Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • ★ क़ुतुब मीनार का इतिहास और रोचक तथ्य ★
    ★ क़ुतुब मीनार का इतिहास और रोचक तथ्य ★ History
  • Top Quotes of Jim Barksdale Quotes
  • ● ट्रांसजेंडर्स से जुड़ें अधिकार | Transgender se jude rochak tathya
    ● ट्रांसजेंडर्स से जुड़ें अधिकार | Transgender se jude rochak tathya Knowledge
  • ★ अकबर महान :- हारी हुई हुकूमत जीती | akbar biography in hindi
    ★ अकबर महान :- हारी हुई हुकूमत जीती | akbar biography in hindi Biography
  • Unlock Wisdom: Top Mahmoud Ahmadinejad Quotes! Quotes
  • Discover Dennis Weaver’s Inspiring Quotes Quotes
  • Special Provision for Linguistic Minorities Uncategorized
  • Discover Inspiring Diane Ackerman Quotes Quotes
Amla Khane ke Fayde | आंवला के फायदे, गुण, लाभ

Amla Khane ke Fayde | आंवला के फायदे, गुण, लाभ

Posted on March 17, 2019April 8, 2024 By admin

आंवला प्रकृति की ओर से हमें दिया गया एक तोहफा है, जो बहुत गुणकारी है. आंवला में सबसे अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है, इसे खाने से आँखों की रोशनी बढती है, बालों का झड़ना (Balo Ko Jhadne Se Rokne Ke Upay) बंद होता है. आयुर्वेद की दुनिया में आंवला का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जिसे बहुत सी बीमारी को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है. आमला में मौजूद तत्व पेट में होने वाली गैस, एसिड की परेशानी दूर करते है, इसके खाने से दिमाग तेज होता है, दिल व फेफड़े मजबूत होते है, स्किन की परेशानी दूर होती है, शरीर से विषेले पदार्थ निकल जाते है, बालों को बढ़ाने आदि मे यह बहुत लाभकारी है. इसके अलावा भी आंवला के बहुत से फायदे होते है.

Amla Khane ke Fayde | आंवला के फायदे

आंवला बेशक छोटा-सा फल है, लेकिन गुणों के मामले में इसकी कोई तुलना नहीं है। लगभग हर घर में प्रयोग होने वाला यह फल कई मामलों में गुणकारी है। फिर चाहे आप इसका जूस पिएं या फिर औषधी के तौर पर प्रयोग करें, हर लिहाज से यह फायदेमंद है।

आंवले का जूस अगर आप सुबह उठकर पीते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत अच्छा बन जायेगा। आंवले के जूस में विटामिन सी और आयरन बहुत ही अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। हर व्यक्ति को प्रतिदिन 50 मिली ग्राम विटामिन सी की आवश्यकता होती हैं, जिसे आप आंवला खा कर या फिर इसका जूस पी कर पूरा कर सकते हैं।

आंवला हम भारतीय लोगों के लिए सदियों से ख़ास है| इसमें अद्भुत गुण पाए जाते हैं और यह हमारे शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करता है| आंवला त्वचा और बालों के लिए बेहद लाभदायक होता है| शायद बालों के लिए बेहद असरदार होने के कारण ही हर हर्बल हेयर ऑयल और शैम्पू में आंवले का प्रयोग होता है| चेहरे की त्वचा को स्वस्थ बनाने और शरीर को पोषण देने वाले ज्यादातर हर्बल टॉनिकों में भी आंवले का इस्तेमाल आंवले के शक्तिशाली गुणों के कारण ही होता है|

आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत है और हम सभी जानते हैं कि विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है| विटामिन सी फ्री रेडिकल्स के कारण उप्तन्न होने वाले नकारात्मक प्रभावों को ख़त्म करता है और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर करके उन्हें स्वस्थ बनाता है| यह लिवर को डीटोक्सिफाय करता है और ब्लड टोक्सिन्स को भी दूर करता है| विटामिन सी नयी कोशिकाओं का निर्माण करता है और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को पुनर्जीवित करके उम्र के बढ़ने की प्रक्रिया की दर को धीमा करता है|

