Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • ★ गत्तों से बने डिब्बों का बिज़नेस स्टार्ट करें, कमाये ख़ूब मुनाफ़ा : Corrugated Box Manufacturing Ideas
    ★ गत्तों से बने डिब्बों का बिज़नेस स्टार्ट करें, कमाये ख़ूब मुनाफ़ा : Corrugated Box Manufacturing Ideas Uncategorized
  • Discover Inspiring John Adams Quotes Quotes
  • जापान के बारे में रोचक तथ्ये
    जापान के बारे में रोचक तथ्ये Knowledge
  • आ गयी सर्दी, क्या है आप तैयार
    आ गयी सर्दी, क्या है आप तैयार Health
  • “तुलसी फेसपैक तैयार करने के तरीके”
    “तुलसी फेसपैक तैयार करने के तरीके” Home Remedies
  • Biography of xi jinping in hindi | चीन में जिनपिंग जिंदगी भर बने रहेंगे राष्ट्रपति
    Biography of xi jinping in hindi | चीन में जिनपिंग जिंदगी भर बने रहेंगे राष्ट्रपति Biography
  • घर पर वैक्स कैसे करे
    घर पर वैक्स कैसे करे Home Remedies
  • National Disaster Management Uncategorized
Jamun Se Hone wale fayde : जामुन के बीज से डायबिटीज का इलाज कैसे करें?

Jamun Se Hone wale fayde : जामुन के बीज से डायबिटीज का इलाज कैसे करें?

Posted on March 25, 2019April 8, 2024 By admin


जामुन एक मौसमी फल है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही इसके कई औषधीय गुण भी हैं. जामुन अम्लीय प्रकृति का फल है पर यह स्वाद में मीठा होता है. जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है. जामुन में लगभग वे सभी जरूरी लवण पाए जाते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है.जामुन में खनिजों की मात्रा अधिक होती है। इसके बीज में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। जामुन में आयरन, विटामिन और फाइबर पाया जाता है। आइए जानते हैं कि जामुन मधुमेह के रोगियों के लिए कितना फायदेमंद है।

Benefits of Jamun for Diabetes in Hindi (मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन के फायदे )

मधुमेह के उपचार में जामुन एक पारंपरिक औषधि है। जामुन को मधुमेह के रोगी का ही फल कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी, क्योंकि इसकी गुठली, छाल, रस और गूदा सभी मधुमेह में बेहद फायदेमंद हैं। मौसम के अनुरूप जामुन का सेवन औषधि के रूप में खूब करना चाहिए।

टाइप 2 डायबिटीज़ में व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन का स्तर काफ़ी कम हो जाता है और वो ब्लड ग्लूकोज़ पर ठीक से काम नहीं कर पाता. ऐसा इसलिए क्योंकि या तो पैनक्रियाज़ (अग्न्याशय) में इंसुलिन का उत्पादन कम हो जाता है या तो इंसुलिन बहुत तेज़ी से घटने लगता है. जामुन के बीज इंसुलिन को स्रावित करने (निकालने) में मदद करते हैं या उसे कम होने से रोकते हैं.

मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन अमृत के समान है। इसके बीजों में विद्यमान जम्बोलिन शरीर में पहुंचकर भोजन के साथ ग्रहण किए गए स्टार्च को शुगर में नहीं बदलने देता जिससे रक्त में शुगर सामान्य से अधिक नहीं हो पाती। जामुन की गुठली के चूर्ण की दो−दो ग्राम मात्रा दिन में दो बार पानी के साथ कुछ दिनों तक लेने से रक्त में शुगर सामान्य स्तर पर आ जाता है। पेशाब में शक्कर जाने पर जामुन के बीज और गुड़मार की पत्ती का चूर्ण ठंडे जल के साथ लेना चाहिए।

आप जामुन को मधुमेह के उपाय के तौर पर कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?

हालांकि, जामुन जूस, चिप्स और फल के तौर पर उपलब्ध है, लेकिन चिकित्सकीय दृष्टि से देखा जाए तो इसका सही उपयोग पाउडर के रूप में किया जाना चाहिए. मैंगलोर में हुए अध्ययन में पाया गया कि हर दिन जामुन के बीज से बने पाउडर का 10 ग्राम सेवन करने से फ़ास्टिंग ब्लड ग्लूकोज़ कम करने में मदद मिलती है. जामुन के बीज से बना पाउडर आसानी से बाज़ार में मिल जाता है. आप 10 ग्राम की खुराक पाने के लिए इसके दो चम्मच इस्तेमाल कर सकते हैं.

आप ख़ुद भी अपने घर में जामुन के बीजों को धूप में सुखाकर उसका पाउडर बना सकते हैं.इसके अलावा आप जामुन का गूदा दूध के साथ मिलाकर उसका मिल्क शेक पी सकते हैं या उससे कोई मीठी चीज़ (डेसर्ट) बना सकते हैं.

Health

Post navigation

Previous Post: Why Holi is important for Hindu.. know interesting Facts.
Next Post: Fatty Liver me Kya Khaye Kya na Khaye | फैटी लीवर में क्या खाए क्या नहीं

Related Posts

  • एलोवेरा के त्वचा और बालों के अनेक फायदे  | एलोवेरा जूस : एक वंडर जूस
    एलोवेरा के त्वचा और बालों के अनेक फायदे | एलोवेरा जूस : एक वंडर जूस Health
  • प्रेगनेंसी मे पिये ये सुपर जूस
    प्रेगनेंसी मे पिये ये सुपर जूस Health
  • Disadvantage Of Drinking Too Much Milk: क्या बहुत ज्यादा दूध पीना से होने वाले नुकसानदेह है? जानिए इसकी सच्चाई Health
  • सूखी खांसी से राहत दिलाने के लिए  घरेलू उपये
    सूखी खांसी से राहत दिलाने के लिए घरेलू उपये Health
  • राइस ब्रान आयल खाद्यतेल मे नई क्रांति
    राइस ब्रान आयल खाद्यतेल मे नई क्रांति Health
  • क्या है डीटिंग के फायदे और नुकसान
    क्या है डीटिंग के फायदे और नुकसान Health

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • ★ सारस पक्षी से जुडी रोचक तथ्ये  ★
    ★ सारस पक्षी से जुडी रोचक तथ्ये ★ Knowledge
  • ★ जेम्स वॉट का जीवन परिचय ★
    ★ जेम्स वॉट का जीवन परिचय ★ Biography
  • Discover Inspiring Booker T. Washington Quotes Quotes
  • Inspiring Andy Warhol Quotes Quotes
  • जानिए कैसे अमरुद की पत्ती बालो को लम्बी करती है
    जानिए कैसे अमरुद की पत्ती बालो को लम्बी करती है Home Remedies
  • बाबा भीमराव अंबेडकर: संविधान के निर्माता
    बाबा भीमराव अंबेडकर: संविधान के निर्माता Biography
  • शहीद राजगुरु की जीवनी
    शहीद राजगुरु की जीवनी Biography
  • तुलसी की खेती करें :- तेल या बीज बेचे दोनों मे मुनाफ़ा :—
    तुलसी की खेती करें :- तेल या बीज बेचे दोनों मे मुनाफ़ा :— Uncategorized

Powered by PressBook News WordPress theme