Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • कामाख्या मंदिर का इतिहास : जाने रोचक तथ्ये
    कामाख्या मंदिर का इतिहास : जाने रोचक तथ्ये Tourist Place
  • Discover the Top Quotes of Jim Wallis Quotes
  • आम के बारे में रोचक तथ्ये | जाने आम के प्रकार
    आम के बारे में रोचक तथ्ये | जाने आम के प्रकार Knowledge
  • Top Quotes of Christine Baranski Quotes
  • Khali Pet Green Tea से होने वाले नुकसान जानिए क्या हो सकता है असर?
    Khali Pet Green Tea से होने वाले नुकसान जानिए क्या हो सकता है असर? Health
  • ★  Business Turnover क्या होता है? और इसकी गणना कैसे करें? ★
    ★ Business Turnover क्या होता है? और इसकी गणना कैसे करें? ★ Knowledge
  • “तुलसी फेसपैक तैयार करने के तरीके”
    “तुलसी फेसपैक तैयार करने के तरीके” Home Remedies
  • Indian Polity: Union Territories (UTs) – A Complete Guide for Competitive Exams Uncategorized

अगर आप अंडमान जाना चाहते है तो इन जगह पर जरूर जाये ?

Posted on February 28, 2019April 8, 2024 By admin

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, भारत के मुख्य भूगोल के पूर्व में स्थित बंगाल की खाड़ी में शानदार अलगाव में तैरते हैं।इन द्वीपों में आजादी से लड़ने वाले दिनों का ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान है सेलुलर जेल, रॉस द्वीप, वाइपर आइलैंड, हॉप्टाउन और माउंट हेरिएट अंडमान और निकोबार द्वीप समूह । अनेक छोटे-छोटे द्वीपो और कई पर्यटन आकर्षणों से घिरा अंडमान, दुनिया का सबसे पसंदीदा हनीमून और छुट्टियां बिताने का स्थान है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहां ठहरें?

इस केंद्रशासित प्रदेश में सितारा और गैर-सितारा श्रेणी के कई होटल हैं। जो इस द्वीपों पर आने वाले पर्यटकों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराते हैं। इसके अलावा यहां रिजॉर्ट्स, रेस्त्रां और कैफे हैं, जो सभी तरह के यात्रियों की जरूरतों को पूरा करते हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लोकप्रिय होटलों में अंडमान टील हाउस, हवाबिल नेस्ट, टर्टल रिजॉर्ट आदि शामिल है।

डिनर के लिए प्रसिद्ध स्थान

चूंकि, अंडमान और निकोबार एक द्वीपीय इलाका है, केकड़ा, मछली, समुद्री झींगे और झींगों के लिए तो प्रसिद्ध है ही। इसके अलावा यहां भारत और चीन का शाकाहारी और मांसाहारी आहार भी यहां उपलब्ध है। इन द्वीपों के प्रसिद्ध रेस्त्रां मुंह में पानी ला देने वाली कॉन्टीनेंटल पकवान भी परोसते हैं। अंडमान और निकोबार में स्वाद तलाशने के लिए, कुछ लोकप्रिय रेस्त्रां में जाना होगा, जिनका जिक्र नीचे दिया गया हैः

मैंडलय रेस्त्रां और निको बारः भारतीय, चीनी और कॉन्टीनेंटल पकवान।
वाइल्ड ग्रास रेस्त्रां एंड बारः सी फूड
विश्रांतिः भारतीय, कॉन्टीनेंटल और चीनी पकवान
कॉर्बीन्ज डिलाइट रेस्त्रां एंड बारः उत्तर भारतीय, कॉन्टीनेंटल और चीनी पकवान।

अंडमान निकोबार में देखने लायक जगहें:-

इस द्वीप के प्रमुख आकर्षणों में पक्षी और फूल प्रमुख आकर्षण है, जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। निकोबार के मनोरम दृश्यों में विविधता लिए समुद्री तट भी शामिल है। कोई भी व्यक्ति यहां आकर इस द्वीप की शांत प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकता है।

 

लंबा द्वीप:-अंडमान में मनोरम दृश्य देखने वालों के लिए लंबा द्वीप या लॉन्ग आइलैंड सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। पर्यटक इस जगह पर इस इलाके में पाई जाने वाली डॉल्फिन देखने जुटते हैं। लालाजी बे पर रेतीला समुद्री तट भी लॉन्ग आइलैंड पर एक महत्वपूर्ण जगह है।

