Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • Explore timeless wisdom from Izaak Walton. Quotes
  • Best Quotes of Joseph Barbera Quotes
  • 🌱 Chapter 4: Biological Classification of Plants Uncategorized
  • जे.बी. कृपलानी : जीवन परिचय | j b kripalani ka jeevan parichay
    जे.बी. कृपलानी : जीवन परिचय | j b kripalani ka jeevan parichay Biography
  • आ गयी सर्दी, क्या है आप तैयार
    आ गयी सर्दी, क्या है आप तैयार Health
  • दिल्ली एनसीआर के टॉप 5 मॉल्स :
    दिल्ली एनसीआर के टॉप 5 मॉल्स : Tourist Place
  • ★ जोसेफ लिस्टर की जीवनी ★
    ★ जोसेफ लिस्टर की जीवनी ★ Biography
  • इन बुरी आदतों की वजह से होता है कैंसर, भोजन में जरूर शामिल करें ये चीज Health
★ ठंड से बचने के कुछ अचूक उपाय :—

★ ठंड से बचने के कुछ अचूक उपाय :—

Posted on December 30, 2019April 8, 2024 By admin

ठंडी आ गयी भैया ! और ले आयी न जाने कितनी ही परेशानियां । जी है! जहाँ ठंड हमें बहुत सारा आनंद देती है वही ठंड मे अगर हम अपने आप को संभाल कर नही रखेंगे तो बीमार भी पड़ने मे ज्यादा देर नही लगती। अक्सर ठंड स्टार्ट होते ही इसका प्रभाव हमारे बॉडी पे दिखने लगता है। हमारी त्वचा, शरीर और शारीरिक गतिविधियों पर ठंड का असर पड़ने लगता है। अक्सर सर्दियों में हमारी भूख बढ़ जाती है और हम बॉडी से भी ज्यादा आलसी हो जाते है। लेकिन अगर हम अपनी कुछ आदतें सर्दियों मे ध्यान दे तो ये मौसम आपके स्वास्थ्य व सौंदर्य के लिए वरदान साबित होगा।

आइये हम आपको आज ठंड मे सावधान रहने के लिए कुछ टिप्स बताएंगे ,जिससे आपको कोई समस्या न हो ठंड मे।

 बिस्तर छोड़ने के पहले व्यायाम: ठंड मे हम जब भी अपने बिस्तर से उठे तो हमको अपने बॉडी को व्यायाम करना चाहते है। हमको बस इतना करना है कि अपने बॉडी को तानिये और ढीला छोड़िए। फिर से तानिए और ढीला छोड़िए। चार-पांच बार इस क्रिया को दोहराइए। ऐसा करने से हमारी बॉडी का जो तापमान होता है वो ठंड के तापमान मे बैलेंस हो जाएगा और हमारी बॉडी एक्टिव हो जाएगी।

उबटन स्नान और ताजगी : ठंड मे नहाने के वक़्त हम साबुन को बिल्कुल न लगाएं। कोई उबटन लगाएं ,उबटन से हमारे बॉडी को बहुत फायदा होता है। बांहों, पैरों, घुटनों, पीठ एवं गर्दन को उबटन से रगड़िए, उसके बाद नहाइए। फिर खुरदरे तौलिए से बदन पोंछिए। इस तरह के स्नान से ताजगी, चुस्ती और गर्मी महसूस होगी।

डटकर खाइए: ठंड का मौसम होता ही है खाने पीने के लिए। ठंड मे सभी को कुछ ज्यादा ही भूख लगती है। और यदि हम टाइम से खाना नही कहते है तो हमको ठंडी भी कुछ ज्यादा ही लगती है। सुबह पौष्टिक नाश्ता भरपूर कीजिए। खाने में भरपूर ऊर्जा प्रदान करने वाला भोजन कीजिए। इसमें प्रोटीन, पनीर, दूध, अनाज, आलू, ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन कीजिए। गरमागरम सूप लेना भी इन दिनों अच्छा रहता है।

गर्म कपड़े भरपूर पहनें : ठंड का मौसम है तो हमको गर्म कपड़े और गर्म शाल को ज़रूर ही लेना चाहिए। अक्सर लोग ख़ूब मोटे मोटे स्वेटर पहन लेते है जो देखने मे बेकार और भद्दे लगते है। एक ही मोटे मोटे कपड़े पहनने से अच्छा है कि पतली तह वाले कई गर्म कपड़े पहनिए। सूती कपड़ो को अंदर पहनिए, हाथों मे दस्ताने पहनिए, पैरों मे मोजे पहनिए। अगर ज्यादा ठंड लगे तो मोज़े एक से ज़्यादा पहनें। इससे हमारी त्वचा की सुरक्षा भी होगी और मुलायम भी बनेंगी।