  • आंवला जूस का सेवन करने से हमारा ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है| ब्लड प्रेशर के साथ-साथ यह जूस कोलेस्ट्रोल के स्तर को भी नियंत्रित रखने में सहायक है|
  • अगर हम नियमित रूप से आंवला जूस का सेवन करें तो हमारा श्वसन तंत्र मजबूत बनता है|
  • आंवला स्वरस का सेवन करने से शरीर में रक्त का प्रवाह भी सुचारू रूप से होता है|
  • आंवला जूस हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर हमें कफ, कोल्ड, फीवर, सर-दर्द, और अन्य बीमारियों से बचाता है| यह हमारे शरीर को कई तरह के संक्रमणों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है|
  • आंवले का जूस लिवर, ब्रेन, और फेफड़ों को मजबूत बनाता है| इसे पीने से पाचन की क्रिया अच्छी तरह होती है और शरीर में ठंडक भी बनी रहती है|
  • आंवले का जूस दिल की बीमारियों को भी दूर भगाता है| इसका सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा घटता है|
  • आंवले के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर से टोक्सिन्स बाहर निकलते हैं, ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है, भूख बढती है और खाना सही तरह पच जाता है| इसलिए वजन भी नियंत्रित होता है और शरीर उर्जावान बना रहता है|
  • आंवले का जूस शारीरिक ही नहीं दिमागी क्षमता को भी बढाता है| यह आँखों की रौशनी बढ़ाने और आँखों को स्वस्थ बनाने में भी सहायक है|

आंवला जूस एक बेमिसाल ब्यूटी टॉनिक है जिसके सेवन से हमारी त्वचा को बहुत अच्छा पोषण मिलता है| यह रक्त को शुद्ध करता है, इसलिए इसके सेवन से त्वचा हमेशा चमकती-दमकती रहती है| त्वचा को इतना अच्छा पोषण मिलता है कि हम अपनी असली उम्र से 10 साल कम तक भी दिखने लगते हैं| अगर आंवले के साथ नीम का भी प्रयोग किया जाए तो कील-मुहांसों का जड़ से नाश किया जा सकता है| इससे त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे भी दूर होते हैं|

सिर्फ त्वचा ही नहीं, बालों के लिए भी आंवले का जूस किसी मैजिकल पोशन से कम नहीं है| इसके सेवन से बाल जड़ से मजबूत होते हैं, चमकदार दिखते हैं, साथ-ही-साथ घने और काले भी बनते हैं| यह बालों को असमय सफ़ेद होने से बचाता है और जड़ो को पोषण देकर बालों को झड़ने से भी बचाता है|

Health

Post navigation

Previous Post: न्यूज़ीलैंड की मस्ज़िद मे आतंकी हमला, बाल बाल बचे बांग्लादेशी क्रिकेटर्स
Next Post: Why Holi is important for Hindu.. know interesting Facts.

Related Posts

  • शरीर के कमजोरी कैसे दूर और कैसे ताकत बाढ़िये
    शरीर के कमजोरी कैसे दूर और कैसे ताकत बाढ़िये Health
  • प्रोटीन के श्रोत इसके फायदे और नुकसान
    प्रोटीन के श्रोत इसके फायदे और नुकसान Health
  • क्या है डीटिंग के फायदे और नुकसान
    क्या है डीटिंग के फायदे और नुकसान Health
  • जानिए डेंगू के लक्षण | कैसे डेंगू के बुखार से बचे | Dengu ke Kya Symptom Hota hai
    जानिए डेंगू के लक्षण | कैसे डेंगू के बुखार से बचे | Dengu ke Kya Symptom Hota hai Health
  • बुखार में केले खाने के फायदे और नुक्सान
    बुखार में केले खाने के फायदे और नुक्सान Health
  • पीरियड्स मे घबराए नही,बस रखे अपना ख़्याल :
    पीरियड्स मे घबराए नही,बस रखे अपना ख़्याल : Health

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Amla Khane ke Fayde aur Nuksan | रोज एक आंवला खाने के फायदे
    Amla Khane ke Fayde aur Nuksan | रोज एक आंवला खाने के फायदे Health
  • Discover Inspiring Henry B. Adams Quotes Quotes
  • Discover Inspiring Bill Watterson Quotes Uncategorized
  • वह शक्‍तिपीठ जहां गिरे थे देवी सती के तीनों नेत्र, जानें इसका पूरा इतिहास
    वह शक्‍तिपीठ जहां गिरे थे देवी सती के तीनों नेत्र, जानें इसका पूरा इतिहास Tourist Place
  • ◆ क्या होता है 4K वीडियो ◆
    ◆ क्या होता है 4K वीडियो ◆ Knowledge
  • ● हैदराबाद के नवाबी सांसद : असदुद्दीन ओवैसी
    ● हैदराबाद के नवाबी सांसद : असदुद्दीन ओवैसी Biography
  • Best Quotes of M K Gandhi Life Quotes
  • Discover Inspiring William Arthur Ward Quotes Quotes

Powered by PressBook News WordPress theme