Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • Discover Inspiring Frances Wright Quotes Quotes
  • अख़लाक़ मोहम्मद खान ‘ शहरयार ‘  का जीवन परिचय
    अख़लाक़ मोहम्मद खान ‘ शहरयार ‘ का जीवन परिचय Biography
  • ★  जापानी प्रधानमंत्री :— शिंजो आबे :—-
    ★ जापानी प्रधानमंत्री :— शिंजो आबे :—- Biography
  • ★ वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन की जीवनी ★
    ★ वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन की जीवनी ★ Biography
  • च्यांग काई शेक का  Biography in Hindi | chiang kai shek biography in hindi
    च्यांग काई शेक का Biography in Hindi | chiang kai shek biography in hindi Knowledge
  • Discover Inspiring Kofi Annan Quotes Quotes
  • ★ इस साल करें इनमें से कोई भी एक कोर्स, कैरियर बनाने मे लगाएंगे फ़ोर्स Knowledge
  • इन कानूनी तरीकों से ख़ाली करवा सकते है घर ,मकानमालिक किराएदार से ।
    इन कानूनी तरीकों से ख़ाली करवा सकते है घर ,मकानमालिक किराएदार से । Knowledge

डिजिटल सिग्नेचर क्या होता है | Digital Signature Certificate के लिए ऑनलाइन अप्लाई

Posted on October 3, 2019April 8, 2024 By admin

भारत में सभी सरकारी सेवायें ई-गवर्नेंस के माध्यम से प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है | जिससे लोगों का रुझान डिजिटल इण्डिया की तरफ बढ़े और सभी लोग इसमें भागीदारी कर सके | ई-गवर्नेंस द्वारा सरकारी योजनाओं और सेवाओं में लगने वाले समय को कम किया गया है| इससे जनता के धन और समय की बचत की जाती है | अब शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा भी डिजिटल हस्ताक्षर का प्रयोग किया जा रहा है| जिससे समय पर सरकारी काम संपन्न होने लगे है | इस पेज पर Digital signature (डिजिटल हस्ताक्षर) किसे कहते है ? डिजिटल सिग्नेचर कार्ड के लाभ, डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट ऑनलाइन के विषय में बताया जा रहा है |

● डिजिटल सिग्नेचर क्या है ●

डिजिटल सिग्नेचर आपके आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर और डिजिटल सिग्नेचर की सेवा प्रदान करने वाली संस्था के डाटा से मिला कर गणित और कंप्यूटर अल्गोरिथम की सहायता से तैयार किया गया एक ऐसा गोपनीय नंबर या कोड होता है | जिसे केवल आप ही जानते हैं | जब कभी भी आपको डिजिटल हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होगी | तो आप उस गोपनीय नंबर या कोड की सहायता से अपने Digital Signature कर सकते हैं | और क्यूंकि किसी भी अन्य व्यक्ति या व्यक्ति समूह को वह गोपनीय कोड या नंबर की जानकारी नहीं है | इसलिए कोई भी आपके डिजिटल सिग्नेचर की नक़ल नहीं कर सकता है |

● Digital Signature कैसे काम करता है –

लाइसेंस प्राप्त Certifying Authority (CA) डिजिटल सिग्‍नेचर जारी करते है। CA का अर्थ उस व्यक्ति से है, जिसे सेक्‍शन 24 के इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्‍ट, के तहत डिजिटल सिग्‍नेचर जारी करने के लिए लाइसेंस दिया गया है।

CA से DSC जारी होने के लिए एक दिन से एक सप्‍ताह तक टाइम लग सकता हैं।

हर प्रोवाइडर की फीस आम तौर पर भिन्न होती है, और वे एक या दो साल की वैलिडिटी के साथ जारी कीए जाते है।

● डिजिटल सिग्नेचर के प्रकार –

● डिजिटल सिग्नेचर के प्रमुख रूप से तीन प्रकार है-

● क्लास 1 –
इसके अंतर्गत डिजिटल सिग्नेचर करने वाले व्यक्ति की पहचान अथवा वैधता उसके ईमेल अकाउंट की सहायता से की जाती है |

● क्लास 2 –
इसके अंतर्गत डिजिटल सिग्नेचर की सुविधा प्रदान करने वाली संस्था यह सुनिश्चित करती है | आपके द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाली रिपोर्ट अथवा डॉक्यूमेंट सही है | और आप उसकी स्वीकृति दे रहे है | और इसके गलत पाए जाने की जिम्मेदारी आपकी होगी | इसे कोई भी आम व्यक्ति अथवा किसी बिज़नेस कंपनी द्वारा उपयोग किया जाता है |

