Skip to content

THE GYAN GANGA

Know Everythings

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Toggle search form
  • घर पर वैक्स कैसे करे
    घर पर वैक्स कैसे करे Home Remedies
  • MK Gandhi Quotes on Religion
    MK Gandhi Quotes on Religion Life Quotes
  • किसी भी मामले में बैंक और बैंक कर्मचारी के खिलाफ शिकायत कैसे करें
    किसी भी मामले में बैंक और बैंक कर्मचारी के खिलाफ शिकायत कैसे करें Knowledge
  • Spencer Abraham Quotes Quotes
  • दांतों में कीड़े (कैविटी) के लक्षण, कारण, इलाज, दवा
    दांतों में कीड़े (कैविटी) के लक्षण, कारण, इलाज, दवा Health
  • श्रीलंका मे है आज भी रामायण की यादें :
    श्रीलंका मे है आज भी रामायण की यादें : Tourist Place
  • क्रेडिट कार्ड हैक होने के संकेत | credit Card hack hone per kya kare
    क्रेडिट कार्ड हैक होने के संकेत | credit Card hack hone per kya kare Knowledge
  • Discover Inspiring Henry B. Adams Quotes Quotes
Best Tourist Place in Kerala : Munnar. अद्भुत जगह

Best Tourist Place in Kerala : Munnar. अद्भुत जगह

Posted on March 2, 2019April 8, 2024 By admin

आप प्राकृतिक की गोद में अपना समय बिताना चाहते हैं तो हिल स्टेशन से बढि़या कोई और जगह नहीं है। भारत में लोगों के बीच हिल स्टेशन का क्रेज जबरदस्त है। मौसम कोई सा भी हो लोग हिल स्टेशन जाना नहीं भूलते। तो आइए चलते है केरल की हसीन वादियों मे बसे उसके हिल स्टेशनों मे से एक हिल स्टेशन पर।केरल में घूमने को कई सारे खूबसूरत हिल स्टेशन है.इन्ही में से एक है मुन्नार जो पूरे भारतवर्ष से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। समुद्र तल से 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मुन्नार पूर्व ब्रिटिश प्रशासन का ग्रीष्मकालीन रिजॉर्ट हुआ करता था। मुन्नार की खूबसूरती को देखकर ऐसा लगता है, जैसे कि यह धरती का स्वर्ग है। मुन्नार की सुन्दरता इतनी अधिक है कि इसे ईश्वर का देश भी कहा जाता है। ऐसा लगता है मानो कि हम किसी ईश्वर की भूमि पर उतर आए। आपको यहा आने के बाद जाने का बिलकुल ही मन नहीं करेगा। यहां की झीलें और घने जंगल इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। वनों की विलक्षण वनस्पति तथा हरे घास के मैदानों के बीच यहां नीलकुरंजी नामक फूल पाया जाता है। हरे घास के मैदानों में नीलकुरंजी फूल पूरी पहाड़ी को नीला कर देता है। यह फूल बारह वर्षो में केवल एक बार ही खिलता है। जब यह फूल खिलता है तो इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। 12000 हेक्टेयर में फैले चाय के खूबसूरत बागान यहां की खासियत हैं। दक्षिण भारत की अधिकतर जायकेदार चाय इन्हीं बागानों से आती है। चाय के उत्पादन के बारे में जानकारी के लिए यहां चाय संग्रहालय भी है जहां इससे संबधित सभी तस्वीरें और सूचनाएं मिलती हैं।

मुन्नार का अर्थ माना जाता है तीन नदियां जिनके संगम पर यह स्थित है। ये तीन नदियां मुधिरापुझा, नल्लठन्नी और कुंडाली हैं। मुन्नार के पास निकटतम रेलवे स्टेशन एर्नाकुलम और अलुवा (140 किमी.) हैं, जबकि निकटतम एयरपोर्ट कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (105 किमी.) है। मुन्नार में वन्य जीवन को करीब से देखा जा सकता है। एर्नाकुलम राष्ट्रीय उद्यान में जीव-जंतुओं की कई दुर्लभ प्रजातियां देखी जा सकती हैं जैसे कि नीलगिरी बकरी।