सेलुलर जेल:-अंडमान वह जगह है, जहां ब्रिटिश काल में दोषियों को सलाखों के पीछे रखा जाता था। इस वजह से सेलुलर जेल में महान इतिहास सिमटा हुआ है। इस वजह से पर्यटकों के साथ ही उत्साही लोग भी सेलुलर जेल देखने जाते हैं। ताकि उन प्रताड़नाओं का साक्षी बन सके, जिनका सामना हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने किया था।

महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क: अंडमान के मनोरम दृश्यों में शामिल है- इंदिरा गांधी मरीन नेशनल पार्क। यह नेशनल पार्क वांडूर में है। यह खुले समुद्र और संकरी खाड़ी के साथ ही 15 द्वीपों से मिलकर बना है। पर्यटक इस जगह आते हैं दुर्लभ मूंगों की खूबसूरती देखने और अंडमान के समुद्री जीवों की आकर्षक जिंदगी देखने। स्कूबा डाइविंग और स्नोर्कलिंग भी यहां की जा सकती है। इससे यह नेशनल पार्क अंडमान के मनोरम दृश्यों का स्थायी भाव बन चुका है।

एंथ्रोपोलॉजिकल म्युजियम:-एंथ्रोपोलॉजिकल म्युजियम या मानवशास्त्रीय संग्रहालय में अंडमान की आदि युग के जीवन के अवशेष मिलते हैं। इस वजह से हम अंडमान की अलग-अलग आदिम जातियों की कलाकृतियां, बर्तन, कपड़े, मूर्तियां आदि मिलती है। 

इंदिरा पॉइंट:-निकोबार द्वीप भारत के सबसे ज्यादा पसंदीदा पर्यटन केंद्रों में से एक है। यह जगह मनोरम खूबसूरती और काव्यात्मक सुंदरता से भरी हुई है। यहां के कुछ पर्यटन केंद्र खासे लोकप्रिय हैं, जहां सालभर पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। इन जगहों में इंदिरा पॉइंट भी शामिल है, जहां लोग बार-बार जाना पसंद करते हैं।इंदिरा पॉइंट एक विशाल लाइटहाउस है। आसमान में छूती इसकी इमारत सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच समुद्री तट प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करते हैं। इस समुद्र तटीय इलाके में आपको बिना प्रदूषण वाले वातावरण में कुछ वक्त बिताने का न्योता मिलता है।

कार निकोबार :-बंगाल की खाड़ी के दिल में स्थित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई छोटे-छोटे द्वीप आते हैं। हाल ही में यह जगह बड़े पर्यटन केंद्र के तौर पर उभरा है। बड़ी संख्या में दुनियाभर से पर्यटक हर साल यहां पहुंच रहे हैं। इस द्वीप के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है कार निकोबार। मूल रूप से यह निकोबार द्वीप समूह का मुख्यालय है। कोई भी व्यक्ति कार निकोबार द्वीप पर प्रकृति की गोद में अपनी छुट्टियां खुशी के साथ बिता सकता है। यह उर्वर जमीन नारियल पेड़ों से ढंका हुआ है। यहां तक कि दहाड़ता समुद्री पानी भी पर्यटकों के दिमाग पर हावी रहता है। प्रकृति की रहस्यमय सुंदरता को निकोबार जिले के कार निकोबार द्वीप पर ज्यादा करीब से अनुभव किया जा सकता है।

कटचाल :-निकोबार में ऐसे असंख्य स्थान है, जहां आपको उत्कृष्ट स्तर की प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। ज्यादातर पर्यटन केंद्र एक-से होते हैं। वहां खूबसूरत समुद्र तट होता है और समृद्ध वनस्पति व वन्यजीवों का बसेरा। लेकिन कटचाल द्वीप की खूबसूरती अतुलनीय है।कटचाल को पहले तिहन्यू के तौर पर जाना जाता था। यह 174.4 वर्ग किलोमीटर में फैला है। निकोबार का कटचाल द्वीप केंद्रशासित प्रदेश के 572 द्वीपों में से एक है। बेमिसाल खूबसूरती की वजह से, यह द्वीप दुनियाभर के पर्यटकों में खासा लोकप्रिय है।

