जंक फ़ूड खाने से होने वाले नुकसान : Junk Food Khane ke Nuksan in Hindi

जंक फूडआमतौर पर विश्व भर में चिप्स, कैंडी जैसेअल्पाहारको कहा जाता है।बर्गर, पिज्जाजैसे तले-भुने फास्ट फूड को भी जंक फूड की संज्ञा दी जाती है तो कुछ समुदाय जाइरो, तको, फिश और चिप्स जैसे शास्त्रीय भोजनों को जंक फूड मानते हैं। इस श्रेणी में क्या-क्या आता है, ये कई बार सामाजिक दर्जे पर भी निर्भर करता है। उच्चवर्ग के लिए जंक फूड की सूची काफी लंबी होती है तो मध्यम वर्ग कई खाद्य पदार्थो को इससे बाहर रखते हैं। कुछ हद तक यह सही भी है, खासकर शास्त्रीय भोजन के मामले में। सदियों से पारंपरिक विधि से तैयार होने वाले ये खाद्य पदार्थ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

जंक फूड स्वास्थ्य के लिए अच्छा भोजन नहीं है, जिसे सभी बच्चों और किशोरों को अवश्य जानना चाहिए; क्योंकि वे आमतौर पर जंक फूड खाना पसंद करते हैं। निबंध प्रतियोगिता में जंक फूड पर निबंध दिया जाना एक सामान्य विषय है, जो बच्चों को जंक फूड के बारे में जागरुक करने के लिए दिया जाता है। हम यहाँ कुछ निबंध और जंक फूड पर सरल निबंध उपलब्ध करा रहे हैं; जिनमें से आप कोई भी जंक फूड पर निबंध अपनी जरुरत और आवश्यकता के अनुसार चुन सकते हैं।

जंक फूड स्वादिष्ट क्यों होते हैं

जंक फूड को बनाने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे की ये खाने में काफी स्वादिष्ट बन जाता हैं. लेकिन हम भूल जाते हैं कि जिन चीजों का इस्तेमाल इनको बनाने में किया गया है. वो हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक होती है. और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिलाई गई ये चीजें एक हानिकारक चीज का रूप ले लेती हैं. उदाहरण के लिए डबल हैमबर्गर खाना हर किसी को पसंद हैं. लेकिन जब आप इसका सेवन करते हैं, तो आप 942 कैलोरी का सेवन कर लेते हैं. यानी बेशक बर्गर खाने में स्वादिष्ट हो लेकिन हानिकारक फैट होने के कारण वो सेहत के लिए उतना ही खतरनाक है

Junk Food Ke Nuksan Kya hote hai ( जंक फूड के नुक्सान )

  • फास्ट फूड या जंक फूड के दुष्‍प्रभाव जाने बिना ही लोगों ने इसे अपने लिए विशेष खाद्य पदार्थ के रूप में चुन लिया है। आज जंक फूड सभी के जीवन का हिस्‍सा बन चुका है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि लोग अपनी व्‍यस्त जीवन शैली के कारण स्‍वस्‍थ भोजन के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। इसलिए वे जल्‍दी से जल्‍दी जो कुछ भी उपलब्‍ध होता है उसे अपने आहार के रूप में चुन लेते हैं। लेकिन जंक फूड आपके लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक मात्रा में जंक फूड का सेवन करने से हृदय रोग, मोटापा, मधुमेह, पेट के अल्‍सर जैसी गंभीर समस्‍याएं हो सकती हैं।
  • ज्यादा से ज्यादा फास्ट फूड का सेवन करने वाले लोगों में 80 फीसदी दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इस तरह के आहार में ज्यादा फैट होता है जो कोलेस्ट्रॉल के उच्च स्तर में भी योगदान देता है।
  • वसा से भरपूर खाद्य पदार्थ हृदय, रक्त वाहिकाओं, जिगर जैसे कई बीमारियों का कारण हैं। इससे तनाव भी बढ़ता है। कैफीन युक्त खाद्य पदार्थ (कॉफी, चाय, कोला और चॉकलेट), सफेद आटा, नमक, संतृप्त वसा, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ ये कुछ ऐसी चीजें है जो तनाव को बढ़ाने में मदद करती है।
  • फास्ट फूड या जंक फूड के नुकसान के नुकसान में एक नुकसान यह है कि फास्ट फूड से मिलने वाली अतिरिक्त कैलोरी वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है। यह आपको मोटापे की ओर ले जा सकती है।
  • मोटापा श्वास की समस्याओं के लिए आपके जोखिम को बढ़ाता है, जिसमें अस्थमा और सांस लेने में तकलीफ आदि शामिल है। आपने ध्यान दिया होगा कि जब आप सीढ़ियों पर चढ़ते हो या फिर एक्सरसाइज करते हो आपको सांस लेने में कठिनाई होती है।