Best Place to Visit in Munnar मन्नार मे घूमने की जगह:-

1 . Anamudi Peak :

नेशनल पार्क के नजदीक अनामुडी पहाड़ी भी देखने लायक है। दक्षिण भारत की यह सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई करीब 2700 मीटर है। हालांकि इस चोटी पर जाने के लिए आपको वाइल्‍डलाइफ अर्थारिटी से परमीशन लेनी होगी। पहाड़ी के ऊपर जाकर आप हरे-भरे मुन्‍नार का खूबसूरत नजारा अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

2. Attukad Waterfall : 

गहरी घाटी में स्थित यह झरना मुन्नार से 8 किलोमीटर दूर कोच्चि रोड पर स्थित है। अथुकड फॉल्य मुन्नार का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। मानसून के दिनों में (जुलाई-अगस्त) इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। इस झरने के अलावा भी इस रास्ते में दो और झरने भी हैं-चीयापरा फॉल्स और वलार फॉल्स।

3: Tea Museum :

यह संग्रहालय टाटा टी द्वारा संचालित है। इस संग्रहालय में 1880 में मुन्नार में चाय उत्पादन की शुरुआत से जुड़ी निशानियां रखी गई हैं। यहाँ कई ऐतिहासिक तस्वीरें भी लगी हुई हैं। इसके पास ही स्थित टी प्रोसेसिंग ईकाई में चाय बनने की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा व समझा जा सकता है।

4:- देवीकुलम–

 देवीकुलम ‘खुदा के अपने घर’ केरल में स्थित पर्वतीय स्थल देवीकुलम अपने सुरम्य प्राकृतिक परिदृश्य के लिए प्रसिद्ध है। मख़मली हरी दूब के मैदानों से घिरी संकरी पहाड़ियों व नुकीली चट्टानों के बीच से गिरते कल-कल की ध्वनि करते झरने आपको सुंदर वातावरण का आनंद देते हैं। देवीकुलम, इडुक्की जिले में मुन्नार से लगभग 7 किमी दूरी पर स्थित है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक पसंदीदा स्थल है क्योंकि वे यहां विभिन्न वनस्पतियों और जीव को देखने का लुत्फ उठाने के साथ-साथ उनका अध्ययन भी कर सकते हैं। देवीकुलम ट्रैकर्स के लिए भी पसंदीदा जगह है और बागानों तथा लाल गोंद के पेड़ों के मध्य भ्रमण वास्तव में एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है।

5:- मट्टुपेट्टी :-

मुन्नार से 13 किलोमीटर दूर सुर समुन्द्र तल से 1700 मीटर ऊपर मट्टुपेट्टी यहां स्थित एक और खूबसूरत स्थल है। जब आप मुन्नार की यात्रा पर हों तो आप मट्टुपेट्टी अवश्य आएं। मट्टुपेट्टी झील और मट्टुपेट्टी बांध यहां के अन्य लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण हैं।

मन्नार कैसे जाए:-

वायुमार्ग से :- 

कोचीन एयरपोर्ट मुन्नार का करीबी एयरपोर्ट है, इनके बीच की दूरी 110 किमी है। मुंबई से मुन्नार पहुंचने के लिए फ्लाइट बेस्ट ऑप्शन है। मुंबई से आप कोचीन पहुंच सकते हैं और यहां से आपके पास कई ऑप्शंस हैं। बेंगलुरु से भी कोचीन की फ्लाइट आसानी से मिल जाएगी। कोचीन एयरपोर्ट से मुन्नार 3 घंटे में पहुंचा जा सकता है।

सड़क मार्ग से:

सड़क मार्ग से मन्नार का सफर काफी अच्छा एक्सपीरिएंस है क्योंकि रास्ते में आपको कई खूबूसरत नजारे देखने को मिलेंगे। कोयंबटूर, कोझिकोड, कोच्चि, वायनाड और मदुरै से आपको आराम से स्टेट बसें मिल जाएंगी। इसके अलावा कोयंबटूर से मुन्नार तक NH69 से NH 209 होते हुए 150 किमी ड्राइव करके भी पहुंचा जा सकता है। बेंगलुरु से भी मन्नार के लिए बस मिलती है जिससे 10 से 11 घंटे लगते हैं।

ट्रेन से:

कोच्चि का एर्नाकुलम जंक्शन रेलवे स्टेशन मुन्नार से करीब 130 किमी दूर है। यहां के लिए भारत के ज्यादातर शहर से आसानी से ट्रेन मिल जाएगी। रेलवे स्टेशन के बाहर मुन्नार तक के लिए टैक्सी की सुविधा है।

क्या खाएं:

मुन्नार में आप एक पारंपरिक केरल के व्यंजनों से सभी लोकप्रिय आइटम पा सकते हैं। इडली, वडा, सांभर जैसे बड़े पैमाने पर केले के चिप्स के लिए, सभी यहां लगभग मुख्य हैं। इसके अलावा कई जगहों पर विभिन्न व्यंजनों के मेनू और बहुत सारे विकल्प होंगे।

Tourist Place

Post navigation

Previous Post: भारत के वेनिस कहे जाने वाला शहर
Next Post: दुनिया के २० सबसे जहरीले साँप जिसे देख कर आप खूफ खायेगे

Related Posts

  • Top things you Can not do in singapore..
    Top things you Can not do in singapore.. Tourist Place
  • kumbhalgarh-fort-rajasthan-gk-in-hindi
    kumbhalgarh-fort-rajasthan-gk-in-hindi History
  • गोआ मीन्स  लेट्स पार्टी | best place to visit in goa
    गोआ मीन्स लेट्स पार्टी | best place to visit in goa Tourist Place
  • लखनऊ ::: जहाँ अदब से होती है नवाबगिरी
    लखनऊ ::: जहाँ अदब से होती है नवाबगिरी Tourist Place
  • पहाड़ों की ट्रेन : दार्जलिंग हिमालय रेलवे स्टेशन
    पहाड़ों की ट्रेन : दार्जलिंग हिमालय रेलवे स्टेशन Tourist Place
  • वायनाड : कण कण मे शांति
    वायनाड : कण कण मे शांति Tourist Place

  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • Home
  • Health
  • Knowledge
  • Biography
  • Tourist Place
  • WEIGHT LOSS
  • Home Remedies
  • Politics
  • आलू के साथ फेसिअल कैसे करे
    आलू के साथ फेसिअल कैसे करे Home Remedies
  • ★ लॉटरी का व्यापार शुरू करें | Lottery business kaise Start kare
    ★ लॉटरी का व्यापार शुरू करें | Lottery business kaise Start kare Knowledge
  • हाजी अली: समंदर के बादशाह
    हाजी अली: समंदर के बादशाह History
  • भारत के वेनिस कहे जाने वाला शहर
    भारत के वेनिस कहे जाने वाला शहर Tourist Place
  • ★ रेडियो तरंग के खोजकर्ता मारकोनी का जीवन परिचय  ★
    ★ रेडियो तरंग के खोजकर्ता मारकोनी का जीवन परिचय ★ Biography
  • gregor mendel biography in hindi | ग्रेगर जॉन मेंडल की जीवनी और नियम
    gregor mendel biography in hindi | ग्रेगर जॉन मेंडल की जीवनी और नियम Biography
  • जानिए पारसी धर्म के बारे में रोचक तथ्ये :
    जानिए पारसी धर्म के बारे में रोचक तथ्ये : History
  • Discover Ethel Waters Quotes for Inspiration Quotes

Powered by PressBook News WordPress theme