ग्रेट निकोबार द्वीप:-अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एक केंद्रशासित प्रदेश है। इसमें कई खूबसूरत समुद्री तट हैं। इन्हें अलग-अलग द्वीपों के तौर पर जाना जाता है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई द्वीप आते हैं। इनमें ही एक है- ग्रेट निकोबार द्वीप। पर्यटक बड़ी संख्या में इस जगह पर पहुंचते हैं। दुनिया के अलग-अलग कोनों से हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। उनका उद्देश्य यही होता है कि ग्रेट निकोबार की अनदेखी प्राकृतिक सुंदरता को निहारना।गलाथिया के पास स्थित समुद्री तट कछुओं के लिए एक खुशनुमा जगह है। इन कछुओं को गेंट लेदर बैक टर्टल कहा जाता है।

रोज द्वीप:यह द्वीप ब्रिटिश वास्तुशिल्प के खंडहरों के लिए प्रसिद्घ है. रोज द्वीप 200 एकड़ में फैला हुआ है. फिनिक्स उपसागर से नाव के माध्यम से चंद मिनटों में रोज द्वीप पहुंचा जा सकता है. सुबह के समय यह द्वीप पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है.

बैरन द्वीप का ज्वालामुखी:यहां भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है. यह द्वीप लगभग 3 किलोमीटर में फैला है. यहां का ज्वालामुखी 28 मई, 2005 में फटा था. तब से अब तक इस से लावा निकल रहा है. बैरन द्वीप पर आग का लावा उगल रहा ज्वालामुखी देख कर पर्यटक बहुत अचंभित होते हैं.

डिगलीपुर:यह स्थान संतरों, चावलों और समुद्री जीवन के लिए प्रसिद्घ है. यहां का सैडल पीक आसपास के द्वीपों से सब से ऊंचा पौइंट है, जो 732 मीटर ऊंचा है. अंडमान की एकमात्र नदी कलपोंग यहां से बहती है.

वाइपर द्वीप:यहां किसी जमाने में गुलाम भारत से लाए गए बंदियों को पोर्ट ब्लेयर के पास वाइपर द्वीप पर उतारा जाता था. अब यह पिकनिक स्थल के रूप में विकसित हो चुका है. यहां आज भी अंगरेजी शासन के दौरान बने टूटेफूटे फांसी के फंदे निर्मम अतीत के साक्षी बने खड़े हैं. यहीं पर शेर अली को भी फांसी दी गई थी, जिस ने 1872 में भारत के गवर्नर जनरल लौर्ड मेयो की हत्या की थी.

रैडस्किन द्वीप:आइलैंड टूरिज्म फैस्टिवल यहां मनाया जाने वाला मुख्य उत्सव है. अंडमाननिकोबार प्रशासन की आरे से आयोजित यह उत्सव हर साल 30 दिसंबर को शुरू हो कर 15 जनवरी तक चलता है. इस उत्सव के अंतर्गत प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होती हैं. इस उत्सव में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के अलावा स्थानीय जनजातीय कलाकारों की भी भरपूर भागीदारी होती है.अंडमान और निकोबार प्रशासन साल भर पर्यटकों का दिल खोल कर स्वागत करता है. पूरे राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख साधन टूरिज्म ही है. पूरा साल देश और विदेश से लाखों पर्यटक छुट्टियां बिताने यहां आते हैं.

कार्बिन कोव्स समुद्र तट:हरे भरे वृक्षों से घिरा यह समुद्र तट एक मनोरम स्थान है. यहां समुद्र में डुबकी लगा कर पानी के नीचे की दुनिया का अवलोकन किया जा सकता है. यहां से सूर्यास्त का अद्भुत नजारा काफी आकर्षक प्रतीत होता है. यह बीच अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए लोकप्रिय है.

हैवलौक द्वीप:यहां के स्वच्छ निर्मल पानी का सौंदर्य सैलानियों का मन मोह लेता है. इन द्वीपों में कई बार तैरती हुई डौल्फिनों के झुंड देखे जा सकते हैं. शीशे की तरह साफ पानी के नीचे जलीय पौधे व रंगीन मछलियों को तैरते देख कर पर्यटक अपनी बाहरी दुनिया को भूल जाते हैं.

