Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • Discover Inspiring Fay Wray Quotes | Embrace Wisdom Today! Life Quotes
  • Special Provisions for Some States. Uncategorized
  • Amla Khane ke Fayde aur Nuksan | रोज एक आंवला खाने के फायदे
    Amla Khane ke Fayde aur Nuksan | रोज एक आंवला खाने के फायदे Health
  • च्यांग काई शेक का  Biography in Hindi | chiang kai shek biography in hindi
    च्यांग काई शेक का Biography in Hindi | chiang kai shek biography in hindi Knowledge
  • ताजमहल से जुडी कुछ बाते जो आप नहीं जानते होंगे
    ताजमहल से जुडी कुछ बाते जो आप नहीं जानते होंगे History
  • ★ किंगमेकर के. कामराज की जीवनी | K. Kamaraj Biography in Hindi
    ★ किंगमेकर के. कामराज की जीवनी | K. Kamaraj Biography in Hindi Biography
  • कलयुग के श्रीकृष्ण खाटू श्याम  के बारे में जाने
    कलयुग के श्रीकृष्ण खाटू श्याम के बारे में जाने Tourist Place
  • ★ उड़न परी :– पी. टी. ऊषा biography
    ★ उड़न परी :– पी. टी. ऊषा biography Biography
★ चौसा का युद्ध : मुग़लो का देश निकाला ★

★ चौसा का युद्ध : मुग़लो का देश निकाला ★

Posted on November 18, 2019January 20, 2021 By admin No Comments on ★ चौसा का युद्ध : मुग़लो का देश निकाला ★

चौसा का युद्ध 7 जून 1539 में लड़ा गया था | यह युद्ध शेरशाह और मुगल शासक हूमायूं के मध्य लड़ा गया था| इस युद्ध में शेरशाह ने हूमायूं को बुरी तरह पराजित किया था ।

चौसा का युद्ध मुग़ल बादशाह हुमायूँ और सूर साम्राज्य के संस्थापक शेरशाह के मध्य हुआ था। यह युद्ध वर्ष 1540 ई. में लड़ा गया था। इस युद्ध के परिणामस्वरूप हुमायूँ शेरशाह सूरी द्वारा पराजित हुआ। बिलग्राम का युद्ध जीतने के बाद शेरशाह ने हुमायूँ को भारत छोड़ने के लिए विवश कर दिया। उत्तर भारत में द्वितीय अफ़ग़ान साम्राज्य के संस्थापक शेरशाह द्वारा बाबर के चंदेरी अभियान के दौरान कहे गये ये शब्द अक्षरशः सत्य सिद्ध हुए कि- “अगर भाग्य ने मेरी सहायता की और सौभाग्य मेरा मित्र रहा, तो मै मुग़लों को सरलता से भारत से बाहर निकाला दूँगा।”

★ युद्ध होने का कारण :- हमायूँ  का प्रबलतम शत्रु शेर खाँ था. बंगाल में विजय के बाद हुमायूँ निश्चिंत होकर आराम फरमाने लगा. बंगाल में हुमायूँ को आराम करता देख शेर खाँ ने क्रमशः चुनार, बनारस, जौनपुर, कन्नौज, पटना, इत्यादि पर अधिकार कर लिया. इन घटनाओं ने हुमायूँ को विचलित कर दिया. मलेरिया के प्रकोप से हुमायूँ की सेना कमजोर पड़ गयी थी इसलिए हुमायूँ ने सेना की एक छोटी से टुकड़ी छोड़कर आगरा के लिए कूच कर गया. हमायूँ के वापस लौटने की सूचना पाकर शेर खाँ उर्फ़ शेरशाह ने मार्ग में ही हुमायूँ को घेरने का निश्चय किया. हुमायूँ ने वापसी में अनेक गलतियाँ कीं. सबसे पहले उसने अपनी सेना को दो भागों में बाँट दिया था. सेना की एक टुकड़ी दिलावर खाँ के अधीन मुंगेर (बिहार) पर आक्रमण करने को भेजी गई थी. सेना की दूसरी टुकड़ी के साथ हुमायूँ खुद आगे बढ़ा. हुमायूँ के सैन्य सलाहकारों ने उसे सलाह दिया था कि वह गंगा के उत्तरी किनारे से चलता हुआ जौनपुर पहुँचे और गंगा पार कर के शेरशाह/शेरखाँ पर हमला करे परन्तु उसने उन लोगों की बात नहीं मानी. वह गंगा पार कर दक्षिण मार्ग से ग्रैंड ट्रंक रोड से चला. यह मार्ग शेर खाँ के नियंत्रण में था. कर्मनासा नदी के किनारे चौसा नामक स्थान पर उसे शेरशाह के होने का पता चला. इसलिए वह नहीं पार कर शेरशाह पर आक्रमण करने को उतारू हो उठा, लेकिन यहाँ भी उसने लापरवाही बरती. उसने तत्काल शेर खाँ पर आक्रमण करने को उतारू हो उठा, लेकिन यहाँ भी उसने लापरवाही बरती. उसने तत्काल शेरशाह पर आक्रमण नहीं किया. वह तीन महीनों तक गंगा नदी के किनारे समय बरबाद करता रहा. शेर खाँ ने इस बीच उसे धोखे से शान्ति-वार्ता में उलझाए रखा और अपनी तैयारी करता रहा. वस्तुतः वह बरसात की प्रतीक्षा कर रहा था.

