Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • चलो चले डिज़्नी लैंड :– हॉन्ग कॉन्ग :
    चलो चले डिज़्नी लैंड :– हॉन्ग कॉन्ग : Tourist Place
  • Jamun Se Hone wale fayde : जामुन के बीज से डायबिटीज का इलाज कैसे करें?
    Jamun Se Hone wale fayde : जामुन के बीज से डायबिटीज का इलाज कैसे करें? Health
  • Discover Inspiring Evelyn Waugh Quotes Quotes
  • Discover Inspiring Steve Wozniak Quotes Quotes
  • Disadvantage Of Drinking Too Much Milk: क्या बहुत ज्यादा दूध पीना से होने वाले नुकसानदेह है? जानिए इसकी सच्चाई Health
  • Discover Gene Ween’s Wit Quotes
  • Inspiring Ralph Abernathy Quotes: Wisdom in 60 Characters Quotes
  • Discover Inspiring Isabelle Adjani Quotes Quotes
अंतिम मुग़ल : बहादुर शाह ज़फ़र

अंतिम मुग़ल : बहादुर शाह ज़फ़र

Posted on May 16, 2019January 19, 2021 By admin No Comments on अंतिम मुग़ल : बहादुर शाह ज़फ़र

24 अक्टूबर, 1775 के दिन आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह, ज़फ़र का जन्म दिल्ली में हुआ था उनके पिता अकबर शाह थे और उसकी माँ लालबाई थी।। उनका नाम अबू जफर सिराजुद्दीन मुहम्मद बहादुर शाह जफर रखा गया था, लेकिन वे बहादुर शाह जफर के रूप में अधिक लोकप्रिय थे। बहादुर शाह एक उर्दू कवि, संगीतकार और लेखक थे। ज़फर सहित दिल्ली के लगभग सभी शायरों में शायरी के प्रति दीवानगी थी। बादशाह प्राय: महल में मुशायरों का आयोजन करते थे। शायरों, दरबारियों, महिलाओं और आमजन के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की जाती थी। सुबह चार बजे तक मुशायरा होता रहता था। इतिहासकारों के अनुसार जिस समय सिविल लाइन्स क्षेत्र में अंग्रेज फौजी घुड़सवारी और परेड के लिए तैयार हो रहे होते उस समय किले में मुशायरे का दौर समाप्त कर अलसाए लोग अपने घरों को लौट रहे होते थे। ये सभी दिन के ग्यारह-बारह बजे तक घोड़े बेचकर सोते थे। यह स्थिति अंग्रेजों के लिए अनुकूल थी। जब दिल्ली सोती वे जागकर दिल्ली पर अपना पूर्ण आधिपत्य स्थापित करने की योजना पर कार्य करते और अनुशासन का कट्टरता से पालन करते हुए वे रात दस बजे बिस्तरों पर चले जाते, जबकि यही समय दिल्ली के शायरों के बादशाह के महल में एकत्र होने का होता था। जब सन 1857 में ब्रिटिशो ने लगभग सम्पूर्ण भारत पर कब्ज़ा कर लिया था तो ज़फर ने अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया और शुरुवाती परिणाम भी पक्ष में रहे पर अंग्रेजो के छल कपट के आगे यह लड़ाई उनके पक्ष में चली गई | और बादशाह ज़फर ने हुमायूँ के मकबरे में शरण ली लेकिन मेजर हडस ने चाल से उनके बेटे मिर्ज़ा मुग़ल और खिजर सुल्तान और पोते अबू बकर को पकड़ लिया |

1837 में अपने पिता की मृत्यु के बाद वे बहुत ही कम उम्र में सिंहासन पर विराजमान हो गए थे। वे उस मुगल राजवंश के अंतिम शासक थे, जिसने लगभग 300 वर्षों तक भारत पर शासन किया था। उन्होंने अंग्रेजों की बढ़ती शक्ति के कारण मजबूती के साथ अपने साम्राज्य पर शासन नहीं किया।

1857 में ब्रिटिशों ने तकरीबन पूरे भारत पर कब्जा जमा लिया था. ब्रिटिशों के आक्रमण से तिलमिलाए विद्रोही सैनिक और राजा-महाराजाओं को एक केंद्रीय नेतृत्व की जरूरत थी, जो उन्हें बहादुर शाह जफर में दिखा. बहादुर शाह जफर ने भी ब्रिटिशों के खिलाफ लड़ाई में नेतृत्व स्वीकार कर लिया. लेकिन 82 वर्ष के बूढ़े शाह जफर अंततः जंग हार गए और अपने जीवन के आखिरी वर्ष उन्हें अंग्रेजों की कैद में गुजारने पड़े. 1857 में प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय सिपाहियों का नेतृत्व करने वाले मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को हार का सामना करना पड़। जिसके बाद 17 अक्टूबर 1858 को बाहदुर शाह जफर मकेंजी नाम के समुद्री जहाज से रंगून भेज दिया गया। इस जहाज में शाही खानदान के 35 लोग सवार थे। उस दौरान कैप्टेन नेल्सन डेविस रंगून जो वर्तमान में यंगून है के इंचार्ज थे। 17 अक्टूबर 1858 को बहादुर शाह जफर को एक गैराज कैद किया गया ।