चाथम आरा मशीन:-चाथम आरा मिल अंडमान के चाथम द्वीप में स्थित देखा है। यह 1883 में निर्माण कार्यों के लिए स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ स्थापित किया गया था और यह आरा मिल एशिया का सबसे बड़ा आरा मिल के रूप में भी जाना जाता है। यह मिल वन विभाग संग्रहालय का भी घर है जहां लकड़ी का काम किया जाता है।

वंतूर बीच:-वंदूर बीच अंडमान के लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है जो पोर्ट ब्लेयर के पूर्व में लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह समुद्र तट चित्र के लिए और एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। यह खूबसूरत समुद्र तट रंगीन कोरल को देखने और तैराकी का आनंद लेने के लिए आदर्श है। शांत और साफ नीले पानी के साथ, समुद्र तट पर समय बिताने के लिए सुखद माहौल प्रदान करता है। यात्रियों की सुविधा के लिए कपडे बदलने के कमरे और बेंच बनाए गए हैं।

बाराटांग द्वीप:-बाराटांग द्वीप पोर्ट ब्लेयर से १०० की.मि. की दुरी पर एक द्वीप है जो की दक्षिण और मध्य अंडमान के बीच में स्थित द्वीप खूबसूरत समुद्र तट, मैंग्रोव क्रीक, मिट्टी-ज्वालामुखी और चूना पत्थर की गुफाएं (लाइम स्टोन केव ) के लिए प्रशिद्ध है। रंगत, मायाबंदर और डिगलीपुर जाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला अंडमान ट्रंक रोड के माध्यम से इस द्वीप में पंहुचा जा सकता है। चूना पत्थर जाने के लिए उचित स्थानीय मार्गदर्शन और वन विभाग की अनुमति की आवश्यकता पड़ती है।

Tourist Place

Post navigation

Previous Post: जानिए केरल का इतिहास ,पर्यटन , भोजन और संस्कृति
Next Post: Top Beautiful beach in goa.गोवा के शानदार BEACH जहाँ आप को जरूर जाना चाहिए

Related Posts

  • Bodh Gaya Temple History in hindi बोध गया -जहाँ बुद्ध, भगवान बुद्ध हुए
    Bodh Gaya Temple History in hindi बोध गया -जहाँ बुद्ध, भगवान बुद्ध हुए Tourist Place
  • भारत के वेनिस कहे जाने वाला शहर
    भारत के वेनिस कहे जाने वाला शहर Tourist Place
  • मिडिल ईस्ट का ‘पेरिस’ दुबई
    मिडिल ईस्ट का ‘पेरिस’ दुबई Tourist Place
  • अमरावती शैली की कला शैली
    अमरावती शैली की कला शैली History
  • Places to go for Honeymoon in North East India
    Places to go for Honeymoon in North East India Tourist Place
  • दिल्ली: दिल वालों का शहर | Delhi me Ghumne ki Jagah
    दिल्ली: दिल वालों का शहर | Delhi me Ghumne ki Jagah Tourist Place

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • अमेरिका मे राष्ट्रपति चुनाव :जानें क्या है प्रणाली
    अमेरिका मे राष्ट्रपति चुनाव :जानें क्या है प्रणाली Knowledge
  • Unlock Wisdom: Best Aeschylus Quotes! Quotes
  • ★ रेडियो तरंग के खोजकर्ता मारकोनी का जीवन परिचय  ★
    ★ रेडियो तरंग के खोजकर्ता मारकोनी का जीवन परिचय ★ Biography
  • रास बिहारी बोस: क्रान्तिकारी बंगाली
    रास बिहारी बोस: क्रान्तिकारी बंगाली Biography
  • Discover Inspiring Walter Bagehot Quotes Quotes
  • Chemical Reaction and Chemical Bond 4 Chemical Reaction and Chemical Bond 4 Uncategorized
  • ★ सुपर फास्ट ऐड फ्री वेब ब्राउज़र डाउनलोड करें ★
    ★ सुपर फास्ट ऐड फ्री वेब ब्राउज़र डाउनलोड करें ★ Knowledge
  • खोलें पतंजलि गारमेंट्स स्टोर : कमाए लाखों का मुनाफ़ा :—-
    खोलें पतंजलि गारमेंट्स स्टोर : कमाए लाखों का मुनाफ़ा :—- Uncategorized

Powered by PressBook News WordPress theme