पैदल चलने की आदत बनाये : जो लोग ऑफिस जाते है और पास मे ही ऑफिस है तो कोशिश करें कि पैदल ही जाए। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होगा, बॉडी मे फुर्ती बनी रहेगी, गर्मी रहेगी जिससे सर्दी का प्रभाव कम होगा। यदि आप अपार्टमेंट या फ्लैट मे रहते है तो लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों से अपने घर जाए। जो लोग घर मे भी रहते है तो कोशिश करें की दिन में दो-चार बार सीढ़ियां अवश्य चढ़िए। इससे शरीर का व्यायाम भी होगा और गर्मी भी आएगी। यदि आपका काम पैदल चलने का अधिक नहीं है तो जब भी समय मिले घर में ही तेज चाल से कुछ देर चलिए। पैदल चलना शरीर को गर्मी पहुंचाता है।

हाथ-पैरों को बचाएं : एड़ियां व होंठों को फटने से बचाएं। पैरों की मालिश करके सर्दी से बचाएं। घर में स्लीपर के साथ मोजे पहने रहें। बिवाई नहीं पड़ेगी। होंठों पर वैसलीन व चैपस्टिक लगाते रहें, इससे ये सूखेंगे नहीं।

कमरे का तापक्रम : ठंड मे न तो बहुत गर्म मे और न ही बहुत ठंड मे रहें। एक निश्चित तापमान अपने कमरे का बनाएं रखें। क्योंकि ठंडी मे ज़्यादा तापमान करने से आप गर्माहट के साथ सो तो जायेंगे पर आप जब उठेंगे तो आप तरोताज़ा होने की बजाए सुस्ती का महसूस करेंगे।

मॉइश्चराइजर बेहतरीन साथी: ठंड मे ठंडी हवाओं के साथ-साथ धूप भी आपकी त्वचा पर पड़ती है। इस वक़्त आपको कोल्ड क्रीम के साथ मॉइश्चराइजर कि ज़रूरत होती है। त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए पेट्रोलियम, लेनोलिन, मिनरल ऑइल, ग्लिसरीन आदि का भी प्रयोग करें। ये नमी प्रदान करने वाले तत्व त्वचा की रक्षा भी करेंगे।

प्रतिदिन चेहरे की सफाई क्लींजिग मिल्क से करें। विंटर केयर लोशन कोल्ड क्रीम व मॉइश्चराइजर दोनों की कमी पूरा करता है। किसी अच्छी कंपनी का लोशन इन दिनों के लिए चुन लें। आपकी त्वचा पर मौसम का अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ेगा

Knowledge

Post navigation

Previous Post: ★ कंप्यूटर और लैपटॉप रिपेयरिंग सेंटर खोल कर कमाये लाखों रुपये :
Next Post: ★ फॉलो करें ये टिप्स ,, नशा होगा फ़िनिश :—

Related Posts

  • जानिए दुनिया के दस सबसे खतरनाक जेल के बारे में | Top 10 Most Dangerous Prisons In The World
    जानिए दुनिया के दस सबसे खतरनाक जेल के बारे में | Top 10 Most Dangerous Prisons In The World Knowledge
  • ★ क्या है म्यूच्यूअल फंड्स , आइये जानते है :—
    ★ क्या है म्यूच्यूअल फंड्स , आइये जानते है :— Knowledge
  • ● ट्रांसजेंडर्स से जुड़ें अधिकार | Transgender se jude rochak tathya
    ● ट्रांसजेंडर्स से जुड़ें अधिकार | Transgender se jude rochak tathya Knowledge
  • आधार कार्ड से लोन कैसे ले | aadhar card se loan kaise le
    आधार कार्ड से लोन कैसे ले | aadhar card se loan kaise le Knowledge
  • Jio TV और Jio Cinema को अपने PC, Laptop में कैसे यूज़ करे
    Jio TV और Jio Cinema को अपने PC, Laptop में कैसे यूज़ करे Knowledge
  • बुटीक बिजनेस कैसे शुरू करें | boutique business kaise start kare in hindi
    बुटीक बिजनेस कैसे शुरू करें | boutique business kaise start kare in hindi Knowledge

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Unlock Inspiration: Denzel Washington Quotes! Quotes
  • कामाख्या मंदिर का इतिहास : जाने रोचक तथ्ये
    कामाख्या मंदिर का इतिहास : जाने रोचक तथ्ये Tourist Place
  • Health Disadvantage of Frozen Food : जानें क्यों Frozen Food आपकी सेहत को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान Health
  • पशु प्रशिक्षक कैसे बनें | Animal Trainer Kaise Bane
    पशु प्रशिक्षक कैसे बनें | Animal Trainer Kaise Bane Uncategorized
  • Top Quotes of Charles De Gaulle Quotes
  • Discover the Top Quotes of Jim Wallis Quotes
  • Discover Gene Ween’s Wit Quotes
  • National Disaster Management Uncategorized

Powered by PressBook News WordPress theme