शायद ही आपको पता हों
    सुंदरियों के देश फिलीपींस के बारे में कुछ रोचक बातें जो शायद ही आपको पता हों Interesting Story

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Light Test Uncategorized
  • Cell Test For All Exam Uncategorized
  • Rick Warren Quotes on Success Life Quotes
  • डेनमार्क देश के रोचक तथ्य और ऐतिहासिक जानकारी
    डेनमार्क देश के रोचक तथ्य और ऐतिहासिक जानकारी Interesting Story
  • ★ क्या है UDYOG आधार ★ | MSME me Registration Kaise kare
    ★ क्या है UDYOG आधार ★ | MSME me Registration Kaise kare Knowledge
  • भारत मे क्या है नागरिक बनने के लिए कानून :——-
    भारत मे क्या है नागरिक बनने के लिए कानून :——- Knowledge
  • PROPERTIES OF MATTER Uncategorized
  • शहीद राजगुरु की जीवनी
    शहीद राजगुरु की जीवनी Biography

Powered by PressBook News WordPress theme