1857 में प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय सिपाहियों का नेतृत्व करने वाले मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को हार का सामना करना पड़। जिसके बाद 17 अक्टूबर 1858 को बाहदुर शाह जफर मकेंजी नाम के समुद्री जहाज से रंगून भेज दिया गया। इस जहाज में शाही खानदान के 35 लोग सवार थे। उस दौरान कैप्टेन नेल्सन डेविस रंगून जो वर्तमान में यंगून है के इंचार्ज थे। 17 अक्टूबर 1858 को बहादुर शाह जफर को एक गैराज मे कैद किया गया । बहादुर शाह के कर्मचारी अहमद बेग के अनुसार 26 अक्तूबर से ही उनकी तबीयत नासाज़ थी और वो मुश्किल से खाना खा पा रहे थे। दिन पर दिन उनकी तबीयत बिगड़ती गई और 2 नवंबर को हालत काफी बुरी हो गई थी. 3 नवंबर को उन्हें देखने आए डॉक्टर ने बताया कि उनके गले की हालत बेहद ख़राब है और थूक तक निगल पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है. 6 नवंबर को डॉक्टर ने बताया कि उन्हें गले में लकवा मार गया है और वो लगातार कमज़ोर होते जा रहे हैं. 7 नवंबर 1862 को उनकी मौत हो गई. जब उनकी मौत हुई वो अंग्रेज़ों की कैद में भारत से दूर रंगून में थे.

आला दर्जे के शायर थे बहादुर शाह जफर

तबीयत से कवि हृदय बहादुर शाह जफर शेरो-शायरी के मुरीद थे और उनके दरबार के दो शीर्ष शायर मोहम्मद गालिब और जौक आज भी शायरों के लिए आदर्श हैं. जफर खुद बेहतरीन शायर थे. दर्द में डूबे उनके शेरों में मानव जीवन की गहरी सच्चाइयां और भावनाओं की दुनिया बसती थी. रंगून में अंग्रेजों की कैद में रहते हुए भी उन्होंने ढेरों गजलें लिखीं. बतौर कैदी उन्हें कलम तक नहीं दी गई थी, लेकिन सूफी संत की उपाधि वाले बादशाह जफर ने जली हुई तीलियों से दीवार पर गजलें लिखीं.

Biography

Post navigation

Previous Post: रामपुर का जौहर:- मुहमद अली जौहर
Next Post: लाला लाजपत राय : आज़ादी की लड़ाई के अर्जुन

Related Posts

  • जतिन मोहनदास सेनगुप्ता की जीवन परिचय
    जतिन मोहनदास सेनगुप्ता की जीवन परिचय Biography
  • ★  जापानी प्रधानमंत्री :— शिंजो आबे :—-
    ★ जापानी प्रधानमंत्री :— शिंजो आबे :—- Biography
  • ● हैदराबाद के नवाबी सांसद : असदुद्दीन ओवैसी
    ● हैदराबाद के नवाबी सांसद : असदुद्दीन ओवैसी Biography
  • चार्ली चैप्लिन: कॉमेडी के बेताज बादशाह | charlie chaplin ke bare mein jankari
    चार्ली चैप्लिन: कॉमेडी के बेताज बादशाह | charlie chaplin ke bare mein jankari Biography
  • जोश मलीहाबादी का जीवन परिचय
    जोश मलीहाबादी का जीवन परिचय Biography
  • जोसेफ़ स्टालिन: इंक़लाबी राजनीति से ‘क्रूर तानाशाह’ बनने का सफ़र
    जोसेफ़ स्टालिन: इंक़लाबी राजनीति से ‘क्रूर तानाशाह’ बनने का सफ़र Biography

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • 14 Source of Energy 14 Source of Energy Uncategorized
  • Babar History in Hindi | बाबर की अय्याशी और क्रूरता के किस्से
    Babar History in Hindi | बाबर की अय्याशी और क्रूरता के किस्से Biography
  • वह शक्‍तिपीठ जहां गिरे थे देवी सती के तीनों नेत्र, जानें इसका पूरा इतिहास
    वह शक्‍तिपीठ जहां गिरे थे देवी सती के तीनों नेत्र, जानें इसका पूरा इतिहास Tourist Place
  • चंगेज़ खान का  प्रारंभिक जीवन
    चंगेज़ खान का प्रारंभिक जीवन Biography
  • Discover Inspiring John Perry Barlow Quotes | Feel Inspired Today! Quotes
  • Metals and Their Compound Metals and Their Compound Metals and Their Compound Uncategorized
  • सरोजिनी नायडू: भारत की कोकिला
    सरोजिनी नायडू: भारत की कोकिला Biography
  • हैदर अली के बारे मे जानकारी
    हैदर अली के बारे मे जानकारी Biography

Powered by PressBook News WordPress theme