● क्लास 3 –
इस तरह के डिजिटल सिग्नेचर सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय माना जाता है | क्योंकि इस तरह के ,डिजिटल सिग्नेचर प्रदान करने वाली संस्था द्वारा सीधे जारी किया जाता है | और इसे प्राप्त करने हेतु उपभोक्ता को व्यक्तिगत रूप से डिजिटल सिग्नेचर की सुविधा प्रदान करने वाली संस्था के समक्ष प्रस्तुत होना पड़ता है | बिना व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत हुए संस्था आपको यह सुविधा प्रदान नहीं करेगी | और आप इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे |

★ डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट क्या है :

डिजिटल सिग्नेचर एक सिग्‍नेचर का इलेक्ट्रॉनिक रूप हैI ठिक उसी प्रकार से जैसे किसी डॉक्‍यूमेंट को हाथ से किए गए सिग्‍नेचर प्रमाणित करते हैं, वैसे हि डिजिटल सिग्‍नेचर इलेक्‍ट्रॉनिक डॉक्‍यूमेंट को प्रमाणित करते हैं। इस सिग्नेचर को इलेक्ट्रॉनिक रूप से पहचान साबित करने के लिए, इंटरनेट पर सर्विसेस एक्सेस करने या डिजिटल डयॉक्‍यूमेंटस् पर डिजिटर साइन करने के लिए प्रस्तुत किया जा सकता है। Digital Signature Certificate (DSC) ऑनलाइन ट्रैन्ज़ैक्शन्ज़ मे हो रहे इनफॅार्मेशन एक्‍सचेंज को हाई लेवल सिक्योरिटी प्रोवाइड करता हैं।
DSC में यूजर की पहचान (नाम, पिन कोड, देश, ईमेल एड्रेस, सर्टिफिकेट जारी किए जाने की तारीख और प्रमाणित प्राधिकारी का नाम) के बारे में जानकारी शामिल होती है।

★ डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट की आवश्यकता कहां पर होती हैं?

● इनकम टैक्‍स रिटर्न के E-filling के लिए।

● कंपनी इनकॉर्पोशन के E-filling के लिए।

● चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, कंपनी सेक्रेटरी और कॉस्ट एकाउंटेंट द्वारा ई E-Attestation के लिए।

● गवर्नमेंट टेंडर के E-filling के लिए।

● ट्रेडमार्क और कॉपीराइट ऐप्‍लीकेशन के E-filling के लिए।

● एग्रीमेंट और कौन्‍ट्रैंक्‍ट के ई-साइनिंग के लिए।

★ डिजिटल सिग्नेचर कार्ड के लाभ

डिजिटल सिग्नेचर के द्वारा समय की बचत होती है |

डिजिटल सिग्नेचर प्रक्रिया पेपरलेस है, जिसमें कागज का प्रयोग नहीं किया जाता है |

डिजिटल सिग्नेचर के द्वारा भ्रष्टाचार में कमी हुई है |

इसके द्वारा सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते है |

Knowledge

Post navigation

Previous Post: ★ आधार कार्ड से ऑनलाइन मिल जाएगा डिजिटल लॉकर ★
Next Post: ओणम से जुड़े रोचक तथ्ये | Onam Festival in hindi

Related Posts

  • डॉ. राम मनोहर लोहिया की Biography  : समाजवादी लोहिया की जीवनी :
    डॉ. राम मनोहर लोहिया की Biography : समाजवादी लोहिया की जीवनी : Biography
  • भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़े तथ्‍य
    भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़े तथ्‍य Knowledge
  • गेंडा के बारे में रोचक जानकारी  Rhinoceros Facts in Hindi | एक सींग वाले गेंडे से
    गेंडा के बारे में रोचक जानकारी Rhinoceros Facts in Hindi | एक सींग वाले गेंडे से Knowledge
  • ★ प्रधान मंत्री मुद्रा योजना ★
    ★ प्रधान मंत्री मुद्रा योजना ★ Knowledge
  • aadhar card ko mutual fund se kaise link kare
    aadhar card ko mutual fund se kaise link kare Knowledge
  • IRCTC Agent बनने के अनेकों फायदे हैं जिनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार से है।
    IRCTC Agent बनने के अनेकों फायदे हैं जिनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार से है। Knowledge

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • National Commission for Scheduled Tribes (NCST): Complete Study Notes for UPSC, State PCS, SSC & Railway Uncategorized
  • अगर आप अंडमान जाना चाहते है तो इन जगह पर जरूर जाये ? Tourist Place
  • Discover Inspiring John Adams Quotes Quotes
  • National Parties in India Uncategorized
  • Top Ten Shayari of Rahat Indori Uncategorized
  • आम के बारे में रोचक तथ्ये | जाने आम के प्रकार
    आम के बारे में रोचक तथ्ये | जाने आम के प्रकार Knowledge
  • Health Tips: अपनी आंखों को न होने दें कमजोर, डाइट में शामिल करें ये चीजें Health
  • Discover Inspiring Francis Wright Quotes Quotes

Powered by PressBook News WordPress theme