★ शेरशाह की थी धोखे की योजना :- वर्षा के शुरू होते ही शेर खाँ ने आक्रमण की योजना बनाई. हुमायूं का शिविर गंगा और कर्मनासा नदी के बीच एक नीची जगह पर था. अतः बरसात का पानी इसमें भर गया. मुगलों का तोपखाना नाकाम हो गया और सेना में अव्यवस्था व्याप्त गई. इसका लाभ उठा कर 25 जून, 1539 की रात्रि में शेरशाह ने मुग़ल छावनी पर अचानक धोखे से आक्रमण कर दिया. मुग़ल खेमे में खलबली मच गई. सैनिक प्राण बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गए. उनमें कुछ डूबे और कुछ अफगान सेनाओं के द्वारा मारे गए. हुमायूँ खुद भी अपनी जान बचाकर गंगा पार कर भाग गया. उसका परिवार खेमे में ही रह गया. हुमायूँ कुछ विश्वासी मुगलों की सहायता से आगरा पहुँच सका. हुमायूँ की पूरी सेना नष्ट हो गई.

★ युद्ध के परिणाम :-

● चौसा के युद्ध के बाद हुमायूँ का पतन तय हो गया. उसकी सेना नष्ट हो चुकी थी. उसके परिवार के कुछ सदस्य भी इस युद्ध में मारे गए.

● अफगानों की शक्ति और महत्त्वाकांक्षाएँ पुनः बढ़ गयीं. अब वे मुगलों को भगाकर आगरा पर अधिकार करने की योजनाएँ बनाने लगे.

● शेर खाँ ने अब शेरशाह की उपाधि धारण कर ली.

● शेरशाह ने अपने नाम का “खुतबा” पढ़वाया. सिक्के ढलवाये और फरमान जारी किए.

● उसने जलाल खाँ को भेजकर बंगाल पर अधिकार कर लिया और खुद बनारस, जौनपुर और लखनऊ होता हुआ कन्नौज जा पहुँचा.

 

History

Post navigation

Previous Post: ★ कारगिल युद्ध : दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ी लड़ाई ★
Next Post: वो कानून जो हर भारतीय को जनाना चाहिए :—–

Related Posts

  • ★ क़ुतुब मीनार का इतिहास और रोचक तथ्य ★
    ★ क़ुतुब मीनार का इतिहास और रोचक तथ्य ★ History
  • जटायू पार्क: राम के पक्षी दूत History
  • नानकिंग नरसंहार | जब जपानिये ने खून की नदी बहा दी
    नानकिंग नरसंहार | जब जपानिये ने खून की नदी बहा दी History
  • 23 मार्च : भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव शहीद दिवस
    23 मार्च : भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव शहीद दिवस History
  • ★ अकबर महान :- हारी हुई हुकूमत जीती | akbar biography in hindi
    ★ अकबर महान :- हारी हुई हुकूमत जीती | akbar biography in hindi Biography
  • प्राचीन रोम का इतिहास  | history of ancient  rome
    प्राचीन रोम का इतिहास | history of ancient rome History

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • ■ साहिर लुधयानवी का जीवन परिचय ■
    ■ साहिर लुधयानवी का जीवन परिचय ■ Biography
  • Discover Inspiring Francis Wright Quotes Quotes
  • झारखण्ड  मुक्ति  मोर्चा  कैसे बना | Jharkhand Mukti Morcha Kaise Bana
    झारखण्ड मुक्ति मोर्चा कैसे बना | Jharkhand Mukti Morcha Kaise Bana Knowledge
  • Kya hai Triple Talak :  जाने तीन तलाक़ के बारे में
    Kya hai Triple Talak : जाने तीन तलाक़ के बारे में Knowledge
  • Omg ये मेरा भारत: अनजाने अनसुने रोचक बातें Tourist Place
  • ★ क्यूबा देश से जुड़े रोचक तथ्य और अनोखी जानकारी ★
    ★ क्यूबा देश से जुड़े रोचक तथ्य और अनोखी जानकारी ★ Interesting Story
  • त्र्यंबकेश्‍वर में एक साथ करें ब्रह्मा, विष्‍णु, महेश के दर्शन
    त्र्यंबकेश्‍वर में एक साथ करें ब्रह्मा, विष्‍णु, महेश के दर्शन Tourist Place
  • कैफ़ी आज़मी का जीवन परिचय
    कैफ़ी आज़मी का जीवन परिचय Biography

Powered by PressBook News WordPress theme